Posted inक्रिकेट (Cricket)

PBKS vs LSG मैच के बाद IPL 2026 Points Table, पंजाब का पहले स्थान पर जलवा बरकरार, लखनऊ को बड़ी हार से हुआ तगड़ा नुकसान

PBKS vs LSG मैच के बाद IPL 2026 Points Table, पंजाब का पहले स्थान पर जलवा बरकरार, लखनऊ को बड़ी हार से हुआ तगड़ा नुकसान

IPL 2026 Points Table After PBKS vs LSG Match: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है और मौजूदा सीजन में अभी तक एक भी मैच न हारने वाली इकलौती टीम बनी हुई है। अपने छठे मुकाबले में पंजाब की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना किया और उसे 54 रनों के अंतर से बुरी तरह हराया। 255 के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम पूरे ओवर खेलकर 7 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना सकी।

इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स ने IPL 2026 Points Table में अपनी स्थिति और भी मजबूत कर ली है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की मुश्किलों में इजाफा हुआ है।

बड़ी जीत से पंजाब किंग्स ने IPL 2026 Points Table के टॉप में अपनी स्थिति की मजबूत

PBKS vs LSG मैच के बाद IPL 2026 Points Table, पंजाब का पहले स्थान पर जलवा बरकरार, लखनऊ को बड़ी हार से हुआ तगड़ा नुकसान

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूद सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स का प्रदर्शन अभी तक बहुत ही उम्दा रहा है। यह टीम मजबूती के साथ प्लेऑफ की तरफ कदम बढ़ा रही है। पंजाब ने अभी तक छह मैच खेले हैं और इस दौरान एक भी हार का सामना नहीं किया है, जो अपने आप में एक बड़ी बात है। इस वजह से प्रीती जिंटा की टीम IPL 2026 Points Table में पहले स्थान पर कायम है।

PBKS vs LSG मैच से पहले भी IPL 2026 Points Table में पंजाब किंग्स की टीम सबसे ऊपर थी और उसके खाते में 9 अंक थे, जबकि उसका नेट रन रेट +1.067 था। हालांकि, लखनऊ की खिलाफ मिली बड़ी जीत से पंजाब की टीम को 2 अंक मिले और उसके कुल 11 अंक हो गए हैं, जबकि NRR भी बढ़कर +1.420 का हो गया है। इस मैच के नतीजे से टॉप 5 में कोई बदलाव भी नहीं हुआ है।

IPL 2026 Points Table में बड़ी हार से लखनऊ को NRR में लगा झटका

PBKS vs LSG मैच के नतीजे से IPL 2026 Points Table में अंतिम 5 टीमों की स्थिति में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स को नेट रन रेट के मामले में बड़ा झटका लगा है। मुकाबले से पहले 4 अंक और -0.804 के नेट रन रेट के साथ लखनऊ की टीम आठवें स्थान पर थी। वहीं, अब आठवें स्थान पर बरकरार रहने के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स का NRR -1.173 हो गया है, जिसे प्लस में लाना काफी मुश्किल साबित हो सकता है।

PBKS vs LSG मैच के बाद IPL 2026 Points Table

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 6 5 0 1 11 +1.420
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 4 2 0 8 +1.171
3 राजस्थान रॉयल्स 6 4 2 0 8 +0.599
4 सनराइजर्स हैदराबाद 6 3 3 0 6 +0.566
5 दिल्ली कैपिटल्स 5 3 2 0 6 +0.310
6 गुजरात टाइटंस 5 3 2 0 6 +0.018
7 चेन्नई सुपर किंग्स 6 2 4 0 4 -0.78
8 लखनऊ सुपर जायंट्स 6 2 4 0 4 -1.173
9 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 1 5 1 3 -0.879
10 मुंबई इंडियंस 5 1 4 0 2 -1.076

ऐसा रहा PBKS vs LSG मैच का हाल

पंजाब किंग्स ने IPL 2026 के 29वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पारी की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई जब प्रभसिमरन सिंह शमी की पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली ने कमाल कर दिया। दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 182 रन की जबरदस्त साझेदारी की, जो सिर्फ 80 गेंदों में पूरी हुई। प्रियांश ने 37 गेंदों पर 93 रन बनाए, जिसमें सिर्फ 4 चौके और 9 छक्के शामिल थे। कूपर कॉनॉली ने 46 गेंदों पर 87 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के लगे। उनका स्ट्राइक रेट 189.13 था।लखनऊ की गेंदबाजी काफी महंगी साबित हुई। प्रिंस यादव ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की, जिन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए।।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पूरे ओवर खेलकर 5 विकेट पर 200 रन ही बना पाई। लखनऊ की तरफ से ऋषभ पंत टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 43 रनों की पारी खेली। वहीं, एडेन मार्करम के बल्ले से 42 रन आए। अन्य बल्लेबाज ज्यादा कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। पंजाब की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज मार्को जानसेन रहे, जिन्होंने दो विकेट लिए।

FAQs

LSG को हराने के बाद, IPL 2026 Points Table में पंजाब किंग्स के कितने अंक हो गए हैं?
11 अंक
IPL 2026 Points Table में लखनऊ सुपर जायंट्स किस स्थान पर है?
आठवें स्थान

यह भी पढ़ें: PBKS vs LSG: PBKS vs LSG: पंजाब के खिलाफ लखनऊ का बुरा हाल, 54 रनों से मिली करारी शिकस्त, ऋषभ पंत की तूफानी पारी गई बेकार

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!