Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2024 POINTS TABLE: जीत के बावजूद LSG को नुकसान, टॉप 4 में नहीं हुई एंट्री, तो MI-RCB समेत इन 2 टीमों का भी सफर थमा

ipl 2024 points table lsg vs csk ipl 2024

IPL 2024 POINTS TABLE: इकाना में लखनऊ ने चेन्नई की टीम को हराकर प्लेऑफ की तरफ कदम तो बढ़ा दिया है लेकिन यहाँ पर लखनऊ की टीम की टीम को नुकसान ही उठाना पड़ा है। इसके साथ ही MI-RCB समेत इन 2 टीमों के लिए भी बुरी खबर सामने आई है। ऐसा लग रहा है कि इन दो टीमों का सफर अब इस सीजन में थम चुका है। ऐसे में आइये जानते हैं, क्या है टॉप 4 का हाल और कौन सी टीम जो है क्वालीफाई करने के लिए नंबर 1 की रेस में बनी हुई है।

IPL 2024 POINTS TABLE: जीत के बाद लखनऊ को नुकसान!

दरअसल, आज का मैच लखनऊ के लिए काफी रोमांचक रहा। अब तक खेले गए सभी मैचों में से ये केएल राहुल की टीम के लिए यादगार मैच होगा क्योंकि उन्होंने आज के मैच में चेन्नई को हराया है और वो भी 8 विकेट से। खासबात ये रही कि केएल राहुल आज के मैच में जबरदस्त खेले। उन्होंने 82 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

हालांकि, इसके बावजूद भी लखनऊ को नुक्सान हुआ है क्योंकि पॉइंट्स टेबल में ये टीम टॉप 4 से बाहर ही है। लखनऊ पांचवें स्थान पर है जहाँ वो पहले थी। 7 मैचों में 4 जीत के साथ लखनऊ के 8 अंक है और अब तक ये टीम टॉप 4 में नहीं जा सकी है। ऐसे में ये चिंता वाली बात है। साथ ही लखनऊ को अब अगला मैच 23 तारीख को चेन्नई के खिलाफ ही चेपॉक में खेलना है। ऐसे में ये इस टीम के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं रहने वाला है।

MI-RCB समेत इन 2 टीमों का थमा सफर

गौरतलब है कि IPL 2024 POINTS TABLE के मुताबिक मुंबई और आरसीबी का सफर इस सीजन में थमता हुआ दिखाई दे रहा है क्योंकि बेंगलुरु तो आखिरी स्थान पर है जहाँ इस टीम ने 7 में सिर्फ एक मैच ही जीता है जबकि मुंबई 7 में से 3 मैच ही जीती है। ऐसे में इन दोनों टीमों का प्लेऑफ में जाना अब तय नहीं है क्योंकि ऊपर जो टीमें हैं, वो लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, इन दोनों के आलावा गुजरात और पंजाब भी रेस से पिछड़ते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।

टॉप 4 में है चेन्नई

आपको बता दें कि IPL 2024 POINTS TABLE में चेन्नई टॉप 4 में बरकरार है। CSK 8 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है और इस टीम के भी 8 अंक है। वहीं, केकेआर भी 8 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि राजस्थान की टीम 12 अंक के साथ पहले स्थान पर है। राजस्थान अब तक इकलौती ऐसी टीम है, जिसने सिर्फ एक मैच गंवाया है। ऐसे में उम्मीद है कि यही वो पहली टीम होगी, जो प्लेऑफ में जगह बनाएगी।

यहाँ देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

ये भी पढें: मैच हाइलाइट्स: 32 चौके-12 छक्के, ठंडे बस्ते में रह गई धोनी की पारी, डी कॉक-राहुल की जोड़ी ने लूटी महफ़िल, इकाना में 8 विकेट से हारी चेन्नई

Mayank Kumar

मेरा नाम मयंक कुमार है और मैं एक क्रिकेट प्रेमी, कंटेंट क्रिएटर और खेलों का सच्चा...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!