Hardik Pandya statement after loss vs srh in ipl 2024

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 8वां मुकाबला सनराजइर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (SRH vs MI) के बीच हैदराबाद के मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में बल्लेबाज़ो ने चौके और छक्कों की झड़ी लगा दी। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 277 रन बनाए।

जिसके जवाब में मुंबई भी 246 रन बनाने में सफल रही। लेकिन इसके बाद भी टीम को 31 रनों से मुकाबला हार गई। बता दें कि, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस हार के बाद अपने गेंदबाज़ों की तारीफ करते दिखे।

Advertisment
Advertisment

Hardik Pandya ने मैच हारने के बाद क्या कहा?

'हम तो अच्छा खेले...', जिसकी वजह से हारी मुंबई की टीम, उसी की जमकर तारीफ करने लगे हार्दिक पांड्या, बताया बेस्ट खिलाड़ी 1

हैदराबाद के खिलाफ मिली 31 रनों के हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि, “वास्तव में नहीं सोचा था कि टॉस के समय SRH 277 रन बनाएगा। विकेट अच्छा था 277 चाहे आप कितनी भी खराब या अच्छी गेंदबाजी करें। अगर विपक्षी टीम को इतना स्कोर बनाना है तो उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है। गेंदबाज अच्छे थे। वहां मुश्किल थी। लगभग 500 रन बने और विकेट बल्लेबाजों की मदद कर रहा था। हम यहां-वहां कुछ चीजें कर सकते थे। लेकिन इतना कहने के बाद, हमारे पास एक युवा गेंदबाजी आक्रमण है और हम सीख लेंगे। यदि गेंद इतनी बार भीड़ में जाती है। तो आपको ओवर पूरा करने के लिए समय की आवश्यकता होगी। सभी (बल्लेबाज) अच्छे लग रहे थे और चीजों को सही करने से पहले यह सिर्फ समय की बात है।”

इस गेंदबाज की तारीफ करते दिखे हार्दिक

बता दें कि, इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ों के चलते मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन इसके बाद भी हार्दिक पांड्या अपने गेंदबाज़ों की तारीफ करते दिखे और उन्होंने कहा कि, “वह (क्वेना मफाका) शानदार था। अपने पहले गेम में आकर बेहतरीन गेंदबाजी किया। वह ठीक था और उसने अपने कौशल का समर्थन किया। बस कुछ खेल के समय की जरूरत है।” हैदराबाद के खिलाफ मफाका अपना पहला आईपीएल मुकाबला खेल रहे हैं और वह इस मुकाबले में सबसे महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 66 रन दिए।

मुंबई की लगातार दूसरी हार

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने अपना कप्तान हार्दिक पांड्या को चुना है और अबतक उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। क्योंकि, मुंबई को अपने आईपीएल 2024 के पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में मुंबई को गुजरात ने हराया था। वहीं, दोनों मैच में मिली हार के बाद अब मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर है।

Advertisment
Advertisment

Also Read: CSK vs GT, MATCH HIGHLIGHT: गिल के शूरवीरों ने दिखाया दम, धोनी की सेना ने किया काम तमाम, इन पलों में बदला मैच का रुख