GT vs RCB : आईपीएल 2026 में एक और बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस (GT vs RCB) आमने-सामने होंगी, तब यह रोमांचक मुकाबला 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है। टीम ने अब तक 8 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की हैं और 12 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। उनका नेट रन रेट भी काफी मजबूत (+1.919) है, जो उनकी दमदार परफॉर्मेंस को दर्शाता है।
वहीं गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन इस सीजन मिला-जुला रहा है। टीम ने 8 मैचों में 4 जीत हासिल की हैं और 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है। हालांकि उनका नेट रन रेट (-0.475) थोड़ा कमजोर है, जिससे उन्हें आगे के मुकाबलों में सुधार की जरूरत होगी।
अब देखना दिलचस्प होगा कि शानदार लय में चल रही RCB अपनी जीत की रफ्तार को बरकरार रखती है या फिर गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर पलटवार करते हुए अंक तालिका में ऊपर चढ़ने में सफल होती है।
GT vs RCB : मैच की टाइमिंग और वेन्यू डिटेल्स
यह मुकाबला 30 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा, जबकि मुकाबले की शुरुआत 7:30 बजे (लोकल टाइम) से होगी।
अहमदाबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए मददगार मानी जाती है, जहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाज़ों को भी थोड़ी मदद मिल सकती है। शाम के मैच में ड्यू फैक्टर अहम भूमिका निभा सकता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद कर सकती है।
यहाँ देखें RCB vs GT मैच का लाइव स्ट्रीम
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस (GT vs RCB) के बीच होने वाले अहम मुक़ाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार के जरिए देखा जा सकता है। यह मैच डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल पर यूजर्स जियो हॉटस्टार ऐप व वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। वहीं टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों के द्वारा अलग-अलग भाषाओं में इसका लुत्फ उठाया जा सकता है।
RCB vs GT : हेड टू हेड आंकड़े
आईपीएल में अब तक RCB और GT के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें RCB ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि GT को 3 मुकाबलों में सफलता मिली है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड से साफ है कि मुकाबला काफी करीबी रहा है, लेकिन RCB को हल्की बढ़त हासिल है। ऐसे में इस मैच में दोनों टीमों के बीच एक और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
GT vs RCB मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: रजत पाटीदार (कप्तान) , देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, जोश हेजलवुड, राशिख डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान) , जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, कॉनर एस्टरहुइज़न, ग्लेन फिलिप्स, साई सुदर्शन, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद अरशद खान, साई किशोर, जयंत यादव, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर सिंह बराड़, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, राशिद खान
GT vs RCB: संभावित प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) : विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, राशिख सलाम डार
इम्पैक्ट प्लेयर: जैकब बेथेल
ये भी पढ़े : Priyansh Arya के छक्के ने बुजुर्ग दर्शक को किया लहूलुहान, खून से लथपथ शारीर का VIDEO वायरल