Posted inक्रिकेट (Cricket)

KKR vs GT: कोलकाता की जीत में चमके एलन-रघुवंशी, गुजरात को 29 रनों से मिली हार; प्लेऑफ में जगह नहीं हुई कंफर्म

KKR vs GT: कोलकाता की जीत में चमके एलन-रघुवंशी, गुजरात को 29 रनों से मिली हार; प्लेऑफ में जगह नहीं हुई कंफर्म

KKR vs GT: कोलकाता में खेले गए IPL 2026 के 60वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को बरकार रखा है, जबकि शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम का इंतजार बढ़ा दिया है। मैच में पहले खेलते हुए कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में 247/2 का स्कोर बनाया, जवाब में गुजरात की टीम 218/4 का ही स्कोर बना पाई।

फिन एलन ने कोलकाता को दिलाई तेज शुरुआत, KKR vs GT मैच के पावरप्ले में स्कोर 50 के पार

KKR vs GT: कोलकाता की जीत में चमके एलन-रघुवंशी, गुजरात को 29 रनों से मिली हार; प्लेऑफ में जगह नहीं हुई कंफर्म

KKR vs GT मैच में टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरे ही ओवर में फिन एलन के रूप में पहला झटका लग सकता था लेकिन पहली स्लिप में जेसन होल्डर ने कैच ड्रॉप कर दिया। इसके बाद, एलन ने अगले ही ओवर में दो लगातार छक्के लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए।

दूसरे छोर से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने एक चौका और एक छक्का लगाकर अच्छी शुरुआत के संकेत दिए लेकिन फिर मोहम्मद सिराज की गेंद को उड़ाने के प्रयास में बोल्ड हो गए और 14 गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। छठे ओवर में कोलकाता ने 50 रन पूरे किए और KKR vs GT मैच में अपने बैटिंग पावरप्ले का अंत 56/1 के स्कोर पर किया।

दूसरा जीवनदान मिलने पर एलन ने मचाई तबाही, KKR vs GT मैच में खेली तूफानी पारी

KKR vs GT मैच में फिन एलन को दूसरा जीवनदान 33 के निजी स्कोर पर मिला। सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर होल्डर के खिलाफ एलन ने पुल शॉट खेला लेकिन सही से टाइम नहीं कर पाए और गेंद हवा में लॉन्ग-ऑन की तरफ गई, जहां सिराज ने आसान सा कैच टपका दिया। इसके बाद तो एलन ने छक्कों की बारिश कर दी। उन्होंने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद, उन्होंने बड़ी तेजी से रन बटोरे और छह छक्के व एक चौका जड़ा।

ऐसा लगा कि आज फिर उनके बल्ले से शतक देखने को मिलेगा लेकिन एक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गए। आउट होने से पहले एलन ने 35 गेंदों में 265.71 की स्ट्राइक रेट से 93 रन बनाए, जिसमें चार चौके और 10 छक्के शामिल रहे। उनके और अंगकृष रघुवंशी के बीच 95 रनों की साझेदारी हुई।

रघुवंशी-ग्रीन की शतकीय साझेदारी, KKR vs GT मैच में कोलकाता ने पारी में बनाए 247 रन

12वें ओवर में 139 के स्कोर पर फिन एलन के आउट होने के बाद, अंगकृष रघुवंशी का साथ देने कैमरन ग्रीन आए। इन दोनों ने स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। वहीं, रघुवंशी ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया और फिर अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ शॉट खेले। ग्रीन ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और फिफ्टी जड़ी। इन दोनों के बीच 53 गेंदों में 108 रनों की अविजित साझेदारी हुई। रघुवंशी 44 गेंदों में 82 और ग्रीन 28 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद लौटे। KKR vs GT मैच में गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद सिराज और आर साई किशोर ने एक-एक विकेट लिया।

गुजरात की पावरप्ले में ही बढ़ी चिंता, साई सुदर्शन रिटायर्ड हर्ट

KKR vs GT मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर चार ओवर में ही 42 रन जोड़ दिए लेकिन चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर शॉट खेलने के दौरान अपनी बाईं कोहनी को चोटिल कर बैठे। इसके बाद, मैदान पर फिजियो आए और आइसपैक लगाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और सुदर्शन को 13 गेंदों में 23 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए।

गुजरात की टीम ने बल्लेबाजी ऑर्डर में थोड़ा बदलाव किया और निशान सिंधु को नंबर तीन पर भेजा लेकिन यह दांव फ्लॉप रहा और वह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, GT ने 50 का आंकड़ा पार किया और पहले छह ओवर में 1 विकेट खोकर 56 रन बनाए।

गिल शतक से चूके, बटलर के साथ निभाई 128 रनों की साझेदारी

पावरप्ले के बाद, KKR vs GT मैच में गुजरात की पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ उठाई। GT ने 10वें ओवर में 100 रन पूरे किए। वहीं, गिल ने 33 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। इन दोनों ने शतकीय साझेदारी करते हुए स्कोर को 150 के पार पहुंचाया और बटलर भी अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। हालांकि, जरूरी रन रेट लगातार बढ़ता जा रहा था, तभी 17वें ओवर में 177 के स्कोर पर गुजरात को बड़ा झटका लगा और गिल 49 गेंदों में 85 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।

बटलर-सुदर्शन आखिरी के ओवरों में रहे नाकाम, गुजरात को नहीं दिला पाए जीत

गिल के आउट होने के बाद, साई सुदर्शन फिर से बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने कुछ आक्रामक शॉट खेले। उनके और बटलर के बीच 15 गेंदों में 30 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर बटलर 35 गेंदों में 57 रनों की पारी खेलकर 19वें ओवर में आउट हो गए। आखिरी ओवर में जीत के लिए 40 रन चाहिए थे लेकिन गुजरात के लिए सुदर्शन और राहुल तेवतिया 10 रन ही बना पाए। सुदर्शन ने 28 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, तेवतिया ने 2 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सुनील नरेन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

FAQs

KKR vs GT मैच में कौन सी टीम विजेता रही?
KKR

यह भी पढ़ें: Finn Allen को लेकर KKR vs GT मैच में हरभजन का प्रेडिक्शन हुआ सच, भज्जी ने कमेंटरी बॉक्स में किया डांस; देखें वीडियो

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!