Posted inक्रिकेट (Cricket)

GT vs KKR मैच के बाद IPL 2026 Points Table, कोलकाता को हराकर गुजरात की टॉप 4 में एंट्री, SRH और DC को लगा झटका

GT vs KKR मैच के बाद IPL 2026 Points Table, कोलकाता को हराकर गुजरात की टॉप 4 में एंट्री, SRH और DC को लगा झटका

IPL 2026 Points Table After GT vs KKR Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 25 मैच हो चुके हैं। सीजन का 25वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहमदाबाद में खेला गया। अपने घरेलू मैदान पर गुजरात ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। 181 के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल की 86 रनों की पारी की मदद से जीटी ने 19.4 ओवर में 181/5 का स्कोर बनाकर लक्ष्य हासिल किया।

मौजूदा आईपीएल सीजन में यह गुजरात टाइटंस की लगातार तीसरी जीत है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स को अभी तक छह मैचों में पांच हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले के बाद, IPL 2026 Points Table में GT ने टॉप 4 में जगह बना ली है, जबकि कोलकाता अंतिम स्थान पर है और प्लेऑफ की रेस से आधिकारिक रूप से बाहर होने की कगार पर है।

कोलकाता को हराने से गुजरात को IPL 2026 Points Table में हुआ दो स्थान का फायदा

GT vs KKR मैच के बाद IPL 2026 Points Table, कोलकाता को हराकर गुजरात की टॉप 4 में एंट्री, SRH और DC को लगा झटका

इस आईपीएल सीजन गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब रही और पहले दोनों मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद गुजरात की टीम ने गलतियों से सबक लेते हुए जोरदार वापसी की और लगातार तीन मुकाबले अपने नाम किए। GT की तीसरी जीत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आई और इससे IPL 2026 Points Table में दो स्थानों के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गई।

गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ दिया है। अब शुभमन गिल की टीम के खाते में 6 अंक हैं। वहीं, हैदराबाद और दिल्ली के खाते में 4-4 अंक हैं। ये दोनों टीमें IPL 2026 Points Table में क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर हैं।

IPL 2026 Points Table में कोलकाता अंतिम स्थान पर बरकरार, लगातार हार से प्लेऑफ स्पॉट हुआ मुश्किल

तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स अभी तक आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपनी लय नहीं तलाश पाई है और पहली जीत के इंतजार में है। केकेआर ने अभी तक छह मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक बारिश के कारण रद्द हुआ था, जबकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। IPL 2026 Points Table में कोलकाता की टीम सिर्फ 1 अंक के साथ 10वें यानी अंतिम स्थान पर है।

प्लेऑफ में जाने के लिए IPL 2026 Points Table में कम से कम 16 अंक जरूरी हैं। इसके लिए कोलकाता को लगभग अपने शेष सभी आठ मैच जीतने का कारनामा करना होगा, जो कि एक मुश्किल काम नजर आता है। इसी वजह से अजिंक्य रहाणे की टीम के अंतिम 4 में जगह बनाने की उम्मीदें काफी कम लग रही हैं।

GT vs KKR मैच के बाद IPL 2026 Points Table

स्थान टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 5 4 1 9 1.067
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 4 1 8 1.503
3 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 8 0.889
4 गुजरात टाइटंस 5 3 2 6 0.018
5 सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 4 0.576
6 दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 4 0.322
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 5 2 3 4 -0.804
8 चेन्नई सुपर किंग्स 5 2 3 4 -0.846
9 मुंबई इंडियंस 5 1 4 2 -1.076
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 6 0 5 1 -1.149

GT vs KKR मैच का ऐसा रहा हाल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी का चयन किया लेकिन ज्यादा अच्छा बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। इसी वजह से केकेआर ने अपने सभी विकेट गंवाकर 20 ओवर में 180 का स्कोर बनाया। इस दौरान कैमरन ग्रीन के बल्ले से सबसे ज्यादा 79 रनों की पारी आई। हालांकि, अंतिम पांच ओवर में ग्रीन का बल्लेबाजी अप्रोच भी सवालों के घेरे में रहा, क्योंकि उन्होंने ज्यादा स्ट्राइक नहीं ली और कुछ खास योगदान डेथ ओवरों में नहीं दे पाए। गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने अंतिम ओवर में जीत दर्ज की। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल ने फ्रंट से लीड किया और 50 गेंदों में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 86 रनों की पारी खेली। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक दो सफलताएं अपने नाम कीं।

FAQs

कोलकाता को हराकर गुजरात की टीम IPL 2026 Points Table में किस स्थान पर आ गई है?
चौथे स्थान
IPL 2026 Points Table में कोलकाता के खाते में कितने अंक हैं?
1

यह भी पढ़ें: GT vs KKR: IPL 2026 में कोलकाता की पांचवीं हार, गुजरात की जीत में चमके गिल, तूफानी पारी से मचाई सनसनी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!