Posted inक्रिकेट (Cricket)

अफगानिस्तान सीरीज में किसी भी कीमत पर जगह के हकदार नहीं थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन फिर भी मिल गई जगह

Afghanistan

Afghanistan : आईपीएल 2026 के समाप्त होने के बाद भारतीय टीम का पूरा फोकस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर रहने वाला है। जून महीने में भारत और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और एक टेस्ट मैच खेला जाना है, जिसके लिए चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान भी कर दिया है।

टीम चयन के बाद कई फैसलों ने फैंस को हैरान किया है, क्योंकि कुछ खिलाड़ियों को उनकी हालिया फॉर्म और प्रदर्शन को देखते हुए जगह मिलना मुश्किल माना जा रहा था। इसके बावजूद उन्हें टीम में मौका दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में, जो अफगानिस्तान (Afghanistan) सीरीज में किसी भी कीमत पर जगह के हकदार नहीं थे, लेकिन फिर भी उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया।

तीन खिलाड़ी जो Afghanistan के खिलाफ होने वाली सीरीज में चुने जाने के हक़दार नहीं थे

गुरनूर बरार

पंजाब के युवा खिलाड़ी गुरनूर बरार को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली बार मौका मिला है। अगर गुरनूर बरार की बात करें, तो उनका प्रदर्शन अब तक ऐसा नहीं रहा है कि उन्हें अनुभवी गेंदबाजों से ऊपर प्राथमिकता दी जाए। टीम इंडिया में चयन को लेकर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि उनके मुकाबले कई सीनियर खिलाड़ी लगातार घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं। खासकर मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाजों ने कई वर्षों तक अपनी गेंदबाजी से टीम के लिए अहम योगदान दिया है।

गुरनूर बरार के घरेलू रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 18 फर्स्ट क्लास मैचों की 28 पारियों में 52 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि उनके आंकड़े ठीक-ठाक नजर आते हैं, लेकिन अनुभव, निरंतरता और बड़े मैचों में प्रभाव के मामले में वह अभी सीनियर खिलाड़ियों से काफी पीछे दिखाई देते हैं। ऐसे में अफगानिस्तान सीरीज के लिए उनका चयन कई क्रिकेट फैंस के लिए हैरान करने वाला फैसला माना जा रहा है।

नितीश कुमार रेड्डी

टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को भी अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए मौका दिया गया है, लेकिन हाल के समय में टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। चयनकर्ताओं के इस फैसले पर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि पिछली दो टेस्ट सीरीज में वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में कोई खास प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं रहे।

अगर उनके हालिया प्रदर्शन पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में वह संघर्ष करते नजर आए। बल्लेबाजी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने एक टेस्ट मैच खेला, जिसमें वह केवल 10 रन ही बना सके, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके बल्ले से 43 रन निकले।

इस तरह दोनों सीरीज को मिलाकर उनके नाम कुल 53 रन दर्ज रहे। वहीं गेंदबाजी में भी वह कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए और दोनों सीरीज में एक भी विकेट हासिल करने में सफल नहीं रहे। ऐसे में उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए अफगानिस्तान सीरीज के लिए चयन कई फैंस के लिए हैरान करने वाला फैसला माना जा रहा है।

वाशिंटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर को भी अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है और उन्हें अक्षर पटेल की जगह प्राथमिकता दी गई है। हालांकि हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर नजर डालें तो वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में लगातार बड़ा प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं रहे हैं।

पिछली दो टेस्ट सीरीज में उनके प्रदर्शन की बात करें तो बल्लेबाजी में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में 48, 16, 29 और 31 रन की पारियां खेलीं, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें एक पारी में खेलने का मौका मिला जिसमे वह 9 रन ही बना सके।

इस तरह दोनों टेस्ट सीरीज को मिलाकर उनके नाम कुल 133 रन दर्ज रहे। वहीं गेंदबाजी में भी वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और दोनों सीरीज में मिलकर कुल चार विकेट लेने में सफल रहे। ऐसे में हालिया प्रदर्शन को देखते हुए टीम में उनका चयन भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़े : ‘मैंने इस वजह से…’ Virat Kohli ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों छोड़ी साल 2022 में भारत की टेस्ट कप्तानी

FAQS

भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच टेस्ट कब खेला जाएगा ?

6 जून

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!