वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। 15 साल के वैभव ने इस आईपीएल सीजन 500 से ज्यादा रन बनाए हैं और अपने प्रदर्शन से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है, जिसके चलते वो 2027 सीजन में भी रिटेन किए जाएंगे और आगे भी कई सालों तक उनका परचम लहराता रहेगा। लेकिन कई अन्य खिलाड़ी ऐसे हैं, जो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और इसके चलते टीमें उन्हें स्क्वाड से बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं।
कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके ये चार खिलाड़ी

उर्विल पटेल (Urvil Patel)
आईपीएल 2027 से पहले जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है उनमें से एक नाम उर्विल पटेल का है। पटेल आईपीएल 2026 सीजन में सीएसके के लिए 7 मैचों में महज 129 रन ही बना पाए और काफी निराश किया। उन्होंने सिर्फ एक गेम में अर्धशतक जड़ा। उसके अलावा हर मैच में फ्लॉप रहे। इस वजह से फ्रेंचाइजी उन्हें बाहर कर सकती है।
जैकेब बेथेल (Jacob Bethell)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी अपने स्टार खिलाड़ी जैकेब बेथेल को आईपीएल 2026 के बाद रिलीज कर सकती है। जैकेब बेथेल ने इस सीजन 7 मैचों में महज 96 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 27 रनों का रहा। उन्होंने हर मैच में पूरी तरह से फैंस को निराश किया, जिस वजह से फ्रेंचाइजी उन्हें ड्रॉप कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi की तरह अपनी छाप छोड़ने में फेल रहे ये 4 युवा खिलाड़ी, अब अगले सीजन रिलीज होना तय
मुकुल चौधरी (Mukul Chaudhary)
इन दोनों खिलाड़ियों के बाद अगला नाम जिसका है वो है मुकुल चौधरी। मुकुल चौधरी ने आईपीएल 2026 में एक मैच में नाबाद 54 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। लेकिन उसके अलावा हर मैच में वो फ्लॉप रहे। मुकुल चौधरी 10 मैचों में सिर्फ 170 रन ही बना पाए, जिस वजह से फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर एक अच्छा फिनिशर टीम में ला सकती है।
समीर रिज़वी (Sameer Rizvi)
दिल्ली कैपिटल्स अपने बल्लेबाज समीर रिजवी को भी रिलीज कर सकती है। रिजवी ने 2026 आईपीएल सीजन में 11 मैचों में कुल 252 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 2 अर्धशतक जड़ा, जो कि उन्होंने शुरुआती मैचों में ही जड़ दिया था। लेकिन उसके बाद लगातार वो फ्लॉप हुए और टीम प्लेऑफ में भी नहीं जा सकी। इस वजह से यह फ्रेंचाइजी एक बड़ा फैसला ले सकती है।
FAQs
आईपीएल 2026 का फाइनल कब है?
यह भी पढ़ें: इस वजह से राजस्थान के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए Jasprit Bumrah, जानें क्यों नहीं खेला लीग का अंतिम मैच