Posted inक्रिकेट (Cricket)

CSK vs KKR मैच के बाद IPL 2026 Points Table, चेन्नई की जीत से मुंबई को लगा झटका, प्लेऑफ की रेस से कोलकाता बाहर!

CSK vs KKR मैच के बाद IPL 2026 Points Table, चेन्नई की जीत से मुंबई को लगा झटका, प्लेऑफ की रेस से कोलकाता बाहर!

IPL 2026 Points Table After CSK vs KKR Match: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 के 22वें मैच में घरेलू फैंस के सामने चेन्नई सुपर किंग्स का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला और कोलकाता नाइट राइडर्स को कोई मौका नहीं दिया। चेन्नई की टीम ने 32 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। 193 के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की टीम पूरे ओवर खेलने में सफल रही लेकिन 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना पाई।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुकाबला काफी अच्छा साबित हुआ, क्योंकि बल्लेबाजी के अच्छे प्रदर्शन के बाद, गेंदबाजों ने अपना जलवा दिखाया। इसी वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी धराशाई हो गई। इस जीत से CSK को IPL 2026 Points Table में फायदा हुआ, जबकि पहले पांच मैचों में चार हार से कोलकाता के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है।

चेन्नई की जीत से IPL 2026 Points Table में मुंबई को झटका

CSK vs KKR मैच के बाद IPL 2026 Points Table, चेन्नई की जीत से मुंबई को लगा झटका, प्लेऑफ की रेस से कोलकाता बाहर!

मौजूदा सीजन के हर मैच के बाद, IPL 2026 Points Table में फेरबदल देखने को मिल रहा है। CSK vs KKR मैच के बाद भी ऐसा ही हुआ है। हालांकि, मुकाबले के नतीजे से टॉप 7 टीमों पर कोई भी असर नहीं पड़ा है। वहीं, पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी भी बरकरार है। लेकिन आठवें स्थान पर फेरबदल देखने को मिला है। अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आठवें स्थान पर आई है और मुंबई इंडियंस को नौवें स्थान पर खिसकना पड़ा है।

रुतुराज गायकवाड़ की टीम के खाते में पांच मैचों के बाद 4 अंक हैं, जबकि हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम के पास चार मैचों के बाद 2 ही अंक हैं। इसी वजह से CSK IPL 2026 Points Table में MI से एक स्थान ऊपर है।

IPL 2026 Points Table में अंतिम स्थान पर कोलकाता बरकरार, आगे की राह हुई मुश्किल

तीन बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स अभी तक अपनी लय नहीं खोज पाई है और इसका खामियाजा उसे IPL 2026 Points Table में भुगतना पड़ रहा है। पांच मैच खेल चुकी कोलकाता के खाते में चार हार के बाद सिर्फ 1 अंक हैं, जो बारिश के कारण रद्द हुए मैच से मिला था। इसी वजह से टीम अंक तालिका में सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के अभी 9 मैच शेष हैं और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कम से कम 16 अंक जरूरी हैं। ऐसे में 8 जीत दर्ज करना कोलकाता के लिए काफी मुश्किल काम नजर आ रहा है। इसी वजह से उनके आगे जाने की राह लगभग नामुमकिन दिख रही है।

CSK vs KKR मैच के बाद IPL 2026 Points Table

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 8 +0.889
2 पंजाब किंग्स 4 3 0 1 7 +0.720
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 3 1 0 6 +1.148
4 सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 0 4 +0.576
5 दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 4 +0.322
6 गुजरात टाइटंस 4 2 2 0 4 -0.029
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 4 2 2 0 4 -0.427
8 चेन्नई सुपर किंग्स 5 2 3 0 4 -0.846
9 मुंबई इंडियंस 4 1 3 0 2 -0.772
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 5 0 4 1 1 -1.383

CSK vs KKR मैच का हाल

मुकाबले के हाल की बात करें तो टॉस हारकर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी की और प्रमुख बल्लेबाजों की दमदार पारियों की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। पिछले मैच की तरह ही इस बार भी चेन्नई की पारी में टॉप स्कोरर संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 32 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली। वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस 29 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि आयुष म्हात्रे के बल्ले से 17 गेंदों में 38 रनों की पारी आई। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से कार्तिक त्यागी को सबसे ज्यादा दो विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी शुरुआत से ही डगमगाती नजर आई। कोई भी बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पाया, जिसका खामियाजा टीम को हार के रूप में चुकाना पड़ा। निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए रमनदीप सिंह 35 रनों की पारी के साथ टॉप स्कोरर रहे। वहीं, रोवमैन पॉवेल ने नाबाद रहकर 31 रनों का योगदान दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से नूर अहमद हिट रहे और उन्होंने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए।

FAQs

KKR को हराकर IPL 2026 Points Table में CSK किस स्थान पर है?
आठवें
चेन्नई से हार के बाद, IPL 2026 Points Table में कोलकाता की टीम के खाते में कितनी पराजय हो गई हैं?
4

यह भी पढ़ें: CSK vs KKR: चेन्नई ने घर पर कोलकाता को किया ढेर, IPL 2026 में दर्ज की लगातार दूसरी जीत; सैमसन और नूर का जोरदार प्रदर्शन

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!