Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

‘वो हर कीमत पर चाहिए..’, ज़िम्बाब्वे के इस गेंदबाज पर दिल हार बैठीं काव्या मारन, अब IPL 2025 ऑक्शन में 30 करोड़ तक लुटाने को हुई तैयार

IPL 2025 Auction

IPL 2025 Auction: ज़िम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया (Team India) को पहले टी20 मुक़ाबले में 13 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. 13 रनों से पहले टी20 मुक़ाबले में मिली हार के बाद टीम इंडिया के अगले दो टी20 मुक़ाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दोनों ही मुक़ाबले अपने नाम किए है.

इसी बीच ज़िम्बाब्वे टी20 सीरीज में सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) की फ्रेंचाइजी की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) में ज़िम्बाब्वे की टीम में मौजूद एक ऐसे तेज गेंदबाज़ को अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया है जिन्हें आईपीएल ऑक्शन 2025 (IPL Auction 2025) में अपनी टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजी 30 करोड़ रूपये तक खर्च करने को तैयार है.

रिचर्ड नगारवा को अपनी टीम में शामिल करने का फैसला कर सकती है काव्या मारन

IPL 2025 Auction

रिचर्ड नगारवा (Richard Ngarava) जिन्हें टीम इंडिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुक़ाबले में खेलने का मौका मिला. उन्हें इस मुक़ाबले में एक भी विकेट तो नहीं मिला लेकिन रिचर्ड नगारवा ने अपनी तूफानी गेंदबाज़ी से शुरूआती कुछ ओवर्स में भारतीय बल्लेबाज़ों को बाँध कर रखा हुआ था. उनकी इसी प्रतिभा से इम्प्रेस होकर सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन उन्हें ऑक्शन में अपनी टीम में शामिल करने के लिए उनके नाम पर बोली लगा सकती है.

आईपीएल ऑक्शन में नगारवा के नाम पर लग सकती है 30 करोड़ तक की बोली

काव्या मारन (Kavya Maran) की फ्रेंचाइजी सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के पास लेफ्ट आर्म विदेशी तेज गेंदबाज़ का विकल्प नहीं है. ऐसे में काव्या मारन आईपीएल ऑक्शन 2025 (IPL 2025 Auction) में रिचर्ड नगारवा को अपनी फ्रेंचाइजी में शामिल करके अपने टीम स्क्वाड में मौजूद इस गैप को पूरा करना चाहेंगी.

सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) की टीम मैनेजमेंट में मौजूद गुप्त सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फ्रेंचाइजी रिचर्ड नगारवा (Richard Ngarava) को अपने टीम में शामिल करने के लिए 30 करोड़ तक की बोली लगाने को राज़ी है.

इंटरनेशनल लेवल पर अच्छे है रिचर्ड नगारवा के आंकड़े

रिचर्ड नगारवा (Richard Ngarava) की बात करें तो उन्होंने अब तक इंटरनेशनल लेवल पर ज़िम्बाब्वे के लिए 4 टेस्ट, 44 वनडे और 53 टी20 मुक़ाबले खेले है. रिचर्ड नगारवा ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2017 में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ वनडे मुक़ाबले से की थी.

रिचर्ड नगारवा के इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 5, वनडे क्रिकेट में 56 और टी20 क्रिकेट में 62 विकेट झटके है. रिचर्ड नगारवा के इन्हीं इंटरनेशनल आंकड़ों की वजह से अगले आईपीएल (IPL) सीजन में उन्हें खेलने का मौका भी मिल सकता है.

यह भी पढ़े: दुश्मनी में बदला दो भाइयों का रिश्ता, LIVE मैच में एक दूसरे को पीटने पर उतारू हुए पठान ब्रदर्स, VIDEO हुआ वायरल

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!