Posted inक्रिकेट (Cricket)

अफगानिस्तान सीरीज के साथ ही तय हो गई श्रीलंका के खिलाफ भारत की 15 सदस्यीय टेस्ट टीम, जडेजा-बुमराह की वापसी

अफगानिस्तान सीरीज के साथ ही तय हो गई श्रीलंका के खिलाफ India की 15 सदस्यीय टेस्ट टीम, जडेजा-बुमराह की वापसी

India’s likely squad for Sri Lanka Test Series: पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद से भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने छह महीने से कोई भी रेड बॉल गेम नहीं खेला है। हालांकि, अब यह इंतजार अगले महीने खत्म होने वाला है, क्योंकि टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलना है। दोनों के बीच सिर्फ एक ही टेस्ट होगा और इसकी शुरुआत 6 जून से मुल्लांपुर में होगी, जहां अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं हुआ है।

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट मुकाबला WTC का हिस्सा नहीं है। इसी वजह से कुछ नए चेहरों को भी आजमाया गया है। हालांकि, जब अगस्त में श्रीलंका दौरे पर भारत (India) जाएगा, तब थोड़ी अलग टीम देखने को मिल सकती है। ऐसे में हम आपको 15 सदस्यीय संभावित स्क्वाड बताएंगे। हालांकि, उससे पहले जान लेते हैं कि दोनों के बीच कितने टेस्ट होंगे और शेड्यूल क्या है।

अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगा भारत (India), इतने टेस्ट मैचों की होगी सीरीज

अफगानिस्तान सीरीज के साथ ही तय हो गई श्रीलंका के खिलाफ India की 15 सदस्यीय टेस्ट टीम, जडेजा-बुमराह की वापसी

फ्यूचर टूर प्रोग्राम के तहत भारत (India) का श्रीलंका दौरा काफी पहले से तय था। इस दौरे पर टीम इंडिया को श्रीलंका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। हालांकि, इन मुकाबलों की तारीख और वेन्यू अभी तक कंफर्म नहीं किए गए हैं लेकिन हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट ने 15 से 27 अगस्त के विंडो की जानकारी दी थी। इस दौरान ही दोनों मुकाबलों का आयोजन होगा।

WTC फाइनल की दावेदारी के लिहाज से दोनों ही मुकाबले काफी अहम होंगे। इसी वजह से टीम इंडिया (Team India) एक मजबूत स्क्वाड का चयन कर सकती है और कुछ ऐसे खिलाड़ियों को भी चुना जा सकता है, जिन्हें अफगानिस्तान टेस्ट से आराम दिया गया है।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जडेजा-बुमराह की वापसी की पूरी संभावना

आईपीएल 2026 के कारण कई खिलाड़ियों का वर्कलोड काफी बढ़ा। इसी वजह से अफगानिस्तान सीरीज के लिए उन्हें आराम भी दिया गया है। इसमें दो अहम नाम स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। बुमराह के तो पहले ही खेलने की संभावना मुश्किल लग रही थी लेकिन जडेजा को भी रेस्ट दिया जाएगा, इसकी उम्मीद कम थी।

इन दोनों को अफगानिस्तान के खिलाफ रेस्ट दे दिया गया लेकिन इनकी वापसी श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए हो सकती है। इसी वजह से स्क्वाड से गुरनूर बरार और हर्ष दुबे या फिर मानव सुथार में से किसी एक को बाहर किया जा सकता है। इसके अलावा अन्य किसी बदलाव की संभावना अभी से तो नहीं जताई जा सकती है।

श्रीलंका के खिलाफ भारत (India) का 15 सदस्यीय संभावित स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडीक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

FAQs

भारत को श्रीलंका दौरे पर कितने टेस्ट मुकाबले खेलने हैं?
2

यह भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में हलचल, IPL खेलेंगे मोहम्मद आमिर! पाकिस्तान से आएंगे अब सीधा भारत

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!