Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2027 से पहले इन 4 खिलाड़ियों को रिलीज कर देगी गुजरात टाइटन्स, अब किसी कीमत में नहीं करेगी इसे रिटेन

IPL 2027 से पहले इन 4 खिलाड़ियों को रिलीज कर देगी गुजरात टाइटन्स, अब किसी कीमत में नहीं करेगी इसे रिटेन 1

4 Players Gujarat Titans Could Release Before IPL 2027 Auction: IPL 2026 के क्वालिफायर-1 में कल रात को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)  को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। धर्मशाला में खेले गए इस बड़े मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को पूरे 92 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया, हालाँकि गुजरात टाइटंस को क्वालीफ़ायर 2 के जरिए फाइनल में जाने का दोबारा मौका मिलेगा मगर इस मैच में गुजरात की टीम हर विभाग में पूरी तरह फ्लॉप नजर आई।

बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक, टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और इस सीजन के बाद अब फ्रेंचाइज़ी IPL 2027 से पहले बड़े बदलाव करने के मूड में दिखाई दे रही है। माना जा रहा है कि गुजरात टाइटन्स अगले सीजन से पहले 4 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है, क्योंकि टीम अब उन पर किसी भी कीमत पर भरोसा करने को तैयार नहीं दिख रही। आइए जानते हैं उन चार खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें गुजरात टाइटंस IPL 2027 से पहले रिलीज़ कर सकती हैं।

4 खिलाड़ी जिन्हे Gujarat Titans आईपीएल 2027 से पहले रिलीज़ कर सकती हैं :

1. राहुल तेवतिया

GT Players Just Had to 'Believe In Ourselves' To Clinch Thrilling Last-Ball  Win Over RR, Says Rahul Tewatia | Cricket News - News18

गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) IPL 2027 से पहले राहुल तेवतिया को रिलीज करने का फैसला ले सकती है। राहुल तेवतिया ने 2022 से 2026 तक गुजरात टाइटंस के लिए कुल 74 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 757 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट लगभग 149.60 का रहा, लेकिन पिछले कुछ सीजन में वह लगातार मैच फिनिश करने में संघर्ष करते नजर आए हैं।

2022 में तेवतिया ने कई यादगार पारियां खेलकर GT को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन उसके बाद उनका प्रदर्शन धीरे-धीरे कमजोर होता गया। IPL 2026 में भी वह बड़े मुकाबलों में टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। इसी वजह से अब गुजरात टाइटंस आईपीएल 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज़ कर सकती है।

2. शाहरुख खान

Why GT Are Most Balanced IPL Team: SRK - Rediff.com

शाहरुख खान साल 2024 में गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) का हिस्सा बने थे, लेकिन वह टीम के लिए लगातार प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं रहे। GT के लिए 2024 से 2026 तक खेलते हुए शाहरुख खान ने कुल 31 मैचों में 349 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 167 का रहा, लेकिन वह बड़े मुकाबलों में मैच फिनिश करने में संघर्ष करते नजर आए।

IPL 2025 उनका सबसे अच्छा सीजन रहा, जहां उन्होंने 179 रन बनाए और कुछ शानदार कैमियो पारियां खेलीं। लेकिन IPL 2026 में उनका प्रदर्शन गिर गया और 9 मैचों में सिर्फ 43 रन ही बना सके। इसी वजह से गुजरात टाइटंस IPL 2027 से पहले उन्हें रिलीज करने का बड़ा फैसला ले सकती है।

3. इशांत शर्मा

RCB vs GT, IPL 2025: Ishant Sharma creates Unthinkable IPL Record with  Rajat Patidar's Wicket - myKhel

इशांत शर्मा IPL 2025 ऑक्शन में ₹75 लाख की कीमत पर गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) का हिस्सा बने थे। हालांकि GT के लिए उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। IPL 2025 में इशांत शर्मा ने गुजरात टाइटंस के लिए 7 मैच खेले, जिसमें उन्होंने सिर्फ 4 विकेट लिए। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 11.18 का रहा, जो टीम के लिए चिंता का विषय बना।

खराब प्रदर्शन के बाद IPL 2026 में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। बढ़ती उम्र और ख़राब फॉर्म को देखते हुए गुजरात टाइटंस IPL 2027 से पहले उन्हें रिलीज करने का फैसला ले सकती है।

4. ग्लेन फिलिप्स

IPL 2025 Glenn Phillips exits Gujarat Titans team | Cricbuzz.com

ग्लेन फिलिप्स को गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) ने IPL 2025 ऑक्शन में ₹2 करोड़ में खरीदा था। टीम को उनसे मिडिल ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वह GT के लिए ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके।

IPL 2026 में ग्लेन फिलिप्स को सिर्फ 6 मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 67 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 124.07 का रहा, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के हिसाब से काफी साधारण माना गया। वह बड़े मैचों में टीम के लिए मैच विनर साबित नहीं हो सके।

इसके अलावा IPL 2025 में चोट के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर भी हो गए थे, जिसके बाद GT के कॉम्बिनेशन पर असर पड़ा। इसी वजह से अब माना जा रहा है कि गुजरात टाइटंस IPL 2027 से पहले ग्लेन फिलिप्स को रिलीज कर सकती है, ताकि टीम किसी नए विदेशी फिनिशर या ऑलराउंडर पर दांव खेल सके।

ये भी पढ़े : IPL 2026 Prize Money: प्लेऑफ से बाहर होने वाली टीमों को भी मिलती करोड़ों की प्राइज मनी? जानें MI और CSK को मिलेगा कितना पैसा

FAQS

गुजरात टाइटंस के कप्तान कौन हैं ?

शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस ने अपना पहला ख़िताब जीता था ?

2022

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!