Posted inक्रिकेट (Cricket)

GT vs MI मैच के बाद IPL 2026 Points Table में उथल-पुथल, मुंबई को तीन स्थान का फायदा, गुजरात को हुआ तगड़ा नुकसान

GT vs MI मैच के बाद IPL 2026 Points Table में उथल-पुथल, मुंबई को तीन स्थान का फायदा, गुजरात को हुआ तगड़ा नुकसान

IPL 2026 Points Table After GT vs MI Match: आईपीएल के मौजूदा सीजन के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहा और उसने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराकर तहलका मचा दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी में कमाल किया और फिर गेंदबाजी से कहर बरपाया। 200 के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम कभी नियंत्रण में नहीं दिखी और 100 रन पर ऑल आउट हो गई।

इस बड़ी जीत के कारण मुंबई इंडियंस को पॉइंट्स टेबल में जबरदस्त फायदा हुआ है और उसने तीन स्थान की छलांग लगाई है। वहीं, बड़ी हार से गुजरात को नेट रन रेट के मामले में नुकसान झेलना पड़ा है। चलिए जानते हैं GT vs MI मैच के बाद IPL 2026 Points Table अपडेट।

99 रनों की जीत से MI ने IPL 2026 Points Table में लगाई तीन स्थान की छलांग

GT vs MI मैच के बाद IPL 2026 Points Table में उथल-पुथल, मुंबई को तीन स्थान का फायदा, गुजरात को हुआ तगड़ा नुकसान

इस आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस ने पहला मैच काफी अच्छी तरीके से जीता था लेकिन इसके बाद, अगले चार मैचों में उसे लगातार हार का मुंह देखना पड़ा था, जिसकी वजह से IPL 2026 Points Table में हार्दिक पांड्या के कप्तानी वाली टीम सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर पहुंच गई थी। हालांकि, अब गुजरात टाइटंस पर मिली 99 रनों की जीत से ना सिर्फ उसे 2 अंक मिले, बल्कि उसका नेट रन रेट भी माइनस से प्लस हो गया है।

GT vs MI मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खाते में पांच मैचों के बाद 2 अंक थे और उसका नेट रन रेट -1.076 था। लेकिन अब IPL 2026 Points Table में 4 अंक के साथ मुंबई ने तीन स्थान की छलांग लगाते हुए सातवें स्थान पर जगह बना ली है। वहीं, उसका नेट रन रेट +0.067 का हो गया है।

IPL 2026 Points Table में गुजरात छठे स्थान पर बरकरार, माइनस में हुआ NRR

गुजरात टाइटंस ने मौजूदा सीजन की शुरुआत लगातार दो हार के साथ की थी लेकिन फिर जबरदस्त वापसी करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई और इसका फायदा उसे IPL 2026 Points Table में भी मिला। हालांकि, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली करारी हार के बाद, गुजरात ने अंक तालिका में अपना छठा स्थान बरकरार रखा है लेकिन उसका नेट रन रेट खराब हो गया है। इस मैच से पहले शुभमन गिल की टीम के पांच मैचों में 6 अंक थे और नेट रन रेट +0.018 का था लेकिन अब छह मैचों में इतने ही अंक हैं लेकिन NRR -0.821 का हो गया है।

GT vs MI मैच के बाद IPL 2026 Points Table

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 6 5 0 1 11 +1.420
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 4 2 0 8 +1.171
3 राजस्थान रॉयल्स 6 4 2 0 8 +0.599
4 सनराइजर्स हैदराबाद 6 3 3 0 6 +0.566
5 दिल्ली कैपिटल्स 5 3 2 0 6 +0.310
6 गुजरात टाइटंस 6 3 3 0 6 -0.821
7 मुंबई इंडियंस 6 2 4 0 4 0.067
8 चेन्नई सुपर किंग्स 6 2 4 0 4 -0.78
9 लखनऊ सुपर जायंट्स 6 2 4 0 4 -1.173
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 1 5 1 3 -0.879

ऐसा रहा GT vs MI मैच का हाल

मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी लेकिन खराब शुरुआत के बावजूद मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाने में सफल रही। इसका सबसे ज्यादा श्रेय तिलक वर्मा को जाता है, जिन्होंने 45 गेंदों में 101 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली। हालांकि, तिलक को भी शुरुआत में जूझना पड़ा था और पहली 22 गेंदों में 19 रन ही बना पाए थे लेकिन फिर अगली 23 गेंदों में उन्होंने चौके-छक्कों की बारिश करते हुए 82 रन जोड़े। उनके अलावा नमन धीर ने भी 45 रनों का योगदान दिया। गुजरात टाइटंस की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज कगिसो रबाडा रहे, जिन्हें तीन विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम पूरे ओवर नहीं खेल पाई और 15.5 ओवर में ही ढेर हो गई। अभी तक शुभमन गिल और जोस बटलर ने मिलकर कई मैचों में अच्छा किया था। वहीं, साई सुदर्शन भी गिल के साथ रहकर अच्छी शुरुआत में अहम रोल निभा रहे थे लेकिन GT vs MI मैच में तीनों ही फ्लॉप रहे। इसी वजह से मध्यक्रम को सिमटने में ज्यादा देर नहीं लगी। गुजरात की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाज में अश्वनी कुमार चार विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए।

FAQs

GT vs MI मैच में बड़ी जीत के बाद IPL 2026 Points Table में मुंबई इंडियंस के कितने अंक हो गए हैं?
4 अंक
IPL 2026 Points Table में GT और MI क्रमशः किस स्थान पर हैं?
छठे और सातवें स्थान

यह भी पढ़ें: GT vs MI: मुंबई ने गुजरात को 99 रनों से हराया, अहमदाबाद में 12 साल का सूखा किया खत्म, तिलक के तूफानी शतक के बाद अश्वनी का कहर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!