Posted inक्रिकेट (Cricket)

ICC ने नई ODI रैंकिंग का किया ऐलान, जानें भारत को मिला कौन सा स्थान, देखें टॉप-10 लिस्ट

ICC ने नई ODI Rankings का किया ऐलान, जानें भारत को मिला कौन सा स्थान, देखें टॉप-10 लिस्ट

ICC Annual ODI Rankings Update: आईसीसी ने सालाना टीम रैंकिंग का आखिरी अपडेट जारी कर दिया है, जो वनडे फॉर्मेट से सम्बंधित है। इससे पहले टेस्ट और टी20आई रैंकिंग अपडेट जारी किए गए थे। जहां टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले स्थान पर कब्जा किया, वहीं टी20आई में भारतीय टीम ने बाजी मारी। अब वनडे अपडेट में भी भारत का जलवा देखने को मिला है और टीम ने पिछले साल की तरह इस बार भी टॉप पोजीशन बरकरार रखी है।

इस बार के सालाना वनडे रैंकिंग अपडेट में ICC ने मई 2025 के बाद खेले गए सभी मैचों को पूर्ण भार (100 प्रतिशत) दिया है, जबकि पिछले दो वर्षों के परिणामों को 50 प्रतिशत के अनुपात में शामिल किया है।

एक पॉइंट के नुकसान के बावजूद ICC ODI Rakings में भारत का पहला स्थान बरकरार

ICC ने नई ODI Rankings का किया ऐलान, जानें भारत को मिला कौन सा स्थान, देखें टॉप-10 लिस्ट

 

ICC के हालिया सालाना वनडे टीम रैंकिंग अपडेट में भारत को पिछले साल की तुलना में एक अंक का नुकसान हुआ है लेकिन उसने अभी भी पहला स्थान बरकरार रखा है। टीम इंडिया की रेटिंग 118 है। मई 2025 के बाद, भारत ने ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज खेली। लेकिन उसे सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही सीरीज जीतने में सफलता हासिल हुई। वहीं, उससे पहले फरवरी-मार्च में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को आसानी से हराकर इतिहास रचा था।

ICC ODI Rakings के टॉप 3 में भारत के अलावा ये दो टीमें भी शामिल

ताजा वार्षिक वनडे रैंकिंग अपडेट में भारत के बाद, न्यूजीलैंड का नंबर आता है, जो दूसरे स्थान पर है। कीवी टीम ने भी कुछ सालों में वनडे फॉर्मेट में काफी निरंतरता दिखाई और साल की शुरुआत में भारतीय सरजमीं पर सीरीज भी जीती थी। न्यूजीलैंड के खाते में 113 पॉइंट्स हैं।

इसके बाद, तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया काबिज है। ऑस्ट्रेलिया के खाते में 109 अंक हैं। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में कंगारू टीम सेमीफाइनल से ही बाहर हो गई थी। उसे भारत ने हराया था।

इस तरह ICC ODI Rankings के टॉप-3 में भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। पिछली बार भी इन पोजीशन पर इनका ही कब्जा था। इस तरह हालिया अपडेट के बाद भी इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दक्षिण अफ्रीका को हुआ फायदा, ICC ODI Rankings में पाकिस्तान को पछाड़ा

आईसीसी के सालाना वनडे रैंकिंग (ODI Rankings) के टॉप-3 में भले ही कोई बदलाव न हुआ हो लेकिन नंबर चार पर चेंज हुआ है। दक्षिण अफ्रीका एक स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गया है और उसके 102 अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका को हुए फायदे के कारण पाकिस्तान को नुकसान उठाना पड़ा है और एक स्थान लुढ़ककर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के 98 अंक हैं।

वनडे रैंकिंग में श्रीलंका 96 अंकों के साथ छठे स्थान पर बना हुआ है, उसके बाद अफगानिस्तान 93 अंकों के साथ और इंग्लैंड 89 अंकों के साथ हैं। बांग्लादेश 84 अंकों के साथ नौवें स्थान पर कायम है, जबकि वेस्टइंडीज 74 अंकों के साथ शीर्ष 10 में शामिल है।

FAQs

ICC सालाना ODI Rankings में टॉप-3 में कौन-कौन सी टीमें शामिल हैं?
भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया
पाकिस्तान एक स्थान के नुकसान से किस स्थान पर पहुंच गया है?
पांचवें

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान और बांग्लादेश दौरे के लिए Australia का फाइनल स्क्वाड घोषित, देखें पूरी टीम लिस्ट

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!