Posted inIndian Premier League (IPL)

पहली बार ही कप्तानी में फ़ैल हुए यशस्वी, RR vs GT मैच को गिल की टीम ने किया अपने नाम, शुभमन के बल्ले का आया तूफान

Yashasvi Fails in His Captaincy Debut; Gill's Team Claims Victory in RR vs GT Match as Shubman Unleashes a Batting Storm.

RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा मुकाबला अब समाप्त हो चुका है और इस मुकाबले को गुजरात की टीम ने 77 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया है। शुभमन गिल की दमदार बल्लेबाजी और उनकी कप्तानी के बलबूते टीम ने एक बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं यशस्वी जायसवाल पहली बार में ही फ्लॉप हो गए। तो आइए मैच के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं।

पहली बार में ही फ्लॉप हो गए Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Fails in His Captaincy Debut
Yashasvi Jaiswal Fails in His Captaincy Debut

आज यशस्वी जायसवाल रियान पराग की गैर मौजूदगी में पहली बार कप्तानी करते दिखाई दिए और आईपीएल में बतौर कप्तान अपने पहले मैच में यशस्वी पूरी तरह से फ्लॉप रहे। उनकी कप्तानी में भी वह दम नहीं दिखा और न ही वो बल्ले से कुछ कमाल दिखा पाए, जिसके बलबूते टीम को 77 रनों से एक बड़ी हार झेलनी पड़ी और इस हार के साथ ही इस टीम के लिए प्लेऑफ की राह थोड़ी कठिन हो गई है।

गुजरात टाइटंस ने बनाए थे 229 रन

सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में जब टॉस उछाला गया तो वो यशस्वी जायसवाल के पक्ष में गिरा और अपने पहले मैच में इस युवा कप्तान ने गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस ने पहले विकेट के लिए 118 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी कर डाली और टीम ने ओवरऑल 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए।

कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से इस दौरान 44 गेंद में 84 रनों की एक आतिशी पारी देखने को मिली। उन्होंने 9 चौके और तीन छक्के जड़े। वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 20 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन बनाए। राहुल तेवतिया भी चार गेंद में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। साईं सुदर्शन का बल्ला फिर चला और 36 गेंद में उन्होंने 55 रन की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए बृजेश शर्मा ने दो विकेट वहीं यशराज पूनिया और रविंद्र जडेजा ने एक-एक सफलता अर्जित की। इस दौरान सभी गेंदबाज बहुत ही ज्यादा महंगे रहे।

यह भी पढ़ें: खत्म हो गया इन 4 दिग्गज खिलाड़ियों का IPL करियर, इस सीजन के बाद कभी नहीं आएंगे नजर

ताश के पत्तों की तरह ढह गई टीम

राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 साल के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। 16 गेंद में तीन चौके तीन छक्के की मदद से वह 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी अच्छा नहीं खेला और टीम 16.3 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। इस मैच के टॉपर स्कोरर रविंद्र जडेजा बने, जिन्होंने 25 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाए।

कप्तान यशस्वी जायसवाल चार गेंद में तीन रन बनाकर आउट हो गए। इस टीम का लगभग हर बल्लेबाज फ्लॉप रहा। विरोधी टीम की ओर से राशिद खान का जादू चला और उन्होंने चार सफलताएं अर्जित की। जैसन होल्डर भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने तीन विकेट चटका कर राजस्थान रॉयल्स की कमर तोड़ दी। मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया, जो कि वैभव सूर्यवंशी का था। वहीं कगिसो रबाडा दो विकेट चटकाने में सफल रहे।

FAQs

RR vs GT मैच किसने जीता?
GT

यह भी पढ़ें: CSK vs LSG: कैसी होगी लखनऊ बनाम चेन्नई मैच की प्लेइंग-XI? इम्पैक्ट प्लेयर समेत जानें सभी 24 प्लेयर्स के नाम

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!