Posted inक्रिकेट (Cricket)

KKR vs DC LIVE Streaming Guide: मैच टाइमिंग, टीवी चैनल और ऑनलाइन ऐप की पूरी जानकारी

KKR vs DC

KKR vs DC : आईपीएल 2026 का लीग स्टेज अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और आखिरी मुकाबलों के साथ प्लेऑफ की तस्वीर भी लगभग साफ होने लगी है। इसी क्रम में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच रविवार, 24 मई को 7:30 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा, जहां रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए यह मुकाबला बेहद अहम रहने वाला है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पिछले कुछ मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी कायम हैं। ऐसे में यह मुकाबला KKR के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि जीत उनकी प्लेऑफ की राह को और मजबूत कर सकती है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम को बहुत बड़े अंतर से मैच जीतने पर ही प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बन सकती हैं।

कोलकाता ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 6 जीत, 6 हार और 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है। KKR के खाते में 13 अंक हैं और टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 13 मैचों में 6 जीत और 7 हार के साथ 12 अंक हासिल किए हैं तथा टीम सातवें स्थान पर है। दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिहाज से यह मुकाबला करो या मरो जैसा साबित हो सकता है।

KKR vs DC : मैच की टाइमिंग और वेन्यू डिटेल्स

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स (KKR vs DC) के बीच मुकाबला 24 मई, रविवार को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी।

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे शुरुआती ओवरों में बल्लेबाज़ बड़े शॉट्स लगाने की कोशिश करते हैं। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी हो सकती है और स्पिन गेंदबाज़ों को भी मदद मिलने लगती है।

इस मैदान पर अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं, लेकिन मिडिल ओवर्स में बल्लेबाज़ों को संयम के साथ बल्लेबाज़ी करनी पड़ती है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए सही प्लेइंग कॉम्बिनेशन और मैच रणनीति काफी अहम रहने वाली है।

शाम के समय होने वाले इस मुकाबले में ड्यू फैक्टर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। दूसरी पारी के दौरान गेंदबाज़ों को गेंद पकड़ने में मुश्किल हो सकती है, जिससे लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है।

टीवी पर कहां देखें लाइव मैच

अगर आप इस मुकाबले को टीवी पर देखना चाहते हैं, तो इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। दर्शक हिंदी और अंग्रेजी समेत कई क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच का आनंद ले सकेंगे। बड़े मुकाबले का रोमांच टीवी स्क्रीन पर और भी शानदार महसूस होता है, जहां हर चौका और छक्का फैंस के उत्साह को बढ़ा देगा।

मोबाइल और लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग

जो दर्शक मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर मैच देखना पसंद करते हैं, उनके लिए जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा।

कुछ टेलीकॉम रिचार्ज प्लान्स के साथ भी जियो हॉटस्टार का एक्सेस दिया जाता है, जिससे यूजर्स आसानी से मैच का मजा ले सकते हैं। लैपटॉप और डेस्कटॉप यूजर्स आधिकारिक वेबसाइट के जरिए लाइव मैच देख पाएंगे।

कई भाषाओं में उपलब्ध होगी कमेंट्री

इस मुकाबले में दर्शकों को कई भाषाओं में कमेंट्री सुनने का विकल्प मिलेगा। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, बंगाली, भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी जैसी भाषाओं में भी कमेंट्री उपलब्ध रहेगी।

इससे अलग-अलग राज्यों के क्रिकेट फैंस अपनी पसंदीदा भाषा में मैच का आनंद उठा सकेंगे। मोबाइल ऐप पर भाषाओं के अधिक विकल्प मिलते हैं, जबकि टीवी पर प्रसारण सीमित भाषाओं में किया जाता है।

इस तरह, चाहे आप टीवी पर मैच देखें या मोबाइल पर कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले इस बड़े मुकाबले का रोमांच हर प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़े : इन 4 खिलाड़ियों में से कोई एक बनेगा टीम इंडिया का नया परमानेंट टी20 कप्तान, नंबर-2 के चांस सबसे ज्यादा

FAQS

KKR vs DC का मुकाबला कब और कहाँ खेला जाएगा ?

24 मई, ईडन गार्डन्स स्टेडियम कोलकाता

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!