ICC Player of the Month Winner: ICC ने मार्च 2026 के प्लेयर ऑफ द मंथ के दावेदारों का खुलासा 6 अप्रैल को किया था। इस दौरान भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत के हीरो संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के साथ दक्षिण अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइज़ेन को भी नॉमिनेट किया गया था। इसके बाद, सभी को इंतजार था कि कौन सा खिलाड़ी बाजी मारेगा, क्योंकि ज्यादातर फैंस को उम्मीद थी कि संजू और बुमराह में से ही कोई विजेता बनेगा।
अब ICC Player of the Month के विजेता की घोषणा कर दी गई है। विनर का फैसला आईसीसी के पूर्व खिलाड़ियों और पत्रकारों के एक पैनल द्वारा किया गया है, जिसमें अंतिम परिणामों में पब्लिक वोटिंग का 10% योगदान होता है।
इस भारतीय खिलाड़ी को ICC Player of the Month चुना गया

मार्च महीने के जबरदस्त प्रदर्शन के आधार पर ICC Player of the Month की रेस में संजू सैमसन ने जसप्रीत बुमराह और कॉनर एस्टरहुइज़ेन को पछाड़ दिया है। संजू का प्रदर्शन सबसे बेहतर और प्रभावशाली माना गया, जिसके आधार पर उन्होंने अन्य दावेदारों को विजेता नहीं बनने दिया।
इस विकेटकीपर बल्लेबाज का फॉर्म टी20 वर्ल्ड कप के पहले खराब हो गया था, जिसके कारण शुरुआत में भारत ने उन्हें प्लेइंग 11 में रेगुलर प्लेयर के तौर पर नहीं रखा लेकिन एक मैच में अभिषेक शर्मा की इंजरी के कारण उन्हें खिलाया गया। हालांकि, फिर जब अभिषेक फिट हुए तो संजू को बाहर कर दिया गया।
इसके बाद, उन्हें मौका सुपर-8 राउंड में मिला, जब भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू की वापसी खास नहीं रही लेकिन मार्च का महीना जबरदस्त साबित हुआ और महज तीन पारियों के प्रदर्शन के आधार पर संजू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने में कामयाब रहे थे और अब उन्होंने ICC Player of the Month का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
संजू सैमसन का मार्च में प्रदर्शन रहा दमदार, ICC Player of the Month का अवॉर्ड किया अपने नाम
मार्च की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो के सुपर 8 मैच में संजू सैमसन ने 97* रनों की धुआंधार पारी खेली और भारत को टॉप 4 में पहुंचाया। उसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रनों की पारी खेली, जो दबाव में बहुत ही अहम थी। फिर फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू के बल्ले से 89 रन आए। इस तरह संजू ने तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में, ने 137.50 के जबरदस्त औसत और 199.27 के शानदार स्ट्राइक रेट से 275 रन बनाए।
ICC Player of the Month चुने जाने पर संजू सैमसन ने कहा,
“आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीतना एक अविश्वसनीय अनुभव है, खासकर तब जब यह मेरे क्रिकेट करियर के सबसे यादगार दौर में मिला है। पुरुष टी20 विश्व कप में भारत की जीत में योगदान देना सचमुच एक सपने के साकार होने जैसा था, और उस पल की महत्ता को पूरी तरह समझने में मुझे कुछ समय लगा। भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक रोमांचक दौर है, जिसमें हर स्तर पर अपार प्रतिभा मौजूद है। मुझे मिले अवसरों के लिए और अपने टीम के साथियों और कोचिंग स्टाफ के भरोसे और समर्थन के लिए मैं आभारी हूं, जिनकी बदौलत मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाया हूं।”
जसप्रीत बुमराह का मार्च महीने में ऐसा रहा था प्रदर्शन
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 14 विकेट लिए थे और संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शिकार करने वाले खिलाड़ी थे। बुमराह ने मार्च महीने में तीन मैचों में 7 विकेट अपने नाम किए थे। इनमें से 4 विकेट न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 मार्च को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में आए थे।
इस दौरान बुमराह ने सिर्फ 15 रन खर्च किए थे। हालांकि, संजू सैमसन के सामने बुमराह का प्रदर्शन उतना जोरदार साबित नहीं हुआ और इसी वजह से ICC Player of the Month का अवॉर्ड जीतने से चूक गए।
FAQs
ICC Player of the Month मार्च 2026 के लिए किसे चुना गया है?
मार्च महीने में संजू सैमसन ने भारत के लिए कितने रन बनाए थे?
यह भी पढ़ें: BCCI का सरप्राइज फैसला! IPL 2026 के 2 मुकाबलों की टाइमिंग और वेन्यू बदले, जानें नई डिटेल