Team India lost series: भारत में IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। इस टूर्नामेंट के कारण भारत की पुरुष टीम इंटरनेशनल लेवल पर कोई सीरीज नहीं खेल रही है, क्योंकि लगभग सारे खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि, महिला टीम ब्रेक पर नहीं है और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है।
17 से 27 अप्रैल तक खेली जाने वाली इस सीरीज के तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिन्हें जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है और टीम इंडिया (Team India) के हाथ से ट्रॉफी निकल गई है। सीरीज का तीसरा मैच 22 अप्रैल को खेला गया, जिसमें प्रोटियाज ने एकतरफा जीत हासिल की और भारत को 9 विकेट से हराया।
दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया (Team India) को तीसरे T20I में 9 विकेट से दी मात

जोहानसबर्ग में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने 20 ओवर में 192/4 का स्कोर खड़ा किया था। इस दौरान सबसे ज्यादा रन कप्तान हरमनप्रीत कौर के बल्ले से आए, जिन्होंने 38 गेंदों में 173.68 की स्ट्राइक रेट से 66 रनों की पारी खेली। इस दौरान सात चौके और तीन छक्के भी लगाए। शैफाली वर्मा ने भी 64 रनों की पारी खेली लेकिन उन्होंने 46 गेंदों का सहारा लिया। अगर उन्होंने थोड़ा तेजी से रन बनाए होते तो 200 का आंकड़ा पार हो सकता था। स्मृति मंधाना बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं और उन्होंने 25 गेंदों में 37 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नॉनकुलुलेको मलाबा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका को कोई भी परेशानी नहीं हुई और उसने 16.3 ओवर में ही 193/1 का स्कोर बनाकर बाजी मार ली। इस दौरान सबसे ज्यादा रन कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट के बल्ले से आए, जिन्होंने शानदार शतक बनाते हुए 53 गेंदों में 115 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 14 चौके और पांच छक्के शामिल रहे। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 216.98 का रहा। वोल्वार्ड्ट की ओपनिंग पार्टनर सूने लूस भी अर्धशतक जड़ने में सफल रहीं और 42 गेंदों में 64 रन बनाकर नाबाद रहीं। टीम इंडिया (Team India) की तरफ से एकमात्र विकेट श्रेयांका पाटिल ने लिया।
पहले तीन टी20 हारने से टीम इंडिया (Team India) के हाथ से निकली सीरीज
टीम इंडिया (Team India) के लिए अभी तक दक्षिण अफ्रीका दौरा निराशाजनक ही साबित हुआ है। पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले तीन मैचों की कहानी एक जैसी ही रही। सभी मुकाबलों में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और फिर दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।
17 अप्रैल को डरबन में खेले गए सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया (Team India) ने 157/7 का स्कोर बनाया था, जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 19.1 ओवर में 158/4 का स्कोर बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद, 19 अप्रैल को दूसरा टी20 भी डरबन में ही खेला गया था। इस मैच में भी टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और अपने सभी विकेट खोकर 147 रन बनाए। 148 के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 17.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली।
इस तरह लगातार तीन जीत से दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में अजेय बढ़त बनाकर टीम इंडिया के सीरीज जीतने के इरादों पर पानी फेर दिया। अभी सीरीज में दो मुकाबले बाकी हैं, लेकिन उनके नतीजों से सीरीज के विजेता पर असर नहीं पड़ेगा। भारत को 25 अप्रैल को चौथा टी20 जोहानसबर्ग में ही खेलना है। वहीं, सीरीज का आखिरी मुकाबला बेनोनी में 27 अप्रैल को खेला जाएगा। इन दो मुकाबलों में जीत हासिल कर टीम इंडिया अपनी लाज बचाना चाहेगी।
FAQs
पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया को कितने विकेट से हार मिली?
टीम इंडिया सीरीज में कितने अंतर से पीछे है?
यह भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क को CA ने दिया ग्रीन सिग्नल, अपने आर्क राइवल के खिलाफ इस डेट को करेंगे मैदान पर वापसी