Posted inक्रिकेट (Cricket)

Krunal Pandya ने खोला बड़ा राज, बताया क्यों Nicholas Pooran ने पकड़ा कॉलर और हाथापाई में हुए उतारू

Krunal Pandya ने खोला बड़ा राज, बताया क्यों Nicholas Pooran ने पकड़ा कॉलर और हाथापाई में हुए उतारू

Krunal Pandya breaks silence on fight with Nicholas Pooran: आईपीएल 2026 में 7 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुई थी। इस मुकाबले में बारिश से खेल जरूर कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ लेकिन फिर रनों की बारिश भी देखने को मिली और आखिरी में घरेलू टीम लखनऊ ने DLS की मदद से 9 रनों से जीत हासिल कर ली। हालांकि, इस मैच में लखनऊ के निकोलस पूरन और बेंगलुरु के क्रुणाल पांड्या के बीच मारपीट भी हुई थी।

सबसे पहले लखनऊ की पारी के दौरान क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने निकोलस पूरन पर कुछ कमेंट किया, जिससे कैरेबियाई खिलाड़ी भड़क गया था और उन्होंने भी आक्रमक रवैया दिखाया। वहीं, मैच के बाद पूरन को क्रुणाल का कॉलर पकड़े हुए देखा गया और फिर गर्दन दबोचते हुए धक्का मारते हुए भी नजर आए। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

अब क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने खुद पूरे मामले की सच्चाई बताई है। उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है और पूरन के साथ हुई लड़ाई की खबरों पर पूर्णविराम लगाने का काम किया है।

निकोलस पूरन के साथ मारपीट की खबरों पर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) का पलटवार

Krunal Pandya ने खोला बड़ा राज, बताया क्यों Nicholas Pooran ने पकड़ा कॉलर और हाथापाई में हुए उतारू

LSG vs RCB मैच के बाद, क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) और निकोलस पूरन के बीच लड़ाई की खबरें चर्चा में थी लेकिन अब क्रुणाल ने कुछ ऐसा किया है, जिससे स्पष्ट हो गया कि इन दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। दरअसल, मुकाबले के दो दिन बाद क्रुणाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए पूरन को आईपीएल में 100 मैचों का आंकड़ा पूरा करने पर बधाई दी है। साथ ही यह भी लिखा है कि कोई लफड़ा नहीं है, सिर्फ प्यार है। उन्होंने पूरन को अपना भाई बताया है।

क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) के पोस्ट पर निकोलस पूरन ने भी कमेंट किया और लिखा कि यहां सिर्फ प्यार है। उन्होंने क्रुणाल को अपने बेस्ट साथियों में से एक बताया। इस तरह दोनों ने साफ़ कर दिया कि उनके बीच मैच के दौरान और उसके बाद जो भी हुआ, वो बस मस्ती-मजाक था, जिसका फैंस ने अलग ही मतलब निकाल लिया।

क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) और निकोलस पूरन के बीच क्या हुआ था?

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के दौरान जब निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए आए तो क्रुणाल पांड्या ने लगातार दो बाउंसर डाली। पहली पर कोई रन नहीं आया, लेकिन दूसरी पर लॉन्ग-ऑन की दिशा में शॉट खेलकर पूरन ने सिंगल लिया। इसके बाद, जब पूरन नॉन स्ट्राइक एन्ड पर पहुंचे तो क्रुणाल उनके पास कुछ कहते नजर आए। इस पर पूरन ने भी कुछ कहा और दोनों ने एक-दूसरे को गुस्से में घूरा।

वहीं, मैच के बाद जब इन्हें साथ में स्पॉट किया गया तो उस दौरान क्रुणाल पांड्या के प्रति निकोलस पूरन का आक्रामक अंदाज देखने को मिला। उन्होंने क्रुणाल का कॉलर पकड़ लिया और फिर एक हाथ से गर्दन भी पकड़ ली। इसके बाद, RCB के इस ऑलराउंडर को पीछे धक्का दिया और फिर उंगली दिखाकर कुछ कहते भी नजर आए।

हालांकि, अब क्रुणाल पांड्या और निकोलस पूरन दोनों ही साफ़ कर दिया है कि उनके बीच यह सिर्फ दोस्ताना व्यवहार था और इसमें कोई भी लड़ाई वाली बात नहीं थी।

FAQs

क्रुणाल पांड्या और निकोलस पूरन के बीच मारपीट का वीडियो किस मैच के दौरान का था?
LSG vs RCB

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया फिक्स, कप्तान का नाम चौंकाने वाला! पाटीदार-प्रिंस का डेब्यू

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!