IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 67वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हैदराबाद में खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने बेंगलुरु को 55 रनों से हराया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 256 का लक्ष्य रखा था, जिसको हासिल करने में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पूरे ओवर खेलकर भी नाकाम रही।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट खोकर 255 का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 विकेट खोकर 200 रन ही बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराने के बाद, सनराइजर्स हैदराबाद को दो अंक जरूर मिले लेकिन टीम IPL 2026 Points Table में सभी लीग मैच खेलकर टॉप-2 से बाहर रह गई। वहीं, बेंगलुरु को हार के बावजूद खास नुकसान नहीं हुआ और उसने टॉप पोजीशन बरकरार रखी।
हैदराबाद ने IPL 2026 Points Table में टॉप-2 पर रहकर लीग स्टेज खत्म करने का मौका गंवाया

सनराइजर्स हैदराबाद के पास रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खास समीकरण के तहत जीत हासिल करते हुए IPL 2026 Points Table में टॉप-2 में रहकर लीग स्टेज खत्म करने का मौका था लेकिन पैट कमिंस की टीम चूक गई। दरअसल, 255 रन बनाने के बाद हैदराबाद को टीम को बेंगलुरु को 165 उससे कम पर रोकना था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
इसी वजह से जीत के बावजूद SRH तीसरे स्थान पर है। IPL 2026 Points table में अब उसके खाते में 14 मैचों में 18 अंक हैं। वहीं उसका नेट रन रेट +0.524 है।
IPL 2026 Points Table में बेंगलुरु ने टॉप पोजीशन रखी बरकरार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को टॉप-2 में फिनिश करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के 255 के जवाब में कम से कम 166 रन बनाने थे, जो टीम ने आसानी के साथ बना दिए। हालांकि, बेंगलुरु की टीम लक्ष्य नहीं हासिल कर पाई लेकिन IPL 2026 Points Table में अपनी पहली पोजीशन बरकरार रखी है। अब RCB के खाते में 14 मैचों में 18 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +0.783 है। वहीं, गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर कायम है और उसके खाते में भी 14 मैचों में 18 अंक हैं लेकिन उसका नेट रन रेट +0.695 है।
SRH vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table
| स्थान | टीम का नाम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
| 1 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.783 |
| 2 | गुजरात टाइटंस (Q) | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.695 |
| 3 | सनराइजर्स हैदराबाद (Q) | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.524 |
| 4 | राजस्थान रॉयल्स | 13 | 7 | 6 | 0 | 14 | +0.083 |
| 5 | पंजाब किंग्स | 13 | 6 | 6 | 1 | 13 | +0.227 |
| 6 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 13 | 6 | 6 | 1 | 13 | +0.011 |
| 7 | चेन्नई सुपर किंग्स (E) | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.345 |
| 8 | दिल्ली कैपिटल्स | 13 | 6 | 7 | 0 | 12 | -0.871 |
| 9 | मुंबई इंडियंस (E) | 13 | 4 | 9 | 0 | 8 | -0.51 |
| 10 | लखनऊ सुपर जायंट्स (E) | 13 | 4 | 9 | 0 | 8 | -0.702 |