Posted inक्रिकेट (Cricket)

अब बिना इतने Instagram followers के नहीं खेल पाएंगे खिलाड़ी! Lanka Premier League में बना अनोखा नियम

अब बिना इतने Instagram followers के नहीं खेल पाएंगे खिलाड़ी! Lanka Premier League में बना अनोखा नियम

Lanka Premier League 2026 set odd criteria: आईपीएल की सफलता के बाद, लगभग हर बड़ा क्रिकेट बोर्ड अपने यहां टी20 लीग का आयोजन करवाने लगा है। भले ही उनके यहां बहुत बड़ी मात्रा में नामी खिलाड़ी न खेलते हों लेकिन लोकल और कुछ विदेशी प्लेयर्स के साथ टूर्नामेंट का आयोजन होता है। मौजूदा समय में आईपीएल का 19वां सीजन भारत में खेला जा रहा है। वहीं, हाल ही में पाकिस्तान में PSL 11 का सफल आयोजन हुआ।

इन दोनों लीग की तुलना में श्रीलंका क्रिकेट द्वारा आयोजित की जाने वाला लंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League) की लोकप्रियता उतनी ज्यादा नहीं है। इस बार लीग का छठा सीजन खेला जाना है, जिसका आयोजन 10 जुलाई से 5 अगस्त तक होगा। हालांकि, उससे पहले एक अजीबोगरीब मानदंड के कारण LPL की काफी ज्यादा बात हो रही है।

लंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League) 2026 के लिए नए मानदंड जारी, सोशल मीडिया फॉलोइंग भी अहम

अब बिना इतने Instagram followers के नहीं खेल पाएंगे खिलाड़ी! Lanka Premier League में बना अनोखा नियम

आईपीएल में शुरुआत से ही ऑक्शन बेस्ड मॉडल इस्तेमाल किया जाता रहा है, जिसमें खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात भी हुई। वहीं, PSL में भी ड्राफ्ट सिस्टम को हटाकर इस बार नीलामी का आयोजन हुआ। हालांकि, इन दोनों लीग की तुलना में लंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League) में इस बार भी ड्राफ्ट सिस्टम के तहत ही खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों में बांटा जाएगा।

इस लीग में कुल 5 टीमें हैं, जो अपने-अपने स्क्वाड को तैयार करने की योजना बनाने में लगी हुई हैं। इस बीच 8 मई को विदेशी खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल भी खोल दिया गया, जो 18 मई को बंद होगा। हालांकि, इस दौरान टॉप टियर आइकॉन के रूप में रजिस्ट्रेशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए कुछ खास मानदंड यानी क्राइटेरिया रखा गया है, जिसमें सोशल मीडिया फॉलोअर्स भी एक निश्चित संख्या से ऊपर होने जरूरी है।

लंका प्रीमियर लीग 2026 के टॉप टियर कैटेगरी के लिए ये मानदंड जरूरी

एलपीएल (Lanka Premier League) के छठे संस्करण में खिलाड़ियों की श्रेणियों के लिए सख्त नए नियम लागू किए गए हैं। टॉप टियर स्तरीय आइकन खिलाड़ियों को न केवल क्रिकेट मानकों को पूरा करना होगा, बल्कि वाणिज्यिक और सोशल मीडिया मानदंडों को भी पूरा करना होगा, जो चयन प्राथमिकताओं में एक बड़ा बदलाव दर्शाता है।

इस कैटेगरी में आवेदन करने वाले खिलाड़ियों के पास कम से कम 75 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 100 से अधिक फ्रेंचाइजी टी20 मैच और पिछले 18 महीनों में न्यूनतम 30 मैच खेलने का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा, उनके सोशल मीडिया पर 250,000 से अधिक फॉलोअर्स होने चाहिए।

स्टार और गोल्ड कैटेगरी में आवेदन करने वालों के लिए भी सोशल मीडिया फॉलोइंग जरूरी

लंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League) 2026 में स्टार कैटेगरी में आवेदन करने वाले खिलाड़ियों के लिए भी खास कंडीशन रखी गई हैं। खिलाड़ी ने कम से कम 50 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हों। वहीं, उसके पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट में 100 से ज्यादा टी20 मैचों का अनुभव हो। उसने पिछले 18 महीनों में कम से कम 30 मैच खेले हों। इसके अलावा सोशल मीडिया पर 250,000 से अधिक फॉलोअर्स होने चाहिए।

वहीं, गोल्ड कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन करने वाले खिलाड़ियों को भी कुछ शर्तें फॉलो करनी होंगी। गोल्ड श्रेणी के खिलाड़ियों के लिए न्यूनतम 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 75 से अधिक फ्रेंचाइजी टी20 मैच और पिछले 18 महीनों में कम से कम 20 मैच खेलना अनिवार्य है। इस श्रेणी के खिलाड़ियों के सोशल मीडिया पर 150,000 से अधिक फॉलोअर्स भी होने चाहिए।

क्लासिक कैटेगरी और अंडर-23 के लिए अलग-अलग मानदंड

लंका प्रीमियर लीग 2026 ड्राफ्ट में चौथी कैटेगरी क्लासिक है। इसमें आवेदन करने वाले खिलाड़ियों के लिए न्यूनतम 20 टी20आई खेलने अनिवार्य हैं। वहीं, फ्रेंचाइजी लीग में 50 से ज्यादा टी20 मैच होने चाहिए। जबकि पिछले 18 महीने में कम से कम 20 मैच खेले हों। जिसमें “पर्याप्त फैन बेस और कमर्शियल अपील” को आवश्यक मानदंडों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

स्थानीय उभरते अंडर-23 वर्ग, जो 1 जुलाई, 2003 के बाद जन्मे 23 वर्ष से कम आयु के श्रीलंकाई खिलाड़ियों के लिए आरक्षित है, उनके लिए सोशल मीडिया से संबंधित ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

FAQs

Lanka Premier League का छठा सीजन कब से कब तक खेला जाना है?
10 जुलाई से 5 अगस्त

यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav के बाद Iyer-Hardik नही, अब ये दिग्गज संभालेगा टीम इंडिया की कप्तानी, नाम हुआ फाइनल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!