Posted inक्रिकेट (Cricket)

GT vs SRH मैच के बाद IPL 2026 Points Table: गुजरात ने खत्म की RCB की बादशाहत, हैदराबाद को हार से लगा बड़ा झटका; प्लेऑफ की रेस हुई रोचक

GT vs SRH मैच के बाद IPL 2026 Points Table: गुजरात ने खत्म की RCB की बादशाहत, हैदराबाद को हार से लगा बड़ा झटका; प्लेऑफ की रेस हुई रोचक

IPL 2026 Points Table Update After GT vs SRH Match: आईपीएल 2026 का 56वां मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ। घरेलू मैदान पर गुजरात की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 83 रनों से लीग में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के साथ ही हैदराबाद को उसकी सबसे बड़ी हार भी थमा दी। इस मैच में हैदराबाद की बल्लेबाजी पूरी तरह धराशाई नजर आई और 169 के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात के सामने 14.5 ओवर में ही ढेर हो गई।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने बहुत बड़ा स्कोर नहीं बनाया लेकिन 5 विकेट खोकर 168 रन बनाते हुए अपने गेंदबाजों को लड़ने का मौका दिया। जवाब में हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरुआत से ही लड़खड़ा गई और पूरी टीम 86 रन बनाकर ढेर हो गई।

इस बड़ी जीत के कारण गुजरात टाइटंस को IPL 2026 Points Table में जबरदस्त फायदा हुआ है और उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी झटका दिया है। वहीं, मुकाबले में हार से सनराइजर्स हैदराबाद को भी नुकसान हुआ है और उनके लिए प्लेऑफ का गणित भी थोड़ा सा मुश्किल हो गया है।

IPL 2026 Points Table में गुजरात ने पहले स्थान पर बेंगलुरु को किया रिप्लेस

GT vs SRH मैच के बाद IPL 2026 Points Table: गुजरात ने खत्म की RCB की बादशाहत, हैदराबाद को हार से लगा बड़ा झटका; प्लेऑफ की रेस हुई रोचक

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस का मौजूदा आईपीएल सीजन में बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। खासतौर पर दूसरे चरण में अभी तक टीम को एक भी हार नहीं मिली है और गुजरात ने लगातार पांच जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत के बाद, GT के 12 मैचों में 16 अंक हो गए हैं और उसने IPL 2026 Points Table में RCB से पहला स्थान छीन लिया है।

IPL 2026 Points Table में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक स्थान के नुकसान से दूसरे स्थान पर आ गई है। हालांकि, उसने 11 ही मैच खेले हैं और 14 अंक हैं। KKR के खिलाफ जीत मिलने पर RCB के पास दोबारा से पहला स्थान हासिल करने का मौका रहेगा। वहीं, गुजरात के लिए प्लेऑफ का स्पॉट अब बस एक जीत ही दूर नजर आ रहा है। वहीं, शेष दो मैच जीतकर लीग स्टेज टॉप 2 में भी फिनिश करने का मौका बन गया है।

अपनी सबसे बड़ी हार से हैदराबाद को लगा झटका, IPL 2026 Points Table में तीसरे स्थान पर खिसकी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने गेंदबाजी में अच्छा किया लेकिन बल्लेबाजों ने लुटिया डुबो दी और उसे एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इसी वजह से अब SRH के 12 मैचों में 14 ही अंक हैं और नेट रन रेट में RCB से पीछे होने के कारण IPL 2026 Points Table में तीसरे स्थान पर खिसक गई है। हैदराबाद को अपने अगले दो मैच चेन्नई और बेंगलुरु से खेलने हैं। अगर दोनों में बड़ी जीत नहीं मिली तो फिर प्लेऑफ का टिकट हाथ से जा सकता है।

GT vs SRH मैच के बाद IPL 2026 Points Table

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 गुजरात टाइटंस 12 8 4 0 16 +0.551
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 7 4 0 14 +1.103
3 सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.331
4 पंजाब किंग्स 11 6 4 1 13 +0.428
5 चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 12 +0.185
6 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082
7 दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 10 -0.993
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 9 -0.169
9 मुंबई इंडियंस 11 3 8 0 6 -0.585
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 11 3 8 0 6 -0.907

FAQs

IPL 2026 Points Table में GT के कितने अंक हो गए हैं?
16

यह भी पढ़ें: GT vs SRH: गुजरात के खिलाफ हैदराबाद की बत्ती गुल, 82 रनों से मिली करारी हार; शुभमन गिल की टीम ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!