Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 Final Stats : RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब, विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड; मैच में बने 22 रिकॉर्ड्स एक नज़र

IPL 2026 Final Stats

IPL 2026 Final Stats : आईपीएल 2026 के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर अपना दूसरा आईपीएल खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। टीम की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों पर 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली की 42 गेंदों पर खेली गई नाबाद 75 रनों की शानदार पारी का भरपूर फायदा मिला। कोहली ने पूरे रन चेज़ के दौरान एक छोर संभाले रखा और टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी ने 18 ओवर में 161/5 का स्कोर बनाकर 12 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और लगातार दूसरा आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया।

इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड भी बने, जिन्होंने इस फाइनल को और भी खास बना दिया। आइए एक नजर डालते हैं इस फाइनल मैच में बने 22 शानदार रिकॉर्ड्स पर।

IPL 2026 Final Stats : आईपीएल 2026 फाइनल में बने सभी 22 रिकार्ड्स पर एक नज़र

IPL 2026 Final Stats : RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब, विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड; मैच में बने 22 रिकॉर्ड्स एक नज़र 1

1. GT के लिए नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा अर्धशतक

* 3 – डेविड मिलर
* 3 – हार्दिक पांड्या
* 3 – वॉशिंगटन सुंदर
* 2 – विजय शंकर
* 2 – शाहरुख खान

2. आईपीएल के एक सीजन में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा विकेट

* 32 विकेट – हर्षल पटेल (RCB, 2021)
* 28 विकेट – मोहम्मद शमी (GT, 2023)
* 28 विकेट – भुवनेश्वर कुमार (RCB, 2026)
* 27 विकेट – जसप्रीत बुमराह (MI, 2020)
* 27 विकेट – युजवेंद्र चहल (RR, 2022)
* 27 विकेट – मोहित शर्मा (GT, 2023)

3. गुजरात टाइटंस की पारी का रन रेट विश्लेषण

* ओवर 1-6 : 45/2 (रन रेट 7.50)
* ओवर 7-15 : 60/3 (रन रेट 6.66)
* ओवर 16-20 : 50/3 (रन रेट 10.00)

4. आईपीएल फाइनल में RCB के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन

* 4/16 – अनिल कुंबले (2009)
* 3/27 – रासिख सलाम (2026)
* 3/45 – क्रिस जॉर्डन (2016)

5. आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज़्यादा बार एक पारी में 2 या उससे अधिक विकेट (कुल पारियों के आधार पर)

* 8 बार – ड्वेन ब्रावो (19 पारियां)
* 7 बार – हरभजन सिंह (14 पारियां)
* 7 बार – रवींद्र जडेजा (21 पारियां)
* 6 बार – जॉश हेजलवुड (8 पारियां)
* 6 बार – भुवनेश्वर कुमार (15 पारियां)

6. आईपीएल फाइनल में सबसे कम स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 20 गेंदें)

* 54.83 – मैथ्यू हेडन (17 रन, 31 गेंद)
* 80.76 – दिनेश कार्तिक (21 रन, 26 गेंद)
* 82.60 – जोस बटलर (19 रन, 23 गेंद)
* 86.95 – एडेन मार्करम (20 रन, 23 गेंद)
* 88.46 – ईशान किशन (23 रन, 26 गेंद)
* 90.00 – मुरली विजय (18 रन, 20 गेंद)
* 95.00 – सूर्यकुमार यादव (19 रन, 20 गेंद)
* 100.00 – जहीर खान (21 रन, 21 गेंद)
* 102.00 – स्टीव स्मिथ (51 रन, 50 गेंद)

7. आईपीएल के एक सीज़न में सबसे ज़्यादा साझेदारी रन

* 939 रन – विराट कोहली / फाफ डु प्लेसिस (2023)
* 939 रन – विराट कोहली / एबी डिविलियर्स (2016)
* 912 रन – शुभमन गिल / साई सुदर्शन (2025)
* 908 रन – शुभमन गिल / साई सुदर्शन (2026)
* 849 रन – ऋतुराज गायकवाड़ / डेवोन कॉनवे (2023)
* 791 रन – डेविड वॉर्नर / जॉनी बेयरस्टो (2019)
* 756 रन – ऋतुराज गायकवाड़ / फाफ डु प्लेसिस (2021)
* 749 रन – यशस्वी जायसवाल / वैभव सूर्यवंशी (2026)
* 744 रन – शिखर धवन / पृथ्वी शॉ (2021)
* 731 रन – डेविड वॉर्नर / शिखर धवन (2016)

