Team India Likely Squad For England T20I Series: आईपीएल 2026 के बाद, टीम इंडिया का कार्यक्रम काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाला है। वैसे तो भारत को जून में ही 6 मैच खेलने हैं लेकिन ये अफगानिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ हैं, जो तुलनात्मक रूप से कमजोर हैं। इसी वजह से इंडिया को शायद उतनी चुनौती न मिले लेकिन जुलाई में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है, क्योंकि भारत का इंग्लैंड दौरा होगा।
इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया (Team India) को 5 टी20 और 3 वनडे खेलने हैं। दौरे की शुरुआत 1 से 11 जुलाई तक खेली जाने वाली टी20 सीरीज के माध्यम से होगी। इंग्लैंड की टीम सबसे छोटे फॉर्मेट में काफी खतरनाक मानी जाती है। इसी वजह से भारत को भी एक मजबूत स्क्वाड चुनना होगा। हालांकि, इस बार कुछ बदलाव की आशंका भी जताई जा रही है और कप्तानी के साथ-साथ नए चेहरे भी नजर आ सकते हैं।
इंग्लैंड दौरे ये खिलाड़ी हो सकता है टीम इंडिया (Team India) का नया T20I कप्तान

मौजूदा समय में टीम इंडिया (Team India) के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, जिनकी अगुआई में 2026 टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब भारत ने अपने नाम किया था। हालांकि, सूर्यकुमार का खराब फॉर्म उनके लिए मुसीबत बनता नजर आ रहा है। सूर्या ने पूर्णकालिक कप्तानी पीरियड में बल्ले से उतना अच्छा परफॉर्म नहीं किया है। वहीं, आईपीएल 2026 में भी उनका हाल खराब है। इसी वजह से इंग्लैंड दौरे पर नया कप्तान नजर आने की संभावना है।
इस मामले में सबसे आगे श्रेयस अय्यर का नाम बताया जा रहा है लेकिन फिर हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन भी रेस में शामिल हो गए। श्रेयस की जगह टी20 टीम में पक्की नहीं है और हार्दिक की फिटनेस की समस्या रहती है। इसी वजह से संजू को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 300 से ज्यादा रन बनाकर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की थी। इसके अलावा, आईपीएल 2026 में भी उनका फॉर्म कमाल का नजर आ रहा है। संजू के पास कप्तानी का काफी अनुभव भी है। इसी वजह से उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की कमान सौंपी जा सकती है।
रजत पाटीदार को मिल सकता है सूर्यकुमार की जगह मौका
अगर सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड दौरे के लिए कप्तानी से हटाया जाता है, तो फिर पूरी संभावना है कि उन्हें अपनी जगह भी गंवानी पड़ सकती है, क्योंकि मुख्य समस्या ही खराब बल्लेबाजी फॉर्म है। वहीं, श्रेयस अय्यर की वापसी नहीं होती है तो फिर उनकी जगह रजत पाटीदार को मौका मिल सकता है, जो आईपीएल 2026 में बल्ले से आतंक मचा रहे हैं। पाटीदार ने मौजूदा सीजन में अभी तक 10 मैचों में 200 की स्ट्राइक रेट से 318 रन बनाए हैं। उनका औसत भी करीब 40 का है। इससे पता चलता है कि बीच के ओवरों में पाटीदार ने कितनी धुआंधार बल्लेबाजी की है और निरंतरता दिखाई है। ऐसे में उन्हें इंग्लैंड दौरे पर मौका मिल सकता है।
जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिए जाने पर प्रिंस यादव की चमक सकती किस्मत
2027 वनडे वर्ल्ड कप काफी अहम होने वाला है, इसी वजह से भारत (Team India) के सबसे मुख्य हथियार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह होंगे। अगले साल खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए अभी से बुमराह को लेकर खास प्लान बनाए जाने की खबरें हैं। ये भी बताया गया था कि बुमराह अब शायद टी20आई मुकाबलों में खेलते न दिखें। वहीं, उन्हें ज्यादा से ज्यादा वनडे फॉर्मेट में खिलाए जाने की योजना है। इसी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बुमराह को रेस्ट दिया जा सकता है, जबकि वे वनडे सीरीज में हिस्सा ले सकते हैं।
ऐसे में बुमराह की जगह प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है, जिन्होंने आईपीएल 2026 में काफी ज्यादा प्रभावित किया है। प्रिंस के पास सभी फेज में गेंदबाजी की काबिलियत है, जो उन्हें खास बनाती है। उनके पास गति के साथ-साथ वेरिएशन भी हैं। इस सीजन दाएं हाथ के पेसर ने अभी तक 10 मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं और उनका इकॉनमी रेट 8.08 का है।
इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का संभावित 15 सदस्यीय स्क्वाड
संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान और विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रियान पराग, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, अंशुल कंबोज और अर्शदीप सिंह
नोट- संभावित स्क्वाड में रियान पराग को ऑलराउंडर एबिलिटी के कारण जगह दी है। वहीं, अंशुल कंबोज का गेंदबाजी प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्होंने डेथ ओवरों में काफी विकेट झटके हैं। इसी वजह से उन्हें भी मौका दिया है। रवि बिश्नोई भी आईपीएल परफॉरमेंस के दम पर जगह बनाने में सफल रहे हैं।
FAQs
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड की कमान कौन संभाल सकता है?
प्रिंस यादव को किसकी जगह मौका मिल सकता है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के प्लेऑफ से बाहर हुई ये 3 टीमें! इनका बोरिया-बिस्तर पैक, अब कोई समीकरण नहीं देगा साथ