Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 Points Table: पॉइंट्स में पहले स्थान पर पहुंची आरसीबी, हार से लखनऊ को भारी नुकसान , अंक तालिका में हुआ बड़ा उलटफेर

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स (RCB vs LSG) को पांच विकेट से हराकर इस सीजन की अपनी चौथी जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मिचेल मार्श, आयुष बडोनी और मुकुल चौधरी की अच्छी पारियों के बावजूद 146 रनों पर ऑलआउट हो गई।

जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद आरसीबी ने अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा कर लिया है, जबकि राजस्थान रॉयल्स को पिछली हार का खामियाजा भुगतना पड़ा है। चलिए आपको बताते हैं 23वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में क्या-क्या बदलाव आए हैं।

टॉप-4 में कड़ी टक्कर, आरसीबी पहले पायदान पर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 मैचों में 4 जीत और 8 अंकों के साथ +1.503 के शानदार नेट रन रेट के दम पर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स भी 5 मैचों में 4 जीत और 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है, लेकिन उनका नेट रन रेट +0.889 होने के कारण वे पीछे हैं। तीसरे स्थान पर पंजाब किंग्स है, जिसने 4 मैचों में 3 जीत और 1 नो रिजल्ट के साथ 7 अंक हासिल किए हैं, उनका नेट रन रेट +0.720 है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है, और उनका नेट रन रेट +0.576 है।

5वें से 10वें स्थान तक का हाल

दिल्ली कैपिटल्स 4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है और उनका नेट रन रेट +0.322 है। गुजरात टाइटंस भी 4 अंकों के साथ छठे स्थान पर है, लेकिन उनका नेट रन रेट (-0.029) थोड़ा कम है। लखनऊ सुपर जायंट्स को इस हार के बाद सातवें स्थान पर खिसकना पड़ा है और उनका नेट रन रेट -0.804 हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स आठवें स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस 2 अंकों के साथ नौवें स्थान पर बनी हुई है। कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे नीचे दसवें स्थान पर है, जिनके पास सिर्फ 1 अंक है और उनका नेट रन रेट -1.383 है।

यहां देखें IPL 2026 Points Table अपडेट

स्थान टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 4 1 0 8 +1.503
2 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 8 +0.889
3 पंजाब किंग्स 4 3 0 1 7 +0.720
4 सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 0 4 +0.576
5 दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 4 +0.322
6 गुजरात टाइटंस 4 2 2 0 4 -0.029
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 5 2 3 0 4 -0.804
8 चेन्नई सुपर किंग्स 5 2 3 0 4 -0.846
9 मुंबई इंडियंस 4 1 3 0 2 -0.772
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 5 0 4 1 1 -1.383

ये भी पढ़े : RCB vs LSG: कोहली की क्लास और रासिख डार की घातक गेंदबाज़ी, बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीता मैच

FAQS

RCB vs LSG मुकाबले का क्या नतीजा रहा ?

RCB ने LSG को पांच विकेट से हराया

इस जीत के बाद RCB पॉइंट्स टेबल में किस स्थान पर हैं ?

पहले स्थान

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!