KL Rahul's lottery started before IPL 2024, got this great news from South Africa

KL Rahul: भारत के सबसे बड़े क्रिकेट लीग टूर्नामेंट आईपीएल का आगाज जल्द ही होने वाला है। और उसके लेकर सभी फैंस काफी उत्साहित हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, जिसको लेकर सभी फ्रेंचाइजियों और कप्तानों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसी बीच लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को भी बहुत बड़ी खुशखबरी मिल गई है। उन्हें यह खुशखबरी टीम के स्टार खिलाड़ी के फॉर्म में लौटने पर मिली है। तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

आईपीएल 2024 से पहले KL Rahul को मिली बड़ी खुशखबरी

KL Rahul's lottery started before IPL 2024, got this great news from South Africa

Advertisment
Advertisment

दरअसल, भारत के सबसे बड़े क्रिकेट त्यौहार आईपीएल का अगला सीजन 22 मार्च से शुरू होने का दावा किया जा रहा है, जिसमें अभी करीब 2 महीने का समय बाकि है। लेकिन उससे पहले ही टीम इंडिया (Team India) के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आ गई है। यह खुशखबरी उनके साथी क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) के फॉर्म से लौटने से आई है।

फॉर्म में लौटे क्विंटन डी कॉक

बता दें कि क्विंटन डी कॉक केएल राहुल (KL Rahul) की टीम एलएसजी (LSG) का हिस्सा हैं, लेकिन उनका एक लम्बे अरसे से टी20 क्रिकेट में फॉर्म कुछ ख़ास नहीं चल रहा था। मगर अब वह एक बार फिर फॉर्म में लौट आए हैं और तबाही मचाने में जुट गए हैं। डी कॉक इस समय समय साउथ अफ्रीका प्रीमियर टी20 लीग SA20 2024 में खेल रहे हैं, जहां उन्होंने डरबन सुपर जाइंट्स की ओर से खेलते हुए एक मैच में नाबाद 83 रन बनाए हैं।

और अपनी इसी पारी के साथ ही उन्होंने वापसी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने 26 जनवरी को हुए एक मैच में पार्ल्स रॉयल्स के खिलाफ 51 गेंदों में नाबाद 83 रन बनाए हैं। जिस पारी के दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले थे।

SA20 2024 में क्विंटन डी कॉक का प्रदर्शन

केएल राहुल (KL Rahul) के साथी खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक ने SA20 2024 में अब तक कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 24.16 की औसत और 131.81 के स्ट्राइक रेट से 145 रन निकले हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 83 रन रहा है। साथ ही उनके बल्ले से अब तक सिर्फ एक बार 50+ की पारी देखने को मिली है। ऐसे में देखना होगा कि बाकी बचे मैचों में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी 2024 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान, अजिंक्य रहाणे नहीं बल्कि इस दिग्गज को सौंपी गई कप्तानी