Posted inक्रिकेट (Cricket)

GT vs SRH: गुजरात के खिलाफ हैदराबाद की बत्ती गुल, 82 रनों से मिली करारी हार; शुभमन गिल की टीम ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत

GT vs SRH: गुजरात के खिलाफ हैदराबाद की बत्ती गुल, 82 रनों से मिली करारी हार; शुभमन गिल की टीम ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत

GT vs SRH: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 12 मई को खेले गए IPL 2026 के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों के बड़े अंतर से हराया, जो रनों के हिसाब से गुजरात की सबसे बड़ी जीत और हैदराबाद की सबसे बड़ी हार है। मुकाबले में पहले खेलते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 168/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में 86 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

गुजरात की खराब शुरुआत, GT vs SRH मैच के पावरप्ले में गिल-बटलर सस्ते में हुए आउट

GT vs SRH: गुजरात के खिलाफ हैदराबाद की बत्ती गुल, 82 रनों से मिली करारी हार; शुभमन गिल की टीम ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत

GT vs SRH मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत धीमी और खराब रही। तीसरे ही ओवर में 15 के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल आउट हो गए, जो 7 गेंदों में 5 रन ही बना पाए। स्कोर में 11 रनों का ही इजाफा हुआ था कि गुजरात को दूसरा झटका लग गया और पावरप्ले के अंतिम ओवर में जोस बटलर भी पवेलियन लौट गए। उनके बल्ले से 7 रन आए।

इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के कारण GT vs SRH मैच में गुजरात की टीम अपने बैटिंग पावरप्ले का खास फायदा नहीं उठा पाई और 34/2 का स्कोर बनाया।

सुदर्शन-सुंदर के अर्धशतक, GT vs SRH मैच में गुजरात ने बनाया चुनौतीपूर्ण स्कोर

युवा खिलाड़ी निशांत सिंधु ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन फिर उनकी पारी भी समाप्त हो गई और 14 गेंदों में तीन चौके व एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, एक छोर पर साई सुदर्शन जमे हुए थे और उन्हें वाशिंगटन सुंदर का साथ मिला। इन दोनों ने स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। सुदर्शन ने 38 गेंदों में GT vs SRH मैच में अपनी फिफ्टी पूरी की।

हालांकि, फिर चौथे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी का अंत सुदर्शन के विकेट से हो गया, जिन्होंने 44 गेंदों में 61 रन बनाए। सुंदर ने भी अर्धशतक जमाया और 33 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। इन दोनों की बदौलत गुजरात की टीम GT vs SRH मैच में लड़ने लायक स्कोर बनाने में सफल रही। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने दो-दो विकेट लिए।

हैदराबाद की शुरुआत में ही हालत हुई खराब, गुजरात के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

GT vs SRH मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 32 के स्कोर तक अपने चार अहम विकेट गंवा दिए। इस दौरान ओपनर ट्रेविस हेड खाता खोले बिना ही पहले ओवर में आउट हुए। वहीं, उनके जोड़ीदार अभिषेक शर्मा 6 रन बनाकर दूसरे ओवर में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बोल्ड हो गए। ईशान किशन भी कुछ खास नहीं कर पाए और एक चौके-एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हो गए। आर. स्मरण को नंबर चार पर भेजा गया, लेकिन सिर्फ 9 रन ही बना पाए। इन झटकों के कारण पहले छह ओवर में हैदराबाद की टीम 34 रन ही बना पाई।

मिडिल ऑर्डर भी हुआ फ्लॉप, GT vs SRH मैच में हैदराबाद की करारी हार

पहले छह ओवर में लगे चार झटकों के बाद, उम्मीद थी कि शानदार फॉर्म में चल रहे हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी पारी को संभालते हुए टीम की वापसी करने में मदद करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। क्लासेन 14 और रेड्डी सिर्फ 2 रन बना पाए। वहीं, सलिल अरोड़ा ने 16 रन का योगदान दिया। कप्तान पैट कमिंस के बल्ले से 9 गेंदों में 19 रनों की पारी आई, लेकिन वह अपनी टीम की हार नहीं टाल पाए। गुजरात टाइटंस की तरफ से GT vs SRH मैच में कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट लिए।

FAQs

GT vs SRH मैच में कौन सी टीम विजेता रही?
गुजरात टाइटंस

यह भी पढ़ें: RCB vs KKR मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI आई सामने, इम्पैक्ट प्लेयर समेत ये 24 खिलाड़ी खेलेंगे मैच

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!