Jos Buttler signs new contract amid IPL 2026: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर आईपीएल 2026 में हिस्सा ले रहे हैं। इस सीजन भी बटलर गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। टी20 वर्ल्ड कप के हालिया संस्करण में फ्लॉप होने के बाद, उनके ऊपर काफी सवाल उठ रहे थे लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से काफी हद तक आलोचकों को शांत कर दिया है। अभी तक दाएं हाथ के खिलाड़ी ने 14 मैचों में 39.08 की औसत से 469 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 155 से ज्यादा का रहा है। वहीं, उनके बल्ले से चार अर्धशतक भी आए हैं।
गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। इसी वजह से जोस बटलर (Jos Buttler) को अभी कम से कम दो मैच और खेलने को मिलेंगे। इसी वजह से उनके आंकड़ों में बदलाव हो सकता है। इस बीच प्लेऑफ मुकाबलों से पहले बटलर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है और उन्होंने टी20 लीग में तीन साल की डील साइन कर ली है। इसी वजह से अगले तीन साल तक एक ही टीम का हिस्सा रहेंगे।
इस टीम के साथ जोस बटलर (Jos Buttler) ने साइन की तीन साल की डील

आईपीएल के साथ-साथ जोस बटलर (Jos Buttler) टी20 ब्लास्ट में भी खेलते हैं, जो इंग्लैंड का प्रमुख T20 टूर्नामेंट भी है। इसमें बटलर लंकाशायर टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने इसी टीम के साथ अगले तीन साल तक का एक्सटेंशन कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। सरल शब्दों में कहें तो इंग्लिश खिलाड़ी ने लंकाशायर के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को 2028 तक कर लिया है, अगले तीन साल वे इसी टीम की तरफ से खेलते नजर आएंगे
यह समझौता जोस बटलर (Jos Buttler) के मौजूदा ईसीबी सेंट्रल अनुबंध के साथ चलेगा और 35 वर्षीय खिलाड़ी का 2028 सीज़न के अंत तक विटैलिटी ब्लास्ट में लंकाशायर के साथ जुड़ाव सुनिश्चित करता है। बटलर का क्लब के साथ एक दशक से अधिक समय से गहरा संबंध रहा है, जब से वह समरसेट से जुड़े थे, और उनके अनुबंध के विस्तार से यह सुनिश्चित होता है कि जब भी वह उपलब्ध होंगे, लंकाशायर को उनकी उपस्थिति से लाभ मिलता रहेगा।
लंकाशायर के साथ नई डील साइन करने पर जोस बटलर (Jos Buttler) ने दी प्रतिक्रिया
T20 क्रिकेट में 14000 से ज्यादा रन बना चुके जोस बटलर (Jos Buttler) ने लंकाशायर के साथ तीन साल की नई डील साइन करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“लंकाशायर की जर्सी पहनना हमेशा मेरे लिए बहुत मायने रखता है। अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी प्रतिबद्धताओं के कारण मैं जितना चाहता हूं उतना समय टीम के साथ नहीं बिता पाता, लेकिन जब भी मुझे खेलने या टीम के साथ समय बिताने का मौका मिलता है, तो मैं उसे बहुत महत्व देता हूं। 2015 में लंकाशायर के साथ ब्लास्ट जीतना मेरे और क्लब के लिए बहुत गर्व का क्षण था और आने वाले वर्षों में एक और सफलता में अपना योगदान देना मेरे लिए बहुत खुशी की बात होगी। मुझे अपना टी20 अनुबंध बढ़ाने की बहुत खुशी है और मैं मैदान पर अपना योगदान देने और अगले कुछ सीज़न में वाइटैलिटी ब्लास्ट में सफलता हासिल करने के लिए टीम की हर संभव मदद करने के लिए उत्सुक हूं।”
FAQs
जोस बटलर ने किस के साथ तीन साल की नई डील साइन की है?
यह भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi की तरह अपनी छाप छोड़ने में फेल रहे ये 4 युवा खिलाड़ी, अब अगले सीजन रिलीज होना तय