Posted inक्रिकेट (Cricket)

मिल गया IPL 2026 का ‘Emerging Player of the Tournament’, इस विस्फोटक खिलाड़ी के पास जा रहा ये खास अवार्ड

मिल गया IPL 2026 का 'Emerging Player of the Tournament', इस विस्फोटक खिलाड़ी के पास जा रहा ये खास अवार्ड

IPL 2026’s Emerging Player of the Tournament Strong Contender: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन को खत्म होने में अब बस तीन मैच शेष रह गए हैं। ये मुकाबले एलिमिनेटर, क्वालीफायर 2 और फाइनल हैं। इस सीजन का अंतिम यानी खिताबी मैच 31 मई को खेला जाएगा, जिसके बाद विजेता टीम का नाम सामने आ जाएगा। हर सीजन ट्रॉफी के साथ-साथ कई अन्य अवॉर्ड भी दिए जाते हैं, जिनमें ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी शामिल हैं।

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (Emerging Player of the Tournament) का अवॉर्ड उन खास युवा खिलाड़ियों को दिया जाता है, जो सीजन के दौरान अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहते हैं और अपनी अलग छाप छोड़ते हैं। इस बार भी ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो इस अवॉर्ड के लिए रेस में हैं। तो चलिए पहले आपको बता दें कि इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए कौन से खिलाड़ी योग्य होते हैं।

इन खास शर्तों को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (Emerging Player of the Tournament) की दावेदारी के लिए पूरा करना जरूरी

मिल गया IPL 2026 का 'Emerging Player of the Tournament', इस विस्फोटक खिलाड़ी के पास जा रहा ये खास अवार्ड

आईपीएल के हर सीजन में कई युवा खिलाड़ी दस्तक देते हैं और उनके लिए ही इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (Emerging Player of the Tournament) का अवॉर्ड रखा गया है। हालांकि, इसके लिए कोई भी खिलाड़ी आसानी से दावेदारी नहीं पेश कर सकता है, क्योंकि कुछ खास कंडीशन रखी गई हैं। आईपीएल की वेबसाइट के मुताबिक, इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड के लिए पात्र होने के लिए, एक खिलाड़ी को निम्नलिखित चारों मानदंडों को पूरा करना होगा:

• खिलाड़ी ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हों,

• उसका जन्म 1 अप्रैल 2000 के बाद हुआ हो,

• उसने (सीज़न की शुरुआत तक) 25 या उससे कम आईपीएल मैच खेले हों,

• उसने पहले कभी इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड नहीं जीता हो।

जो खिलाड़ी इन शर्तों को पूरा करते हुए अच्छा प्रदर्शन करते हैं, उनमें से विजेता का चयन www.iplt20.com पर जनता के मतदान और टेलीविजन कमेंटेटरों की पसंद के संयोजन के आधार पर किया जाता है।

IPL 2026 में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए ये तूफानी खिलाड़ी सबसे मजबूत दावेदार

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (Emerging Player of the Tournament) के लिए कुल 36 खिलाड़ियों को IPL की साइट पर नॉमिनेटेड दिखाया जा रहा है लेकिन इनमें सबसे मजबूत दावेदार 15 साल के वैभव सूर्यवंशी नजर आ रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी की शुरुआत करते हुए सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज के साथ-साथ निरंतरता भी दिखाई और कई ऐसी पारियां खेली, जिन्होंने सभी को इम्प्रेस कर दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने लीग स्टेज में 14 मैचों में 41.64 की औसत से 583 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 232.27 का रहा। वहीं, उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक आए। इसके अलावा उन्होंने 50 चौके और 53 छक्के भी जड़े हैं। अभी वैभव के पास एलिमिनेटर में धमाल मचाकर अपने आंकड़ों में इजाफा करने का सुनहरा मौका होगा। जिस तरह से वैभव ने तमाम बड़े गेंदबाजों के सामने बेखोफ होकर प्रदर्शन किया है, उससे इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (Emerging Player of the Tournament) के लिए उन्हें सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

FAQs

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने लीग स्टेज के दौरान कितने रन बनाए?
583

यह भी पढ़ें: IPL में डबल सेंचुरी लगाने का दम रखते ये 4 बल्लेबाज, इन्ही के पास वो बड़ा चमत्कार करने की काबिलियत

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!