Australia’s Squads For Pakistan and Bangladesh Tour: आईपीएल 2026 को खत्म होने में अभी 20 दिनों का समय बाकी है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की हुंकार भर दी है। कंगारुओं को मई-जून में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है और फिर इसके बाद बांग्लादेश का दौरा भी करना है। बांग्लादेश में ऑस्ट्रेलिया को तीनों ही फॉर्मेट में सीरीज खेलनी हैं लेकिन अभी सिर्फ पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ होने व्हाइट बॉल मैचों के लिए ही स्क्वाड घोषित किए गए हैं।
पाकिस्तान सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया (Australia) के स्क्वाड में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी चुने गए हैं, जो आईपीएल 2026 का हिस्सा हैं और उनकी टीमें प्लेऑफ की दौड़ में हैं। इसी वजह से अगर उनकी टीमों ने अंतिम चार में जगह बनाई तो फिर यह तो उन्हें प्लेऑफ मुकाबले छोड़ने पड़ सकते हैं या फिर पाकिस्तान दौरा। बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज 30 मई से 4 जून तक खेली जानी है। जबकि प्लेऑफ मुकाबले 26 से 31 मई तक होंगे।
पाकिस्तान वनडे सीरीज के लिए IPL 2026 में शामिल इन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क का चयन नहीं किया है। ये तीनों ही खिलाड़ी आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं। इसमें कमिंस और हेजलवुड की टीमें प्लेऑफ की दावेदार हैं, जबकि स्टार्क की टीम दिल्ली कैपिटल्स पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, स्क्वाड की कमान मिचेल मार्श के हाथों में है, जिनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स एलिमिनेट हो चुकी है। मार्श के अलावा जोश इंग्लिस भी LSG का हिस्सा हैं और वनडे स्क्वाड में भी शामिल हैं।
पाकिस्तान वनडे सीरीज के लिए कैमरन ग्रीन और मैथ्यू शॉर्ट को भी चुना गया है। इन दोंनो ही खिलाड़ियों की टीमें अभी भी प्लेऑफ की रेस में हैं। अगर अगले राउंड में ग्रीन की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और शॉर्ट की टीम चेन्नई सुपर किंग्स जाती है तो फिर देखना होगा कि इन्हें लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) क्या फैसला लेता है।
ओलीवर पीक को पहली बार मिला मौका, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे स्क्वाड का हिस्सा
नियमित चेहरों की गैरमौजूदगी का फायदा कई बार युवाओं को मिल जाता है और इस बार ऐसा ही ओलीवर पीक के साथ हुआ है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) की अंडर-19 टीम के कप्तान पीक काफी समय से अपने प्रदर्शन की बदौलत सुर्खियां बटोर रहे थे लेकिन उन्हें सीनियर टीम में मौका नहीं मिल रहा था। हालांकि, अब उनका इंतजार खत्म हो गया है और उन्हें पाकिस्तान वनडे सीरीज के लिए चुना गया है।
पीक के अलावा ऑलराउंडर लियाम स्कॉट और स्पिनर जोएल डेविड को भी पहली बार नेशनल टीम में जगह मिली है। स्कॉट को पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। वहीं, डेविस को सिर्फ बांग्लादेश टी20 सीरीज में मौका मिला है।
बांग्लादेश दौरे पर होगी IPL 2026 के कई स्टार्स की वापसी
जहां पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने कुछ ही ऐसे खिलाड़ियों को चुना है, जो आईपीएल 2026 में व्यस्त हैं। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड और पंजाब किंग्स के कूपर कोनॉली, बेन ड्वार्शियस व जेवियर बार्टलेट ये सभी खिलाड़ी 9 जून से शुरू होने वाली बांग्लादेश सीरीज के लिए वनडे टीम में वापसी करेंगे। हालांकि, ड्वार्शियस टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे और उनकी जगह स्पेंसर जॉनसन लेंगे।
पाकिस्तान और बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया (Australia) का स्क्वाड
पाकिस्तान में वनडे मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलीवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैथ्यू शॉर्ट, बिली स्टैनलेक, एडम ज़म्पा
बांग्लादेश में वनडे मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनॉली, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, एडम ज़म्पा
बांग्लादेश में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनॉली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन मैथ्यू कुहनेमैन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम ज़म्पा
पाकिस्तान सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: 30 मई, रावलपिंडी
- दूसरा वनडे: 2 जून, लाहौर
- तीसरा वनडे: 4 जून, लाहौर
बांग्लादेश सीरीज का शेड्यूल:
- पहला वनडे: 9 जून, ढाका
- दूसरा वनडे: 11 जून, ढाका
- तीसरा वनडे: 14 जून, ढाका
- पहला टी20I: 17 जून, चट्टोग्राम
- दूसरा टी20I: 19 जून, चट्टोग्राम
- तीसरा टी20I: 21 जून, चट्टोग्राम
FAQs
पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कौन करेगा?
यह भी पढ़ें: मर्यादाएं भूले RCB के Tim David, मुंबई इंडियंस को दिखाई ‘मिडल फिंगर’, अब झेलना पड़ेगा बैन