Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 Award Winners : RCB बनी IPL 2026 चैंपियन, लेकिन अवॉर्ड्स में रहा वैभव सूर्यवंशी का दबदबा; देखें सभी पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट

IPL 2026 Award Winners

IPL 2026 Award Winners : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के ऐतिहासिक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसी के साथ आरसीबी चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद आईपीएल खिताब डिफेंड करने वाली तीसरी टीम बन गई।

टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो टीम के लिए बिल्कुल सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने वॉशिंगटन सुंदर के शानदार अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने 42 गेंदों में नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और टीम को 18 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया। कोहली की शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर आरसीबी ने इतिहास रचते हुए अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीत लिया।

इस फाइनल मुकाबले के बाद कई खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वहीं, महज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने भी पूरे सीजन में अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर कई बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। आइए जानते हैं कि IPL 2026 में किस खिलाड़ी ने कौन-सा पुरस्कार जीता, किसे कितनी प्राइज मनी मिली ।

RCB के गेंदबाजों ने फाइनल में गुजरात की बल्लेबाजी की कमर तोड़ी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि साई सुदर्शन भी 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जोस बटलर भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 19 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे।

RCB के लिए भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और जैकब डफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गुजरात के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। एक समय गुजरात की टीम पूरी तरह संघर्ष करती नजर आ रही थी, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने जिम्मेदारी संभाली।

सुंदर ने 37 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा और अंत तक नाबाद रहते हुए टीम को 20 ओवर में 155/8 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। धीमी पिच पर यह स्कोर लड़ने लायक जरूर था, लेकिन RCB की बल्लेबाजी लाइनअप को देखते हुए चुनौती आसान नहीं थी।

बड़े मंच पर एक बार फिर चमके विराट कोहली, RCB ने लगातार दूसरे सीजन उठाई आईपीएल ट्रॉफी

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB को विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। वेंकटेश अय्यर ने सिर्फ 16 गेंदों में 32 रन बनाकर मैच का रुख RCB की ओर मोड़ दिया।

हालांकि इसके बाद देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या जल्दी आउट हो गए, लेकिन विराट कोहली एक छोर पर मजबूती से टिके रहे। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल में उनकी सबसे तेज फिफ्टी रही।

टिम डेविड ने भी 17 गेंदों में 24 रनों की उपयोगी पारी खेली। अंत में विराट कोहली ने नाबाद 75 रन बनाकर मैच को शानदार अंदाज में खत्म किया और विजयी छक्का लगाकर RCB को लगातार दूसरा आईपीएल खिताब दिला दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में मचाया तहलका, कई बड़े अवॉर्ड किए अपने नाम

भले ही राजस्थान रॉयल्स खिताब जीतने में सफल नहीं रही, लेकिन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की और पूरे टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज रहे।

इसके अलावा उन्होंने मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP), इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन जैसे कई बड़े पुरस्कार भी जीते। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की।

IPL 2026 Award Winners और प्राइज मनी की पूरी लिस्ट

अवॉर्ड विजेता प्रदर्शन प्राइज मनी
आईपीएल 2026 चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) विजेता ₹20 करोड़
आईपीएल 2026 रनर-अप गुजरात टाइटंस (GT) उपविजेता ₹13 करोड़
ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी 776 रन ₹10 लाख
पर्पल कैप कगिसो रबाडा 29 विकेट ₹10 लाख
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) वैभव सूर्यवंशी सीजन का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ₹10 लाख
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी ₹20 लाख
वंडर सीमेंट फेयर प्ले अवॉर्ड पंजाब किंग्स सर्वश्रेष्ठ खेल भावना ₹10 लाख
रुपे ऑन-द-गो 4s ऑफ द मैच (फाइनल) विराट कोहली 9 चौके ₹1 लाख
एंजेल वन सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच (फाइनल) विराट कोहली 2 छक्के ₹1 लाख
TATA IPL ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैच (फाइनल) भुवनेश्वर कुमार 11 डॉट गेंदें ₹1 लाख
सिएरा सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच (फाइनल) वेंकटेश अय्यर 200 स्ट्राइक रेट ₹1 लाख
प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल) विराट कोहली 75* रन ₹5 लाख
सिएरा सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट ₹10 लाख
रुपे ऑन-द-गो 4s ऑफ द सीजन साई सुदर्शन 75 चौके ₹10 लाख
TATA IPL ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन मोहम्मद सिराज सर्वाधिक डॉट गेंदें ₹10 लाख
एंजेल वन सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी 72 छक्के ₹10 लाख
कैच ऑफ द सीजन मनीष पांडे सर्वश्रेष्ठ कैच ₹10 लाख

ये भी पढ़े : IPL 2026 Final : दूसरी बार चैंपियन बनने के बाद भावुक हुए रजत पाटीदार, विराट कोहली और फैंस को दिया खास संदेश

FAQS

IPL 2026 की चैंपियन टीम कौन बनी?

RCB

RCB ने कितनी बार IPL का खिताब जीता है

दो बार

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!