IPL 2026 Points Table After KKR vs DC Match: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 70 मैच संपन्न हो गए। इसी के साथ लीग स्टेज का समापन भी हो गया। आखिरी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, जिससे प्लेऑफ पर कोई फर्क नहीं पड़ना था, क्योंकि अगले राउंड की चारों टीमें पहले ही तय हो गई थीं। हालांकि, यह मैच दोनों ही टीमों के लिए जीत के साथ सीजन में अपने अभियान का अंत करने का मौका था, जिसमें दिल्ली की टीम कामयाब रही और उसने कोलकाता को 40 रनों से हराया।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए। इस दौरान केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 60 रनों की पारी खेली। वहीं, कप्तान अक्षर पटेल ने 39 रनों का योगदान दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सौरभ दुबे ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। लक्ष्य के जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला और पूरी टीम 163 पर ऑल आउट हो गई। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। वहीं, दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी में कुलदीप यादव और लुंगी एनगीडी ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट लिए।
KKR vs DC मैच के बाद IPL 2026 Points Table में क्या हलचल हुई है, उसका अपडेट हम आपको देने जा रहे हैं। टॉप 5 टीमों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन बॉटम 5 में फेरबदल हुआ है।
IPL 2026 Points Table में KKR पर DC की जीत के बाद बॉटम 5 का ऐसा हाल

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली जीत से दिल्ली कैपिटल्स को दो स्थान का फायदा हुआ और अब IPL 2026 Points Table में छठे स्थान पर आ गई है। डीसी ने 14 मैचों में 14 अंकों के साथ अपना सफर समाप्त किया। वहीं, कोलकाता के 13 अंक ही रहे और हार के कारण नुकसान से एक स्थान नीचे यानी सातवें पायदान पर गई है।
IPL 2026 Points Table में KKR vs DC मैच के नतीजे से चेन्नई सुपर किंग्स को भी झटका लगा है और CSK 12 अंकों के साथ एक पायदान नीचे जाकर आठवें स्थान पर पर पहुंच गई है। MI और LSG क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर हैं। इन दोनों के 8-8 अंक हैं।
IPL 2026 Points Table में ये टीमें रहीं टॉप 5 पर, RCB, GT, SRH और RR ने प्लेऑफ में बनाई जगह
अगर IPL 2026 Points Table की बात करें तो टॉप 5 टीमों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस पहले दो स्थानों पर हैं। इन दोनों टीमों के 18-18 अंक हैं, लेकिन GT के मुकाबले RCB का NRR बेहतर है। इसके बाद, तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद है। SRH के भी 18 अंक हैं लेकिन उसका नेट रन रेट RCB और GT दोनों से कम है। वहीं, चौथे स्थान पर 16 अंक के साथ राजस्थान रॉयल्स है। पांचवें स्थान पर 15 अंकों के साथ पंजाब किंग्स है।
KKR vs DC मैच के बाद IPL 2026 Points Table
| स्थान | टीम का नाम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
| 1 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.783 |
| 2 | गुजरात टाइटंस (Q) | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.695 |
| 3 | सनराइजर्स हैदराबाद (Q) | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.524 |
| 4 | राजस्थान रॉयल्स (Q) | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +0.189 |
| 5 | पंजाब किंग्स (E) | 14 | 7 | 6 | 1 | 15 | +0.309 |
| 6 | दिल्ली कैपिटल्स (E) | 14 | 7 | 7 | 0 | 14 | -0.651 |
| 7 | कोलकाता नाइट राइडर्स (E) | 14 | 6 | 7 | 1 | 13 | -0.147 |
| 8 | चेन्नई सुपर किंग्स (E) | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.345 |
| 9 | मुंबई इंडियंस (E) | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.584 |
| 10 | लखनऊ सुपर जायंट्स (E) | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.740 |