39-Year-Old Indian Cricketer Died: आईपीएल 2026 में लीग स्टेज का समापन रविवार को हो गया। इस सीजन के 70 मैचों के बाद अब बारी प्लेऑफ स्टेज की है, जिसकी शुरुआत 26 मई से होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने दमदार प्रदर्शन की बदौलत दूसरे राउंड में जगह बनाई है और अब इनके बीच ही ट्रॉफी जीतने की जद्दोजहद देखने को मिलेगी।
जहां एक तरफ प्लेऑफ के लिए उत्साह, वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी खबर आई है, जिससे भारतीय क्रिकेट जगह में मातम छा गया है। जी हां, रविवार को एक भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) का निधन हो गया, जो एक समय रणजी ट्रॉफी विजेता टीम का हिस्सा भी रह चुका है। एक डिवीजन मैच खेलते समय इस खिलाड़ी की जान चली गई। हालांकि, इसके पीछे मैदान पर किसी प्रकार की कोई घटना जिम्मेदार नहीं है।
मैच खेलने के दौरान 39 वर्षीय भारतीय (Indian) क्रिकेटर का निधन

रविवार को कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का एक डिवीजन मैच खेलते समय निधन हो गया। अक्षय केएससीए तीसरे डिवीजन मैच में सैफायर सीसी की तरफ से खेल रहे थे। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी की लेकिन इसके बाद उन्हें परेशानी महसूस हुई और वह मैदान से बाहर चले गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, अक्षय का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ।
कर्नाटक क्रिकेट संघ ने एक बयान जारी करते हुए कहा,
“अक्षय ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कर्नाटक का शानदार प्रतिनिधित्व किया। एक खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर के बाद भी उन्होंने पूरे समर्पण और जुनून के साथ क्रिकेट की सेवा जारी रखी।”
पूर्व भारतीय (Indian) क्रिकेटर डोडा गणेश ने भी एसएल अक्षय के निधन पर जताया दुख
एसएल अक्षय के निधन पर भारतीय टीम (Indian Team) के लिए 5 मुकाबले खेल चुके डोडा गणेश ने भी दुख जताया। उन्होंने दुखद खबर को फैंस के साथ शेयर किया और यह भी बताया कि निधन के पीछे की वजह दिल का दौरा पड़ना है। पूर्व क्रिकेटर ने X पर लिखा,
“क्रिकेट जगत के लिए बेहद दुखद खबर। 39 वर्षीय तेज गेंदबाज एसएल अक्षय, जिन्हें मैंने अंडर-19 दिनों से करीब से देखा था, का आज एक डिवीजन मैच खेलते हुए निधन हो गया। मेरे पास अपने दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। शांत स्वभाव के इस शख्स ने, जिन्होंने 2011/12 में कर्नाटक के लिए खेलते हुए अच्छी सफलता हासिल की थी, अब हमारे बीच नहीं हैं। अक्षय की आत्मा को शांति मिले।”
Terrible terrible news for the cricket community. SL Akshay, 39, a fast bowler, whom I saw from close quarters from his U19 days has passed away today while playing a division match.
Just don’t have words to express my grief. A soft spoken guy who played for Karnataka in 2011/12… pic.twitter.com/AgX34j4GPw— Dodda Ganesh | ದೊಡ್ಡ ಗಣೇಶ್ (@doddaganesha) May 24, 2026
रणजी ट्रॉफी 2014-15 जीतने वाली कर्नाटक के स्क्वाड में एसएल अक्षय थे शामिल
एसएल अक्षर ने अपने करियर में बहुत ज्यादा समय तक नहीं खेला लेकिन उनका सबसे अहम मोमेंट 2014-15 में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली कर्नाटक टीम का हिस्सा रहना रहा। अक्षय को एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन उन्हें ट्रॉफी के साथ जश्न मनाने का सुनहरा अवसर हासिल हुआ।
इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में कुल 18 मैच खेले और इस दौरान 32 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने अपना आखिरी पेशेवर मैच 2019 में कर्नाटक प्रीमियर लीग (जिसे अब महाराजा टी20 ट्रॉफी के नाम से जाना जाता है) के दौरान खेला था, जिसमें उन्होंने बीजापुर बुल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए बेल्लारी टस्कर्स के खिलाफ मुकाबला किया था।