Team India T20I Captaincy Update: आईपीएल 2026 के बीच भारत की टी20 कप्तानी का मुद्दा खूब चर्चा में है। इस सीजन कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से लगातार प्रभावित किया है और कप्तानी की रेस में शामिल बताए जा रहे हैं। मौजूदा समय में सूर्यकुमार यादव कैप्टेन हैं, जिनके नेतृत्व में 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया था लेकिन उनका बल्लेबाजी फॉर्म काफी समय से खराब चल रहा है और यही कहानी आईपीएल में भी जारी है।
इसी वजह से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि चयनकर्ता आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर नए कप्तान को भेज सकते हैं। हालांकि, इस रेस में सबसे पहले श्रेयस अय्यर का नाम सामने आया था लेकिन फिर हार्दिक पांड्या को भी दावेदार बताया गया। वहीं, अब एक और धाकड़ खिलाड़ी को कप्तानी का दावेदार बताया गया है, जो 2024 टी20 वर्ल्ड कप से टीम इंडिया (Team India) का सबसे छोटे फॉर्मेट में अहम सदस्य बना हुआ है।
सूर्यकुमार यादव की जगह Team India की टी20 कप्तानी के लिए नया नाम आया सामने

टीम इंडिया (Team India) की पूर्णकालिक कप्तानी सूर्यकुमार यादव को रोहित शर्मा के संन्यास के बाद, 2024 में सौंपी गई थी। रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद, टी20आई से रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद से सूर्यकुमार ने लगातार कमान संभाली। उनकी कप्तानी में भारत ने कई बड़ी द्विपक्षीय सीरीज जीतीं और वर्ल्ड कप का टाइटल भी अपने नाम किया। हालांकि, इस दौरान उनका बल्लेबाजी फॉर्म चिंता का विषय रहा। इसके अलावा वे सिर्फ एक ही फॉर्मेट के प्लेयर हैं और उनकी उम्र भी बढ़ रही है।
इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए दावा किया जा रहा है कि जल्द ही भारत (Team India) को सबसे छोटे फॉर्मेट में नया टी20 कप्तान मिल सकता है। हालांकि, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या के बाद, अब इस रेस में संजू सैमसन का नाम भी शामिल हो गया है। सैमसन के पास घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में कप्तानी का काफी ज्यादा अनुभव है।
संजू सैमसन को बनाया जा सकता है टीम इंडिया (Team India) का नया टी20 कप्तान
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए सूर्यकुमार यादव को हटाए जाने पर संजू सैमसन को कप्तान बनाया जा सकता है। इसकी जानकारी करीबी सूत्रों ने दी है। दोनों दौरों पर कुल 7 टी20 मुकाबले खेले जाने हैं और इसके लिए चयनकर्ता आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी नजर रख रहे हैं।
सूर्या की तुलना में श्रेयस और सैमसन दोनों का ही प्रदर्शन शानदार रहा है। लेकिन संजू को कप्तानी के लिए ज्यादा मजबूत दावेदार बताया जा रहा है, क्योंकि वह लगभग दो साल से टीम का हिस्सा हैं, जबकि श्रेयस सबसे छोटे फॉर्मेट में रेगुलर प्लेयर नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक, श्रेयस को कप्तान बनना है तो उन्हें सबसे पहले टीम इंडिया (Team India) के लिए टी20 में अपनी जगह पक्की करनी होगी।
🚨 REPORTS 🚨
Sanju Samson is likely to replace Suryakumar Yadav as India’s new T20I captain 🇮🇳🏆🏏
(Source – Abhishek Tripathi)#Cricket #SanjuSamson #India pic.twitter.com/nKSBiEq3yo
— Sportskeeda (@Sportskeeda) May 9, 2026
सूर्यकुमार को बरकरार रखे जाने पर उपकप्तान बनाए जा सकते हैं संजू सैमसन
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अगर सूर्यकुमार यादव को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर कप्तान के रूप में आखिरी मौका दिया जाता है तो फिर संजू सैमसन को उपकप्तान बनाकर भेजा जा सकता है। वहीं, अगर बदलाव होता है तो कप्तानी की रेस में सैमसन आगे बताए जा रहे हैं। अब देखना होगा कि चयनकर्ताओं का क्या फैसला होता है।
FAQs
श्रेयस-अय्यर के बाद कौन सा खिलाड़ी कप्तान सूर्या को रिप्लेस करने की रेस में शामिल हो गया है?
यह भी पढ़ें: फिन एलन ने तूफानी शतक से बनाए कई रिकॉर्ड, केएल राहुल ने भी रचा इतिहास; जानें DC vs KKR मैच के 17 बड़े Records