Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 के प्लेऑफ से बाहर हुई ये 3 टीमें! इनका बोरिया-बिस्तर पैक, अब कोई समीकरण नहीं देगा साथ

IPL 2026 के प्लेऑफ से बाहर हुई ये 3 टीमें! इनका बोरिया-बिस्तर पैक, अब कोई समीकरण नहीं देगा साथ

3 Teams Unlikely To Qualify For IPL 2026 Playoffs: आईपीएल का 19वां सीजन आधे से ज्यादा सफर तय कर चुका है और कुल 70 लीग स्टेज मैचों में से 51 खेले जा चुके हैं। हमेशा की तरह दूसरे चरण का रोमांच थोड़ा ज्यादा रहता है, क्योंकि प्लेऑफ की रेस भी शुरू हो जाती है। इस बार भी टॉप 4 में जगह बनाने के लिए टीमों के बीच होड़ लगी हुई है लेकिन अभी तक किसी का नाम पक्का नहीं हुआ है।

कुछ टीमों का प्रदर्शन पहले चरण में काफी शानदार था और लग रहा था कि ये आसानी से प्लेऑफ में जगह बना लेंगी लेकिन उन्हें भी हालिया मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, कई टीमों का प्रदर्शन लगातार खराब ही रहा है और उनके लिए अगले राउंड में जगह बनाने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। तो चलिए पहले उन टीमों की बात कर लेते हैं, जो IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अभी मजबूत दावेदार नजर आ रही हैं।

इन 5 टीमों के बीच IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने की जबरदस्त लड़ाई

IPL 2026 के प्लेऑफ से बाहर हुई ये 3 टीमें! इनका बोरिया-बिस्तर पैक, अब कोई समीकरण नहीं देगा साथ

IPL 2026 में अभी तक के मैचों में प्रदर्शन के हिसाब से 5 टीमें ऐसी हैं, जो अगले राउंड में जगह बनाने की रेस में आगे मानी जा सकती हैं। सबसे पहले सनराइजर्स हैदराबाद का नाम आता है, जो 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। उसे अभी तीन मैच और खेलने हैं। इनमें से तीनों या फिर दो में भी जीत मिली तो उसके लिए डायरेक्ट प्लेऑफ की जगह पक्की हो जाएगी।

दूसरे स्थान पर 10 मैचों में 13 अंक लेकर पंजाब किंग्स मौजूद है। पंजाब को अभी चार मुकाबले खेलने हैं। अगर चारों में जीत मिली तो आसानी से प्लेऑफ का टिकट पक्का हो जाएगा। तीन जीत से भी PBKS के 19 अंक हो जाएंगे और ये भी डायरेक्ट एंट्री के पर्याप्त होंगे।

तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस 12-12 अंक के साथ मौजूद हैं। इन तीनों ही टीमों को चार-चार मैच खेलने हैं। ऐसे में जिसने भी कम से कम तीन मैच जीत लिए उसका डायरेक्ट प्लेऑफ क्वालिफिकेशन कन्फर्म हो जाएगा। वहीं, 16 अंक वाली टीम को नेट रन रेट और अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ सकता है।

CSK और KKR के लिए भी IPL 2026 में प्लेऑफ के रास्ते अभी नहीं हुए हैं बंद

इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब रही लेकिन ये दोनों टीमों अपने हालिया प्रदर्शन के दम पर अभी भी IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। चेन्नई के 10 मैचों में 10 अंक हैं और टीम छठे स्थान पर है। अगर शेष चारों मैचों में CSK को जीत मिलती है तो फिर उसे डायरेक्ट अगले राउंड का टिकट मिल जाएगा। वहीं, तीन में जीत मिली और नेट रन रेट बेहतर रहा तो भी बात बन जाएगी।

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 10 मैचों में 9 अंक के साथ सातवें स्थान पर है। शेष चार मैचों में जीत से कोलकाता की टीम के 17 अंक हो सकते हैं, जो उसे प्लेऑफ का टिकट दिलाने के लिए काफी होंगे। हालांकि, अगर सिर्फ तीन में जीत मिली तो 15 अंक के साथ बात नेट रन रेट और दूसरी टीमों के नतीजों पर आ जाएगी।

इन 3 टीमों का IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने का टूट सकता है सपना

हालांकि, जिन 3 टीमों के लिए IPL 2026 में प्लेऑफ में जगह बना पाना मुश्किल नजर आ रहा है, वे दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स हैं। दिल्ली के 11 मैचों में 10 अंक हैं। वहीं, मुंबई और लखनऊ के 10-10 मैचों में 8-8 अंक हैं। ऐसे में ये तीनों ही टीमें शेष मैचों में जीत दर्ज करने के बावजूद सिर्फ 14 अंक तक ही पहुंच सकती हैं, जो आसान काम नहीं है। अगर ऐसा हो भी जाता है तो प्लेऑफ का स्थान पक्का नहीं माना जा सकता, क्योंकि फिर नेट रन रेट और बाकी टीमों के नतीजे भी अहम हो जाएंगे।

IPL 2026 के 51 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 14 +0.737
2 पंजाब किंग्स 10 6 3 1 13 +0.571
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 6 4 0 12 +1.234
4 राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 0 12 +0.510
5 गुजरात टाइटंस 10 6 4 0 12 -0.147
6 चेन्नई सुपर किंग्स 10 5 5 0 10 +0.151
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 9 -0.169
8 दिल्ली कैपिटल्स 11 4 7 0 8 -1.154
9 मुंबई इंडियंस 10 3 7 0 6 -0.649
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 10 3 7 0 6 -0.934

FAQs

किन 3 टीमों का IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बना पाना मुश्किल है?
दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स

यह भी पढ़ें: अब बिना इतने Instagram followers के नहीं खेल पाएंगे खिलाड़ी! Lanka Premier League में बना अनोखा नियम

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!