IPL 2026 Points Table After MI vs LSG Match: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के 19वें सीजन का 47वां मैच खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ। इस मैच में मुंबई ने 6 विकेट से लखनऊ को हराया। मुकाबला हाई-स्कोरिंग रहा लेकिन अंत में बाजी घरेलू टीम ने मारी। 229 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 18.4 ओवर में जीत हासिल की।
इस मैच में अगर मुंबई इंडिंयस को हार का सामना करना पड़ता तो फिर आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाती। जीत से उसे IPL 2026 Points Table में 2 अंक मिले हैं और अभी भी टूर्नामेंट में जीवित है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उनके ऊपर टॉप 4 की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।
IPL 2026 Points Table में अभी भी नौवें स्थान पर मुंबई

MI vs LSG मैच से पहले मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर थी और तब उसके 4 अंक थे। हालांकि, अब लखनऊ के खिलाफ मिली जीत से 2 अंकों की प्राप्ति हुई है और टोटल पॉइंट्स 6 हो गए हैं। इसके बावजूद IPL 2026 Points Table में मुंबई की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं है और अभी भी नौवें स्थान पर ही है। उसने अपने 10 मैच खेल लिए हैं और अभी चार शेष हैं। इन चारों को जीतने के बावजूद प्लेऑफ के लिए मुंबई इंडियंस की दावेदारी काफी कमजोर रहेगी, क्योंकि उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
लखनऊ की हालत खराब, IPL 2026 Points Table में सबसे नीचे
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मैच दर मैच स्थिति खराब हो जाती है। इस टीम को अपने पिछले छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसी वजह से 9 मैचों में सिर्फ 4 अंक के साथ लखनऊ की टीम IPL 2026 Points Table में सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर है। अब लखनऊ को अपने शेष सभी पांच मैच जीतने होंगे, तभी उसके लिए प्लेऑफ में जगह बनाने की कुछ उम्मीदें जिंदा रहेंगी।
MI vs LSG मैच के बाद IPL 2026 Points Table का हाल
| स्थान | टीम का नाम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
| 1 | पंजाब किंग्स | 9 | 6 | 2 | 1 | 13 | +0.855 |
| 2 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +1.420 |
| 3 | सनराइजर्स हैदराबाद | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.644 |
| 4 | राजस्थान रॉयल्स | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.510 |
| 5 | गुजरात टाइटंस | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | -0.147 |
| 6 | चेन्नई सुपर किंग्स | 9 | 4 | 5 | 0 | 8 | +0.005 |
| 7 | दिल्ली कैपिटल्स | 9 | 4 | 5 | 0 | 8 | -0.895 |
| 8 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 9 | 3 | 5 | 1 | 7 | -0.539 |
| 9 | मुंबई इंडियंस | 10 | 3 | 7 | 0 | 6 | -0.649 |
| 10 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 9 | 2 | 7 | 0 | 4 | -1.076 |
ऐसा रहा MI vs LSG मैच का हाल
मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 228/5 का स्कोर बनाया। हालांकि, एक समय लग रहा था कि 250 का आंकड़ा भी हासिल हो जाएगा लेकिन अंतिम तीन ओवर में सिर्फ 22 रन ही आए। लखनऊ की पारी में सबसे ज्यादा रन निकोलस पूरन के बल्ले से आए, जिन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में 63 रन बनाए। वहीं, मिचेल मार्श ने भी 25 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए कॉर्बिन बॉश सबसे सफल गेंदबाज रहे और उनके खाते में दो विकेट आए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को ज्यादा मशक्क्त नहीं करनी पड़ी और 4 विकेट के नुकसान पर 19वें ओवर में जीत दर्ज कर ली। मुंबई की जीत का क्रेडिट रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी को जाता है, जिन्होंने 143 रन जोड़े। रिकेल्टन ने 32 गेंदों में 83 रनों का योगदान दिया। वहीं, रोहित ने 44 गेंदों में 44 रन बनाए। आखिरी में नमन धीर ने 12 गेंदों में 23 रनों का नाबाद कैमियो खेला। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एम सिद्धार्थ ने दो विकेट झटके।