Posted inIndian Premier League (IPL)

खेल जगत में पसरा मातम, इधर चल रहा था IPL फाइनल, उधर नाले में मिली युवा खिलाड़ी की लाश

Grief Grips the Sports World: While the IPL Final Was Underway, a Young Player's Body Was Found in a Drain

IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का भव्य समापन हो चुका है और आईपीएल 2026 का फाइनल जीत आरसीबी काफी ज्यादा खुश है। तमाम आरसीबी फैंस के भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। लेकिन दूसरी और मातम पसर चुका है। एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को अंदर से झकझोर कर रख दिया है और इंसानियत शर्मसार हो गई है।

अनुष्का पाल की सिर में ईंट मारकर कर दी हत्या

a fast-food stall owner murdered national-level Kabaddi player Anushka Pal by striking her on the head with a brick.
a fast-food stall owner murdered national-level Kabaddi player Anushka Pal by striking her on the head with a brick.

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला UP का है। खबर है कि महज 3 हजार 6 सौ रुपये की उधारी न चुका पाने के चलते एक फास्ट फूड स्टाल वाले ने राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी और रोहटा रोड स्थित नाले में फेंक दिया।

इसके बाद श्याम धनक आरोपी चंडीगढ़ भाग गया और करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस ने चंडीगढ़ से उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद उसके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रविवार को एक नाले से अनुष्का का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। हालांकि परिवार शव की पहचान की पूरी तरह पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं इस वजह से पुलिस DNA टेस्ट करवाएगी।

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्यू को लेकर BCCI सचिव का बड़ा बयान, बताया कब पहनेंगे टीम इंडिया की ब्लू जर्सी

किराए के मकान में रह रही थीं कबड्डी खिलाड़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार दौराला के चिराउरी गाँव के निवासी नेमपाल की बेटी, अनुष्का पाल, एक राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी थीं। 17 वर्ष की अनुष्का ने इसी साल कृष्णा पब्लिक स्कूल से 12वीं पास किया था और वो गांव से स्कूल और अभ्यासस्थल तक आने-जाने में दिक्कत के चलते बीते करीब 9 महीने से शोभापुर बाईपास पर किराए के मकान में रह रही थीं।

दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार आठ मार्च को अनुष्का ने फोन पर स्वजन को बताया कि वो गाजियाबाद में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है।

अनुष्का को जीतने पर 60 हजार पुरस्कार में मिले और उसने स्वजन को बताया कि उसकी सहेली की मां बीमार हैं, इसलिए यह राशि उन्हें दे दी। इसके बाद 16 अप्रैल को अनुष्का का फोन बंद हो गया और फिर 28 अप्रैल को कंकरखेड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। स्वजन ने एडीजी भानु भास्कर से शिकायत की।

एसएसपी अविनाश पांडेय ने किया खुलासा

SSP अविनाश पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर से अनुष्का पाल की अंतिम लोकेशन ट्रेज की गई, जोकि श्याम धनक के साथ मिली। श्याम धनक देहरादून का निवासी है और चंडीगढ़ में रह रहा था। इसके बाद पुलिस ने रविवार को चंडीगढ़ से श्याम धनक को गिरफ्तार किया और पूछताछ शुरू की।

एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि अनुष्का घर के पास श्याम धनक के ठेले से फास्ट फूड खाती थी। 15 अप्रैल को श्याम ने उससे बकाया 3600 रुपये मांगे, जिसके बाद इन दोनों में कहासुनी हुई।

जब अनुष्का ने पुलिस में शिकायत की धमकी दी तो उसने फास्ट फूड दे दिया। मगर रात 10 बजे उसे बुलाकर जबरदस्ती बीयर पिलाई और सिर पर ईंट से मारने के बाद नाले में धक्का दे दिया। ये सब करने के बाद वो उसी रात ठेला बंद कर चंडीगढ़ भाग गया।

FAQs

आईपीएल 2026 फाइनल किसने जीता?
RCB

यह भी पढ़ें: RCB की ट्रॉफी जीत पर Gayle-ABD का इमोशनल मैसेज, इंटरनेट पर हुआ वायरल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!