Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 Points Table : PBKS की दमदार वापसी, LSG को हराकर टॉप-4 में एंट्री; जानिए अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

IPL 2026

IPL 2026 Points Table : IPL 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने जोश इंग्लिस (72), आयुष बडोनी और अब्दुल समद की शानदार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 196/6 का मजबूत स्कोर बनाया।

इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह के अर्धशतक और कप्तान श्रेयस अय्यर की शानदार शतकीय पारी की मदद से लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

पंजाब किंग्स को इस अहम जीत का फायदा मिला और टीम ने टॉप-4 में एंट्री करते हुए अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत कर लिया। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुआ और पंजाब किंग्स समेत राजस्थान रॉयल्स व कोलकाता नाइट राइडर्स के टॉप-4 में पहुंचने के क्या समीकरण हैं, आइए जानते हैं।

टॉप-4 में पंजाब की एंट्री, तीन टीमों ने पहले ही किया क्वालिफाई

Azmatullah Omarzai took the first wicket, Lucknow Super Giants vs Punjab Kings, Lucknow, IPL 2026, May 23, 2026

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली अहम जीत के बाद पंजाब किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर कब्जा जमा लिया है और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार हैं। फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

आरसीबी 14 मैचों में 9 जीत, 18 अंक और +0.783 नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस 14 मैचों में 9 जीत और 5 हार के साथ 18 अंक और +0.695 नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद भी 14 मैचों में 9 जीत और 5 हार के साथ 18 अंक और +0.524 नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।

पंजाब किंग्स 14 मैचों में 7 जीत और 6 हार और एक बेनतीजा मुक़ाबले के साथ 15 अंक और +0.309 नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं।

RR और KKR की उम्मीदें बरकरार, दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर

पंजाब किंग्स की जीत के बाद प्लेऑफ की तस्वीर और दिलचस्प हो गई है। फिलहाल राजस्थान रॉयल्स 13 मैचों में 7 जीत, 6 हार, 14 अंक और +0.083 नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 13 मैचों में 6 जीत, 6 हार और एक बेनतीजा मुकाबले के साथ 13 अंक तथा +0.011 नेट रन रेट लेकर छठे स्थान पर है। दोनों टीमों की प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी कायम हैं।

राजस्थान रॉयल्स अगर अपने आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हरा देती है तो वह सीधे प्लेऑफ में जगह बना सकती है। वहीं पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत भी इस मुकाबले के नतीजों पर निर्भर करेगी।

KKR को अपनी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ-साथ नेट रन रेट में भी बड़ा सुधार करना होगा। वहीं अगर मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स को हरा देती है तो पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों के लिए प्लेऑफ का रास्ता खुला रह सकता है।

इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स 14 मैचों में 6 जीत और 8 हार के साथ 12 अंक लेकर सातवें स्थान पर मौजूद है, जबकि उसका नेट रन रेट -0.345 है। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। टीम ने 13 मैचों में 6 जीत और 7 हार के साथ 12 अंक हासिल किए हैं और वह -0.871 नेट रन रेट के साथ आठवें स्थान पर काबिज है।

वहीं मुंबई इंडियंस 14 मुकाबलों में 4 जीत और 10 हार के साथ 8 अंकों के साथ नौवें स्थान पर मौजूद है और उसका नेट रन रेट -0.510 है। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 14 मैचों में 4 जीत और 10 हार के साथ 8 अंक हासिल किए हैं तथा टीम -0.740 नेट रन रेट के साथ 10वें स्थान पर काबिज है।

IPL 2026 : अपडेटेड पॉइंट्स टेबल इस प्रकार हैं :

स्थान टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 आरसीबी (Q) 14 9 5 0 18 +0.783
2 गुजरात टाइटंस (Q) 14 9 5 0 18 +0.695
3 सनराइजर्स हैदराबाद (Q) 14 9 5 0 18 +0.524
4 पंजाब किंग्स 14 7 6 1 15 +0.309
5 राजस्थान रॉयल्स 13 7 6 0 14 +0.083
6 कोलकाता नाइट राइडर्स 13 6 6 1 13 +0.011
7 चेन्नई सुपर किंग्स (E) 14 6 8 0 12 -0.345
8 दिल्ली कैपिटल्स (E) 13 6 7 0 12 -0.871
9 मुंबई इंडियंस (E) 13 4 9 0 8 -0.510
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (E) 14 4 10 0 8 -0.740

ये भी पढ़े : LSG vs PBKS Match Stats: श्रेयस अय्यर का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन , PBKS गेंदबाजों के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, मैच में बने 25 बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर

FAQS

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में किन टीमों ने क्वालीफाई किया ?

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!