Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 की फ्लॉप XI का ऐलान, Bumrah, Pant और Hardik जैसे दिग्गज भी शामिल

IPL 2026 की फ्लॉप XI का ऐलान, Bumrah, Pant और Hardik जैसे दिग्गज भी शामिल

IPL 2026 Flop XI: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन बहुत ही धमाकेदार रहा और इस सीजन हाई-स्कोरिंग मुकाबलों की झड़ी देखने को मिली। 31 मई को सीजन का अंतिम मैच फाइनल के रूप में खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने में सफलता प्राप्त की। डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते बेंगलुरु की टीम को शुरुआत से ही ख़िताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था और आखिरी में टीम कामयाब भी रही।

हालिया आईपीएल सीजन में कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चमक बिखेरी। जहां वैभव सूर्यवंशी सभी की आँखों का तारा बनकर उभरे। वहीं, विराट कोहली फिर से अपने पुराने अंदाज में नजर आए। जबकि अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने साबित किया कि क्यों उन्हें इस लीग का सबसे बेस्ट तेज गेंदबाज माना गया है। इन प्लेयर्स ने अपने दमदार प्रदर्शन से चर्चा बटोरी लेकिन कई खिलाड़ी परफॉरमेंस के मामले में फिसड्डी भी रहे। ऐसे में उनको लेकर IPL 2026 की फ्लॉप XI का चयन किया गया है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

IPL 2026 की फ्लॉप XI में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

IPL 2026 की फ्लॉप XI का ऐलान, Bumrah, Pant और Hardik जैसे दिग्गज भी शामिल

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए IPL 2026 खास नहीं रहा। ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी टीम के लिए बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन करते नजर आए। रुतुराज ने 14 पारियों में मात्र 337 रन बनाए। उनका औसत 28.08 और स्ट्राइक रेट 123.44 रहा। वहीं, रहाणे ने 14 पारियों में 335 रन बनाए। उनका औसत 25.76 और स्ट्राइक रेट 135.08 रहा।

नंबर 3 और चार पर लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन और ऋषभ पंत हैं। इन दोनों से ही बल्ले के साथ काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन ये फ्लॉप रहे। पूरन ने 14 मैचों में सिर्फ 234 रन बनाए, जबकि पंत के बल्ले से 312 रन आए। IPL 2026 की फ्लॉप XI का कप्तान और विकेटकीपर पंत को ही बनाया गया है।

सूर्यकुमार यादव ने 13 पारियों में मात्र 270 रन बनाए। उनका औसत 20.76 और स्ट्राइक रेट 147.54 रहा। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 10 पारियों में 206 रन बनाए। गेंदबाजी में उन्होंने सिर्फ चार विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट 11.42 रहा। ये दोनों भी IPL 2026 की फ्लॉप XI का हिस्सा हैं। वहीं, इनके साथ केकेआर के लिए खेलने वाले कैमरन ग्रीन भी शामिल हैं। ग्रीन ने 14 पारियों में 322 रन बनाए और गेंदबाजी में 7 विकेट लिए।

IPL 2026 की फ्लॉप XI के अंतिम चार खिलाड़ी अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दिग्वेश राठी हैं। अक्षर के लिए सीजन काफी खराब रहा और उन्होंने बल्ले से 173 रन बनाए और गेंद से 11 विकेट ही ले पाए। बुमराह के लिए ये सीजन किसी भी बुरे सपने जैसा रहा, जहां 13 मैचों में उन्हें सिर्फ चार विकेट ही मिले। बोल्ट को पांच मैचों में मौका मिला लेकिन उनके नाम दो विकेट ही रहे। दिग्वेश भी खास छाप नहीं छोड़ पाए और 10 मैचों में पांच विकेट ही झटके।

रोहित शर्मा को IPL 2026 की फ्लॉप XI में रखा गया इम्पैक्ट प्लेयर

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को IPL 2026 की फ्लॉप XI में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में चुना गया है। रोहित इंजरी के कारण सीजन के दौरान पूरे 14 मैच नहीं खेल पाए लेकिन 9 मैचों का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने 35.37 की औसत और 157.22 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए। उनके बल्ले से दो अर्धशतकीय पारियां भी आई।

FAQs

IPL 2026 की फ्लॉप XI का कप्तान कौन है?
ऋषभ पंत

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Award Winners : RCB बनी IPL 2026 चैंपियन, लेकिन अवॉर्ड्स में रहा वैभव सूर्यवंशी का दबदबा; देखें सभी पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!