Posted inक्रिकेट (Cricket)

KKR vs GT मैच के बाद IPL 2026 Points Table: गुजरात को लगा दोहरा झटका, कोलकाता को जबरदस्त फायदा; अन्य टीमों की बढ़ी टेंशन

KKR vs GT मैच के बाद IPL 2026 Points Table: गुजरात को लगा दोहरा झटका, कोलकाता को जबरदस्त फायदा; अन्य टीमों की बढ़ी टेंशन 1

IPL 2026 Points Table After KKR vs GT Match: IPL 2026 के 60वें मैच में जमकर रनों की बारिश हुई लेकिन आखिरी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हराने में कामयाबी पाई। मुकाबले में 248 के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय गुजरात नियंत्रण में दिख रही थी लेकिन फिर आखिरी के ओवरों में चूक गई और सिर्फ पारी में 4 विकेट खोने के बावजूद टारगेट हासिल नहीं कर पाई।

ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच के हाल की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 257 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में पूरे ओवर खेलकर गुजरात टाइटंस 4 विकेट पर 218 रन ही बना पाई।

इस मैच में हार से गुजरात टाइटंस को दोहरा झटका लगा है। एक उसका प्लेऑफ स्पॉट नहीं कंफर्म हुआ, वहीं IPL 2026 Points Table में पहले स्थान पर आने का मौका भी हाथ से निकल गया। दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी भी खुद को प्लेऑफ में बरकरार रखा है और उसकी जीत से पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन जरूर बड़ी होगी। चलिए आपको इस मैच के बाद अंक तालिका में हुई हलचल के बारे में जानकारी देते हैं।

कोलकाता से हार के बाद गुजरात को लगा झटका, IPL 2026 Points Table में दूसरे स्थान पर बरकरार

KKR vs GT मैच के बाद IPL 2026 Points Table: गुजरात को लगा दोहरा झटका, कोलकाता को जबरदस्त फायदा; अन्य टीमों की बढ़ी टेंशन

KKR vs GT मैच से पहले गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर थी और उसके पास पहले स्थान पर 16 अंकों के साथ काबिज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़ने का मौका था लेकिन हार के मामला खराब हो गया। अब गुजरात के खाते में 13 मैचों में 16 अंक हैं और वे IPL 2026 Points Table में दूसरे स्थान पर ही हैं। वहीं, RCB 12 मैचों में 16 अंकों के साथ बेहतर नेट रन रेट के कारण पहले स्थान पर है।

गुजरात टाइटंस के पास इस मैच जीतकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनने का मौका था लेकिन वो अब हाथ से निकल गया। अब अब GT को 21 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी, ताकि उसके 18 अंक हो जाए और प्लेऑफ के साथ-साथ लीग स्टेज टॉप 2 में फिनिश कर पाए।

प्लेऑफ की रेस में कोलकाता अभी भी बरकरार, IPL 2026 Points Table में इस स्थान पर कायम

गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए जीत काफी जरूरी थी, क्योंकि हार से इस सीजन उनका सफल खत्म हो जाता। GT के खिलाफ जीत के बाद, कोलकाता के 12 मैचों में 11 अंक हो गए हैं और IPL 2026 Points Table में एक स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि 10 अंक के साथ दिल्ली कैपिटल्स को आठवें स्थान पर खिसकना पड़ा है।

मौजूदा समय में IPL 2026 Points Table में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए चौथे स्पॉट को लेकर काफी मारामारी दिख रही है। पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स इन सभी को कोलकाता के अच्छे प्रदर्शन ने चिंता में जरूर डाला होगा, क्योंकि अगर केकेआर ने 15 अंक हासिल कर लिए तो फिर कुछ टीमों के हाथ अगले राउंड में जगह बनाने के लिहाज से निराशा लग सकती है ।

KKR vs GT मैच के बाद IPL 2026 Points Table

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 8 4 0 16 +1.053
2 गुजरात टाइटंस 13 8 5 0 16 +0.400
3 सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.331
4 पंजाब किंग्स 12 6 5 1 13 +0.355
5 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082
6 चेन्नई सुपर किंग्स 12 6 6 0 12 +0.027
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 6 1 11 -0.038
8 दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 10 -0.993
9 मुंबई इंडियंस 12 4 8 0 8 -0.504
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 12 4 8 0 8 -0.701

FAQs

KKR vs GT मैच के बाद, IPL 2026 Points Table में कोलकाता की टीम किस स्थान पर आ गई है?
सातवें स्थान

यह भी पढ़ें: KKR vs GT: कोलकाता की जीत में चमके एलन-रघुवंशी, गुजरात को 29 रनों से मिली हार; प्लेऑफ में जगह नहीं हुई कंफर्म

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!