Posted inक्रिकेट (Cricket)

MI vs LSG: रोहित के आते ही मुंबई की हार का सिलसिला हुआ समाप्त, लखनऊ को 6 विकेट से हराया; पूरन का तूफानी अर्धशतक बेकार

MI vs LSG: रोहित के आते ही मुंबई की हार का सिलसिला हुआ समाप्त, लखनऊ को 6 विकेट से हराया; पूरन का तूफानी अर्धशतक बेकार 1

MI vs LSG Match Report: IPL 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 229 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले खेलते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 228/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में मुंबई की टीम ने 18.4 ओवर में 229/4 का स्कोर बनाया।

मार्श-पूरन ने MI vs LSG मैच में मचाई तबाही, इंग्लिस के विकेट बाद लखनऊ की जोरदार वापसी

MI vs LSG: रोहित के आते ही मुंबई की हार का सिलसिला हुआ समाप्त, लखनऊ को 6 विकेट से हराया; पूरन का तूफानी अर्धशतक बेकार

MI vs LSG मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श और उनके नए ओपनिंग पार्टनर जोश इंग्लिस ने तेज शुरुआत दिलाने की कोशिश की लेकिन यह जोड़ी ज्यादा देर नहीं टिक पाई। इंग्लिस 13 रन बनाकर 29 के स्कोर पर पहले विकेट के रूप में तीसरे ओवर में आउट हुए।

इसके बाद, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन पूरे सीजन में पहली बार अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में दिखे और उन्होंने छक्कों की बारिश कर दी। मिचेल मार्श ने भी उनका बखूबी साथ दिया और MI vs LSG मैच में लखनऊ की टीम ने पहले छह ओवर में 90/1 का स्कोर बनाया, जो टूर्नामेंट हिस्ट्री में उनका सर्वाधिक है।

निकोलस पूरन ने पावरप्ले के बाद भी तबाही मचाना जारी रखा और फिर 16 गेंदों में LSG के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। पूरन काफी आक्रामक अंदाज़ में खेल रहे थे लेकिन फिर नौवें ओवर में 123 के स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने 21 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें एक चौका और आठ छक्के शामिल रहे। इसी ओवर में मार्श भी आउट हो गए। वह अर्धशतक से चूक गए और MI vs LSG मैच में 25 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली।

MI vs LSG मैच में पंत फ्लॉप, आखिरी में लचर बल्लेबाजी के कारण 250 का आंकड़ा नहीं हुआ हासिल

मार्श और पूरन के बीच 35 गेंदों में 94 रनों की साझेदारी से MI vs LSG मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को मोमेंटम मिल गया था लेकिन इसे आगे बढ़ाने में कप्तान ऋषभ पंत फ्लॉप रहे। पंत कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 15 रन बनाकर आउट हो गए। डेब्यूटांत अक्षत रघुवंशी ने छक्का लगाकर अपना खाता खोला, लेकिन फिर 11 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

आखिरी के ओवरों में एडेन मार्करम और हिम्मत सिंह की जोड़ी पर तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी थी लेकिन ये दोनों ज्यादा आक्रामक रूख नहीं अपना पाए। इसी वजह से अंतिम तीन ओवर में सिर्फ 22 रन ही आए। मार्करम 31 और हिम्मत 40 रन बनाकर नाबाद रहे। MI vs LSG मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से कॉर्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

MI vs LSG मैच में रोहित-रिकेल्टन का तूफ़ान, शतकीय साझेदारी से मचाई तबाही

लक्ष्य का पीछा करते हुए MI vs LSG मैच में मुंबई इंडियंस के ओपनर रयान रिकेल्टन ने आक्रामक रूख अपनाया लेकिन रोहित शर्मा शुरुआत में थोड़ा संघर्ष करते नजर आए। इसके बावजूद मुंबई की टीम ने पांच ओवर में 50 रन पूरे कर लिए। पावरप्ले के अंतिम ओवर में रोहित ने अपनी क्लास दिखाई और 21 रन जड़ दिए। इस तरह पहले छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 71 रन आ गए

इन दोनों ने पावरप्ले के बाद भी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए। इनके बीच 49 गेंदों में 100 रनों की साझेदारी पूरी हुई। रिकेल्टन तूफानी शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन फिर 32 गेंदों में 83 रन बनाकर 143 के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद, रोहित भी शतक से चूक गए और 44 गेंदों में 44 रन बनाकर 177 के स्कोर पर चलते बने। इस तरह MI vs LSG मैच में मुंबई को दूसरा झटका लगा।

नमन धीर और विल जैक्स ने ने मुंबई को MI vs LSG मैच में लक्ष्य तक पहुंचाया

ओपनर्स के द्वारा MI vs LSG मैच में मिली अच्छी शुरुआत के बाद, तिलक वर्मा और कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव पर आराम से टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी लेकिन ये दोनों ही असफल रहे। तिलक 13 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, 213 के स्कोर पर 7 गेंदों में 12 रन बनाकर सूर्या पवेलियन लौटे।

हालांकि, नमन धीर ने एक छोर से मोर्चा संभाला और विल जैक्स के साथ मिलकर मुंबई को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। धीर 12 गेंदों में 23 और जैक्स 4 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से एम. सिद्धार्थ ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

FAQs

MI vs LSG मैच का विजेता कौन रहा?
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस के लिए पारी में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
रोहित शर्मा (84 रन)

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!