Posted inक्रिकेट (Cricket)

IND vs AFG: अफगानिस्तान टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के टॉप स्टार्स! मुकाबले से बाहर ही रहेंगे ये 8 महारथी

IND vs AFG

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच जून 2026 में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI टीम के कई बड़े खिलाड़ियों को इस मुकाबले से आराम देने की योजना बना रहा है। यह टेस्ट 6 से 10 जून के बीच मुल्लानपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह PCA स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL 2026 के तुरंत बाद होने वाले इस मैच के चलते खिलाड़ियों के वर्कलोड को लेकर मैनेजमेंट काफी सतर्क नजर आ रहा है।

वर्कलोड मैनेजमेंट बना सबसे बड़ा कारण

IPL फाइनल 31 मई को खत्म होगा और उसके केवल पांच दिन बाद टेस्ट मैच (IND vs AFG) शुरू हो जाएगा। ऐसे में शुभमन गिल ,जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल , मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत जैसे सीनियर खिलाड़ी लगातार तीनों फॉर्मेट खेलते हुए थकान का सामना कर सकते हैं। इसी वजह से चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों को ब्रेक देकर उन्हें लंबे सीजन के लिए फिट रखना चाहते हैं। यह फैसला केवल एक मैच को ध्यान में रखकर नहीं बल्कि पूरे अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए लिया जा रहा है।

WTC से बाहर मैच, इसलिए बड़ा प्रयोग संभव

अफगानिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट मैच (IND vs AFG) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। यही कारण है कि चयन समिति इसे एक प्रयोग के तौर पर देख रही है। बिना किसी अंक के दबाव के, यह मैच युवा खिलाड़ियों को मौका देने और बेंच स्ट्रेंथ को परखने के लिए आदर्श मंच बन सकता है। लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को इस मुकाबले में मौका मिलने की पूरी संभावना है।

गंभीर और गिल पहले ही जता चुके हैं चिंता

टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल पहले भी इस व्यस्त शेड्यूल पर चिंता जता चुके हैं। उनका मानना है कि खिलाड़ियों को T20 से सीधे टेस्ट और फिर ODI फॉर्मेट में शिफ्ट करना शारीरिक और मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण होता है। लगातार बदलते फॉर्मेट में प्रदर्शन बनाए रखना आसान नहीं होता, खासकर तब जब खिलाड़ियों को पर्याप्त तैयारी का समय नहीं मिलता। ऐसे में इस टेस्ट से खिलाड़ियों को आराम देना एक रणनीतिक फैसला माना जा रहा है।

नए चेहरों को मिलेगा मौका, जडेजा बन सकते हैं कप्तान

अगर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाता है, तो टीम में नए चेहरों की एंट्री तय मानी जा रही है। गुरनूर बरार, मानव सुथार, आकिब नबी, हर्ष दुबे और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों के नाम चर्चा में हैं। ये खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अब उन्हें इंटरनेशनल स्तर पर खुद को साबित करने का मौका मिल सकता है। कप्तानी की बात करें तो अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस दौड़ में सबसे आगे नजर आते हैं। उनके अनुभव और टीम में मौजूद प्रभाव को देखते हुए उन्हें इस मैच के लिए कप्तान बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़े : KL RAHUL ने जाहिर कर दी अपनी दिली तमन्ना, रिटायरमेंट तक सिर्फ इस टीम के लिए खेलेंगे अब IPL

FAQS

भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच टेस्ट मैच कब होगा ?

6 से 10 जून के बीच मुल्लानपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह PCA स्टेडियम में खेला जाएगा

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!