Harbhajan Singh dances after Finn Allen’s fifty: आईपीएल 2026 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता की टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला और फिर फैंस को फिन एलन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से एंटरटेन किया। एलन ने गुजरात के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए छक्कों की बारिश कर दी। लग रहा था कि उनके बल्ले से सीजन में दूसरा शतक देखने को मिलेगा, लेकिन वह 7 रन से चूक गए।
हालांकि, KKR vs GT मैच के दौरान एक समय ऐसा भी आया, जब फिन एलन (Finn Allen) के अर्धशतक पूरा करते ही हिंदी कमेंटरी बॉक्स में मौजूद हरभजन सिंह डांस करते नजर आए। इसके पीछे की वजह उनका एक सटीक प्रेडिक्शन था, जिसके बार में हम आपको आगे बताएंगे।
KKR vs GT मैच में फिन एलन (Finn Allen) ने मचाई तबाही, छक्कों की बारिश से बनाया माहौल

गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले दो ओवर में एक भी बाउंड्री न लगाने वाले फिन एलन (Finn Allen) ने तीसरे ओवर में दो चौके लगाए लेकिन इसी ओवर की अंतिम गेंद पर जेसन होल्डर ने स्लिप में उनका एक मुश्किल कैच ड्रॉप कर दिया। होल्डर ने हवा में उछलते हुए एक हाथ से कैच लपकने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। उस समय एलन 14 के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे।
इस मौके का फिन एलन (Finn Allen) ने फायदा उठाया और कुछ और बड़े शॉट खेले। हालांकि, एक बार फिर उन्हें 33 के निजी स्कोर पर सातवें ओवर में जीवनदान मिला और मोहम्मद सिराज ने आसान सा कैच छोड़ दिया। इसके बाद एलन ने आक्रामक रुख अपनाते हुए GT के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने 21 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और फिर छक्कों की बारिश कर दी। हालांकि, शतक के नजदीक जाकर वह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गए और 35 गेंदों में 93 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनकी पारी में चार चौके और 10 छक्के शामिल रहे। एलन का विकेट आर. साई किशोर ने लिया।
फिन एलन के अर्धशतक पूरा करने पर हरभजन सिंह ने किया डांस
गुजरात टाइटंस के खिलाफ फिन एलन (Finn Allen) की तूफानी पारी के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का खेमा और फैंस काफी खुश दिखे। वहीं, कमेंटरी बॉक्स में मौजूद हरभजन सिंह की भी खुशी देखने लायक थी और एलन ने जैसे ही आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया, वैसे ही उन्होंने बैठे-बैठे डांस करना शुरू कर दिया, जिसका वीडियो चर्चा में है।
देखें वीडियो:
A swashbuckling fifty! 🔥
Finn Allen makes the most of a missed chance, bringing up his fifty in just 21 balls and looking all set for a big one tonight! 👏💜🫡#TATAIPL Race To Playoffs 2026 ➡️ #KKRvGT | LIVE NOW 👉 https://t.co/CRwulMlbwZ pic.twitter.com/XRHri83183
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 16, 2026
इसके पीछे की वजह ये थी कि फिन एलन (Finn Allen) को लेकर हरभजन सिंह का प्रेडिक्शन सच साबित हो गया। दरअसल, इस सीजन कई खिलाड़ियों ने पर्ची निकालकर सेलिब्रेशन को ट्रेंड बनाया हुआ है। इसी वजह से ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के कमेंटर भी पर्ची में कुछ न कुछ लिखकर लाने लगे हैं। कुछ ऐसा ही KKR vs GT मैच में हरभजन ने किया लेकिन उन्होंने अपनी पर्ची पर एलन के 50+ स्कोर का प्रेडिक्शन किया था, जो कीवी बल्लेबाज के फिफ्टी पूरी करते ही सही साबित हो गया। इसी वजह से भज्जी ने डांस करते हुए जश्न मनाया।
FAQs
KKR vs GT मैच में फिन एलन ने कितने रनों की पारी खेली?
यह भी पढ़ें: 5 विदेशी खिलाड़ी जिन्होंने IPL में खेले हैं सबसे ज्यादा मैच, सुनील नरेन ने रचा इतिहास