8. आईपीएल फाइनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

* 2 – वेंकटेश अय्यर (3 पारियां)
* 2 – रिद्धिमान साहा (3 पारियां)
* 2 – शेन वॉटसन (4 पारियां)
* 2 – माइकल हसी (4 पारियां)
* 2 – विराट कोहली (5 पारियां)
* 2 – रोहित शर्मा (6 पारियां)
* 2 – सुरेश रैना (8 पारियां)

9. आईपीएल फाइनल में अपनी टीम के लिए सबसे ज़्यादा बार टॉप स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज़

* 3 बार – सुरेश रैना
* 2 बार – विराट कोहली
* 2 बार – शुभमन गिल
* 2 बार – शेन वॉटसन
* 2 बार – कीरोन पोलार्ड

10. लगातार दो IPL खिताब जीतने वाली टीमें

* RCB (रजत पाटीदार की कप्तानी में) – 2025, 2026
* MI (रोहित शर्मा की कप्तानी में) – 2019, 2020
* CSK (एमएस धोनी की कप्तानी में) – 2010, 2011

11. कप्तान के रूप में सबसे ज़्यादा IPL खिताब (मैच)

* 5 – रोहित शर्मा (158 मैच)
* 5 – एमएस धोनी (234 मैच)
* 2 – रजत पाटीदार (28 मैच)
* 2 – गौतम गंभीर (129 मैच)

12. IPL चैंपियन टीम के लिए फाइनल में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़

* 2026 – विराट कोहली
* 2025 – विराट कोहली
* 2024 – वेंकटेश अय्यर
* 2023 – डेवोन कॉनवे
* 2022 – शुभमन गिल
* 2021 – फाफ डु प्लेसिस
* 2020 – रोहित शर्मा
* 2019 – कीरोन पोलार्ड
* 2018 – शेन वॉटसन
* 2017 – क्रुणाल पंड्या
* 2016 – डेविड वॉर्नर
* 2015 – लेंडल सिमंस
* 2014 – मनीष पांडे
* 2013 – कीरोन पोलार्ड
* 2012 – मनविंदर बिसला
* 2011 – मुरली विजय
* 2010 – सुरेश रैना
* 2009 – हर्शल गिब्स
* 2008 – यूसुफ पठान

13. IPL ट्रॉफी जीतने में कप्तानों द्वारा लिए गए सबसे कम मैच

1 IPL ट्रॉफी जीतने के लिए

  • रोहित शर्मा / रजत पाटीदार – 13 मैच
  • शेन वॉर्न / हार्दिक पंड्या – 15 मैच
  • एडम गिलक्रिस्ट – 24 मैच
  • डेविड वॉर्नर – 33 मैच
  • महेंद्र सिंह धोनी – 43 मैच
  • गौतम गंभीर – 47 मैच
  • श्रेयस अय्यर – 70 मैच

2 IPL ट्रॉफी जीतने के लिए

  • रजत पाटीदार – 28 मैच*
  • रोहित शर्मा – 44 मैच
  • महेंद्र सिंह धोनी – 59 मैच
  • गौतम गंभीर – 79 मैच

3 IPL ट्रॉफी जीतने के लिए

  • रोहित शर्मा – 75 मैच
  • महेंद्र सिंह धोनी – 159 मैच

4 IPL ट्रॉफी जीतने के लिए

  • रोहित शर्मा – 104 मैच
  • महेंद्र सिंह धोनी – 204 मैच

5 IPL ट्रॉफी जीतने के लिए

  • रोहित शर्मा – 116 मैच
  • महेंद्र सिंह धोनी – 226 मैच

14. सबसे ज़्यादा IPL ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान

* 5 – रोहित शर्मा (2013, 2015, 2017, 2019, 2020)
* 5 – एमएस धोनी (2010, 2011, 2018, 2021, 2023)
* 2 – गौतम गंभीर (2012, 2014)
* 2 – रजत पाटीदार (2025, 2026)
* 1 – शेन वॉर्न (2008)
* 1 – एडम गिलक्रिस्ट (2009)
* 1 – डेविड वॉर्नर (2016)
* 1 – हार्दिक पांड्या (2022)
* 1 – श्रेयस अय्यर (2024)

