Hardik Pandya ruined the career of these 3 players as soon as he became the captain of Mumbai Indians, one of them had scored a century in his Ranji debut.

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं और अब तक उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस 4 मैचों में मात्र एक मुकाबला ही जीत पाई है। जिसके चलते हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

बता दें कि, हार्दिक पांड्या के कप्तान बनते हैं मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ियों का करियर लगभग खत्म होते हुए नजर आ रहा है। क्योंकि, अब तक इस सीजन तीन बेहतरीन खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिला है। जिसमें से एक खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में अपने डेब्यू मैच में ही शतक जड़ चुका है।

Advertisment
Advertisment

इन 3 खिलाड़ियों को नहीं मिला है अबतक Hardik Pandya की कप्तानी में मौका

मुंबई इंडियंस का कप्तान बनते ही इन 3 खिलाड़ियों का करियर खा गए हार्दिक पांड्या, एक ने तो रणजी डेब्यू में बनाया था शतक 1

नेहाल वढेरा

इस लिस्ट में पहला नाम मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी नेहाल वढेरा का है। बता दें कि, आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में नेहाल वढेरा को डेब्यू करने का मौका मिला था और उन्होंने पिछले सीजन 14 मैचों में 145 की स्ट्राइक रेट से 241 में बनाए थे।

जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल थे। लेकिन आईपीएल 2024 में 23 वर्षीय नेहाल वढेरा को हार्दिक पांड्या ने अभी तक एक भी मैचों में खेलने का मौका नहीं दिया है। इसका मतलब ऐसा माना जा रहा है कि, इस सीजन नेहाल वढेरा को एक भी मौका नहीं मिल सकता है और उनका करियर खत्म हो सकता है।

Advertisment
Advertisment

अर्जुन तेंदुलकर

बता दें इस लिस्ट में दूसरा नाम मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर का है। अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में डेब्यू करने का मौका मिला था। लेकिन इस सीजन अब तक हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अर्जुन तेंदुलकर को पहले चार मैचों में मौका नहीं मिला है।

पिछले सीजन अर्जुन तेंदुलकर ने 4 मैचों में 3 विकेट झटके थे। वहीं, अर्जुन तेंदुलकर ने अपने डेब्यू मैच में इतिहास रचा था और रणजी ट्रॉफी में उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 207 गेंदों में 120 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

कुमार कार्तिकेय

वहीं, इस लिस्ट में तीसरा नाम 26 वर्षीय स्पिन गेंदबाज कुमार कार्तिकेय का है। कुमार कार्तिकेय ने आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेलते हुए डेब्यू किया था और उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला साल 2023 में खेला था। लेकिन अब तक इस सीजन कुमार कार्तिकेय को हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलने का मौका नहीं मिला है। बात करें अगर कुमार कार्तिकेय के आईपीएल करियर की उन्होंने अब तक 12 मैचों में कुल 10 विकेट लिए हैं।

Also Read: ‘RIP पाकिस्तान…’, टीम सेलेक्शन पर भड़के पाकिस्तान क्रिकेट के ‘प्रोफेसर’, बाबर आजम की टीम को दी श्रद्धांजलि