Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav

Kuldeep Yadav: इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL 2024 खेला जा रहा है और भारतीय क्रिकेट क्रिकेट के लिए यह सत्र बहुत अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मेगा इवेंट के प्रदर्शन के आधार पर BCCI की मैनेजमेंट आगामी T20 World Cup के लिए टीम का ऐलान करेगी। T20 World Cup को ध्यान में रखते हुए सभी खिलाड़ी अपनी तैयारियों को अधिक पुख्ता करने की कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर सुनने को मिली है जिसके बारे में कोई भी खेल प्रेमी सोच नहीं सकता है। दरअसल बात यह है, IPL 2024 के शरूआती चरण में ही टीम इंडिया के बेहतरीन स्पिनर्स कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) चोटिल हो गए हैं।

Advertisment
Advertisment

चोटिल हुए Kuldeep Yadav

ब्रेकिंग: कुलदीप यादव हुए IPL 2024 से बाहर, टी20 वर्ल्ड कप भी करेंगे मिस, रिप्लेस करेगा ये दिग्गज स्पिनर 1
kuldeep yadav

टीम इंडिया (Team India) के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में से एक कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने पिछले कुछ सालों में दिल्ली के लिए लगातार बेहतरीन काम किया है। लेकिन IPL 2024 के पहले ही चरण में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) चोटिल हो गए और इसी वजह से से वो आखिरी 3 मैचों की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।

मगर अब हालिया खबरों की मानें तो कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ग्रॉइन पेन से पीड़ित हैं और उन्हें सलाह दी गई है कि, वो ज्यादा से ज्यादा रेस्ट करें। एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर इनकी ये समस्या जल्द समाप्त नहीं हुई तो ये फिर T20 World Cup की टीम से भी बाहर हो सकते हैं।

यह खिलाड़ी कर सकता है Kuldeep Yadav को रिपलेस

अगर टीम इंडिया के बेहतरीन गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की सेहत में सुधार नहीं होता है तो फिर BCCI की मैनेजमेंट आगामी T20 World Cup को ध्यान में रखते हुए किसी दूसरे खिलाड़ी को इनके रिपलेसमेंट के रूप में ला सकती है।

Advertisment
Advertisment

कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, मैनेजमेंट आगामी T20 World Cup के लिए कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की जगह पर दिग्गज लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल को मौका देने के बारे में विचार कर सकती है। हालांकि T20 World Cup के लिए अभी तक युजवेन्द्र चहल के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कुछ इस प्रकार हैं युजवेन्द्र चहल के आकड़े

अगर बात करें टीम इंडिया के दिग्गज लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल के क्रिकेट में आकड़ों की तो इन्होंने अपने अभी तक के अंतर्राष्ट्रीय करियर में खेले गए 80 मैचों की 79 पारियों में 25.1 की औसत और 8.19 के इकॉनमी रेट से 96 विकेट अपने नाम किये हैं। अगर इस टूर्नामेंट में चहल को मौका दिया गया तो वो टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें – यशस्वी-सिराज समेत इन 5 सीनियर खिलाड़ियों की टी20 वर्ल्ड कप से होगी छुट्टी, IPL से पहले माने जा रहे थे बड़े दावेदार

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...