15. अंक तालिका में शीर्ष पर रहकर IPL ट्रॉफी जीतने वाली टीमें

* 2008 – राजस्थान रॉयल्स
* 2017 – मुंबई इंडियंस
* 2019 – मुंबई इंडियंस
* 2020 – मुंबई इंडियंस
* 2022 – गुजरात टाइटंस
* 2024 – कोलकाता नाइट राइडर्स
* 2026 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

16. सबसे ज़्यादा IPL ट्रॉफी जीतने वाली टीमें

* 5 – मुंबई इंडियंस (2013, 2015, 2017, 2019, 2020)
* 5 – चेन्नई सुपर किंग्स (2010, 2011, 2018, 2021, 2023)
* 3 – कोलकाता नाइट राइडर्स (2012, 2014, 2024)
* 2 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2025, 2026)
* 1 – राजस्थान रॉयल्स (2008)
* 1 – डेक्कन चार्जर्स (2009)
* 1 – सनराइजर्स हैदराबाद (2016)
* 1 – गुजरात टाइटंस (2022)

17. टी20 फाइनल में विराट कोहली का प्रदर्शन

2014 टी20 विश्व कप फाइनल – अर्धशतक
2016 आईपीएल फाइनल – अर्धशतक
2024 टी20 विश्व कप फाइनल – अर्धशतक
2026 आईपीएल फाइनल – अर्धशतक

विराट कोहली टी20 क्रिकेट इतिहास के पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं जिन्होंने चार अलग-अलग टी20 फाइनल मुकाबलों में 50+ स्कोर बनाया है। बड़े मैचों में लगातार शानदार प्रदर्शन करने की उनकी यह उपलब्धि उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन फाइनल खिलाड़ियों में शामिल करती है।

18. रजत पाटीदार IPL इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने कप्तान के रूप में अपने पहले दो सीजन में ही टीम को ट्रॉफी जिताई है।

19. आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

  • 38 वर्ष 219 दिन – अनिल कुंबले (RCB, 2009)
  • 37 वर्ष 207 दिन – विराट कोहली (RCB, 2026)
  • 37 वर्ष 94 दिन – फाफ डु प्लेसिस (CSK, 2021)
  • 36 वर्ष 344 दिन – शेन वॉटसन (CSK, 2018)

20. एक ही मैदान पर दो IPL फाइनल जीतने वाली टीमें

  • मुंबई इंडियंस – कोलकाता (2013, 2015)
  • मुंबई इंडियंस – हैदराबाद (2017, 2019)
  • कोलकाता नाइट राइडर्स – चेन्नई (2012, 2024)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – अहमदाबाद (2025, 2026)

21. IPL फाइनल जीतने वाली टीम का हिस्सा सबसे ज़्यादा बार रहने वाले खिलाड़ी

  • 6 बार – रोहित शर्मा  (डेक्कन चार्जेर्स और मुंबई इंडियंस)
  • 6 बार – अंबाती रायडू  (चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस)
  • 5 बार – एमएस धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स)
  • 5 बार – कीरोन पोलार्ड  (मुंबई इंडियंस)
  • 5 बार – हार्दिक पांड्या ( मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस)
  • 5 बार – क्रुणाल पंड्या ( मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

22. एक से अधिक बार पर्पल कैप जीतने वाले गेंदबाज

  • ड्वेन ब्रावो – 2013, 2015
  • भुवनेश्वर कुमार – 2016, 2017
  • हर्षल पटेल – 2021, 2024
  • कागिसो रबाडा – 2020, 2026

ये भी पढ़े : IPL 2026 Final : विराट की क्लास, RCB का धमाका; GT को हराकर लगातार दूसरी बार जीता IPL का ख़िताब

FAQS

आईपीएल 2026 का फाइनल किसने जीता ?

RCB

RCB ने कितनी बार IPL का खिताब जीता है?

2 बार

 

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!