CA cleared Mitchell Starc to play IPL: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क IPL 2026 के लिए कब से उपलब्ध होंगे, यह सवाल लगभग एक महीने से लगातार पूछा जा रहा है। हालांकि, इसका जवाब न तो स्टार्क ने दिया और न ही उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने। लेकिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने यह जरूर बताया था कि लीग में उनके देरी से आने के पीछे की वजह कंधे और कोहनी की इंजरी है।
इसी वजह से दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के बगैर ही मुकाबले खेलने पड़ रहे थे। लेकिन अब अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम को इस दिग्गज तेज गेंदबाज का साथ मिलने वाला है, क्योंकि स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है और वह जल्द ही आईपीएल 2026 में शामिल होने के लिए भारत आने वाले हैं।
मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को IPL 2026 के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फिट किया घोषित

दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को 2025 में आयोजित हुए मेगा ऑक्शन में खरीदा था और फिर 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। टी20आई से संन्यास ले चुके स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार एशेज में हिस्सा लिया था और 31 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी। इसके बाद, उन्होंने बिग बैश लीग में कुछ मुकाबले खेले थे और इसी दौरान उनके इंजरी का शिकार होने की भी आशंका जताई जा रही है, क्योंकि जनवरी के बाद से स्टार्क ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है।
जब दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2026 की शुरुआत से मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के उपलब्ध नहीं होने की जानकारी आई, तो फैंस उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े करने लगे थे, जिसके बाद स्टार्क ने खुद बताया था कि वो अपनी कंधे और कोहनी की इंजरी से रिकवर कर रहे हैं और अभी गेंदबाजी नहीं कर सकते हैं। हालांकि, अब वह पूरी तरह फिट हो गए हैं और इसी वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें भारत में खेली जा रही लीग में शामिल होने की इजाजत दे दी है।
इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) जुड़ सकते हैं
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को आईपीएल 2026 के लिए भारत जाने की अनुमति दे दी है। हालांकि, स्टार्क इस महीने दिल्ली कैपिटल्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे लेकिन वह 1 मई को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में खेलते नजर आ सकते हैं। इसका मतलब है कि यह तेज गेंदबाज अगले कुछ दिनों में भारत आ जाएगा।
वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) शुक्रवार को भारत आ सकते हैं। उन्हें अनुकूलन के लिए कुछ समय चाहिए होगा और गेंदबाजी की तीव्रता बढ़ाने की भी आवश्यकता होगी, जिसके बाद वे संभवतः जयपुर में होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध होंगे। यदि कोई और समस्या नहीं आई तो फिर डीसी के शेष मैचों में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के आने पर दिल्ली कैपिटल्स को बदलना पड़ेगा अपना कॉम्बिनेशन
दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक ज्यादातर मैचों में अपने चार विदेशी खिलाड़ियों के रूप में पथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर और लुंगी एनगीडी को खिलाया है। हालांकि, नियम के मुताबिक अधिकतम चार विदेशी ही प्लेइंग XI का हिस्सा बन सकते हैं। इसी वजह से मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के आने पर इनमें से किसी न किसी को बाहर करना पड़ेगा। प्रदर्शन के आधार पर निसांका ही कमजोर कड़ी लग रहे हैं, क्योंकि उन्होंने निरंतर रूप से रन नहीं बनाए हैं, जबकि स्टब्स, मिलर और एनगीडी ने काफी अच्छा किया है।
इसी वजह से श्रीलंकाई खिलाड़ी को बाहर किया जा सकता है। हालांकि, फिर दिल्ली को एक नया ओपनर भी लाना होगा और एक अन्य भारतीय खिलाड़ी को भी ड्रॉप करना होगा। ऐसे में स्टार्क के आने से काफी माथापच्ची देखने को मिल सकती है।
FAQs
मिचेल स्टार्क किस टीम के खिलाफ मुकाबले से चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं?
यह भी पढ़ें: जोफ्रा आर्चर ने बनाया नया रिकॉर्ड, IPL इतिहास में विकटों के मामले में बने नंबर 1, देखें पूरा करियर