Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 Points Table : गुजरात ने चेन्नई को हराकर लगाई छलांग, KKR की जीत से बदला समीकरण , देखे अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table : आईपीएल 2026 के 26 अप्रैल, रविवार को खेले गए दोनों मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला। दोपहर में खेले गए पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर अहम दो अंक हासिल किए और अपनी स्थिति मजबूत की।

वहीं, दिन के दूसरे रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराकर न सिर्फ जीत दर्ज की, बल्कि पॉइंट्स टेबल में भी महत्वपूर्ण बढ़त बनाई। इन नतीजों ने प्लेऑफ की रेस को और दिलचस्प बना दिया है। आइये जानते हैं आज के मैच के नतीजों के बाद पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) का हाल।

टॉप-4 में इन टीमों ने बनाई मजबूत पकड़

आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 टीमें काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही हैं। सबसे ऊपर पंजाब किंग्स का दबदबा बना हुआ है, जबकि बाकी टीमें भी प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई हैं।

पंजाब किंग्स (PBKS) इस समय पहले स्थान पर काबिज है। टीम ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत हासिल की है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। पंजाब के कुल 13 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +1.333 है, जो बाकी टीमों से काफी बेहतर है। दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) मौजूद है। RCB ने 7 में से 5 मैच जीते हैं और 2 में हार का सामना किया है। टीम के 10 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +1.101 है।

तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) है। उन्होंने 8 मैचों में 5 जीत और 3 हार के साथ 10 अंक जुटाए हैं। उनका नेट रन रेट +0.815 है। वहीं चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम है। राजस्थान ने भी 8 मैचों में 5 जीत और 3 हार के साथ 10 अंक हासिल किए हैं। उनका नेट रन रेट +0.602 है।

5वें से 10वें स्थान तक टीमों की बदलती तस्वीर

पॉइंट्स टेबल में मिड और निचले पायदानों पर आज के मुकाबलों के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिला। गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर 5वां स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में मात देकर 8वें स्थान पर छलांग लगाई, जबकि इस हार के बाद लखनऊ की टीम फिसलकर आखिरी पायदान पर पहुंच गई है।

गुजरात टाइटंस (GT) अब 5वें स्थान पर है। टीम ने 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार के साथ 8 अंक हासिल किए हैं। उनका नेट रन रेट -0.475 है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 6वें नंबर पर खिसक गई है। टीम ने 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ 6 अंक जुटाए हैं। उनका नेट रन रेट -0.121 है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) 7वें स्थान पर बनी हुई है। उन्होंने 7 मैचों में 3 जीत और 4 हार के साथ 6 अंक हासिल किए हैं। टीम का नेट रन रेट -0.184 है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 8वें स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने 8 मैचों में 2 जीत, 5 हार और 1 मुकाबला बेनतीजा रहने के साथ 5 अंक हासिल किए हैं। उनका नेट रन रेट -0.751 है। मुंबई इंडियंस (MI) 9वें नंबर पर है। टीम ने 7 मैचों में 2 जीत और 5 हार के साथ 4 अंक जुटाए हैं। उनका नेट रन रेट -0.736 है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इस हार के बाद 10वें स्थान पर खिसक गई है। टीम ने 8 मैचों में 2 जीत और 6 हार के साथ 4 अंक हासिल किए हैं। उनका नेट रन रेट -1.106 है।

IPL 2026 Points Table: अपडेट पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट (NRR)
1 पंजाब किंग्स 7 6 0 1 13 +1.333
2 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 5 2 0 10 +1.101
3 सनराइजर्स हैदराबाद 8 5 3 0 10 +0.815
4 राजस्थान रॉयल्स 8 5 3 0 10 +0.602
5 गुजरात टाइटंस 8 4 4 0 8 -0.475
6 चेन्नई सुपर किंग्स 8 3 5 0 6 -0.121
7 दिल्ली कैपिटल्स 7 3 4 0 6 -0.184
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 8 2 5 1 5 -0.751
9 मुंबई इंडियंस 7 2 5 0 4 -0.736
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 8 2 6 0 4 -1.106

ये भी पढ़े : रिंकू सिंह का जलवा, रघुवंशी के नाम अनचाहा रिकॉर्ड; LSG vs KKR मैच में रिकॉर्ड्स की बरसात

FAQS

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में पहले और आखिरी स्थान पर कौन हैं ?

पंजाब किंग्स : पहला , लखनऊ सुपर जायंट्स : 10वें स्थान

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!