Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 के बीच शादी के बंधन में बंधा LSG खिलाड़ी! वेडिंग PHOTOS सोशल मीडिया पर छाई

IPL 2026 के बीच शादी के बंधन में बंधा LSG खिलाड़ी! वेडिंग PHOTOS सोशल मीडिया पर छाई

LSG player marries his fiancée: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। सीजन की हार के साथ शुरुआत करने के बाद, ऋषभ पंत की टीम ने लगातार दो जीत दर्ज कर उम्मीदों को बढ़ा दिया था लेकिन इसके बाद, अगले तीन मैचों में बुरी तरह हार खेलनी पड़ी। रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ हाई-स्कोरिंग मुकाबले में लखनऊ की टीम पूरी तरह पस्त नजर आई और 54 रनों से मुकाबला गंवा दिया।

लगातार हार से LSG के फैंस काफी दुखी हैं और खिलाड़ियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के एक खिलाड़ी ने शादी कर ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

IPL 2026 के बीच शादी के बंधन में बंधा LSG का खिलाड़ी

IPL 2026 के बीच शादी के बंधन में बंधा LSG खिलाड़ी! वेडिंग PHOTOS सोशल मीडिया पर छाई

पिछले साल आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कई खिलाड़ियों खरीदकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। इसमें एक नाम ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर जोश इंग्लिस का भी था। इंग्लिस को पंजाब किंग्स ने रिलीज किया था, क्योंकि उन्होंने पहले ही फ्रेंचाइजी को बता दिया था कि वह शादी के कारण लीग के 19वें सीजन में पूरी तरह उपलब्ध नहीं रहेंगे और शायद चार मैच ही खेल पाएं। ऐसे में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद इस खिलाड़ी को रिकी पोंटिंग की कोचिंग वाली टीम ने रिटेन नहीं किया।

हालांकि, इस मौके का फायदा लखनऊ सुपर जायंट्स ने उठाया और 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले जोश इंग्लिस को 8.60 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा। उस समय कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शायद इंग्लिश शुरुआत से ही उपलब्ध रहेंगे या फिर ज्यादा मैच खेल सकते हैं लेकिन अभी तक उन्होंने LSG के स्क्वाड को ज्वाइन नहीं किया है। वहीं, अब इंग्लिश ने अपनी मंगेतर मेगन किन्कार्ट से शादी कर ली है।

LSG के जोश इंग्लिस ने मेगन किन्कार्ट को बनाया अपना जीवनसाथी, खूबसूरत तस्वीरें आई सामने

खराब प्रदर्शन की मार झेल रही LSG को जोश इंग्लिस का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि उनके पास गेम चेंज करने की क्षमता है। अब लगता है कि टीम का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि इंग्लिश की शादी हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 18 अप्रैल को अपनी मंगेतर मेगन किन्कार्ट के साथ शादी कर ली। इस दौरान करीबी लोग मौजूद रहे और ये दोनों काफी खुश भी नज़र आए। शादी की तस्वीरें मेगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंग्लिश के साथ शेयर की हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Megan (@meganinglis__)

बता दें कि जोश इंग्लिश और मेगन किन्कार्ट कई सालों से एक-दूसरे के साथ हैं। हालांकि, दोनों ने शादी का फैसला देर से किया, लेकिन सगाई 2024 में ही कर ली थी। हालांकि, सगाई से पहले ही दोनों एक बच्चे के पैरेंट्स बन गए थे। 29 जून 2023 को इनके घर बेटे ने जन्म लिया था, जिसका नाम ऑस्कर है। ऑस्कर के तीसरे जन्मदिन से पहले इंग्लिस और मेगन ने शादी रचा ली है।

कौन हैं LSG के जोश इंग्लिश की पत्नी मेगन किन्कार्ट?

मेगन किन्कार्ट की बात करें तो खूबसूरती में उनका कोई जोड़ नहीं है और उनके सामने हॉलीवुड एक्ट्रेस भी फीकी लगती हैं। हालांकि, मेगन के प्रोफेशन और अन्य चीजों के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजानिक नहीं है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम बायो में अपने बारे में कोई जानकारी नहीं लिखी है। हालांकि, उनके अकाउंट में जोश इंग्लिस के साथ कई तस्वीरें हैं। वहीं, कुछ में ये दोनों अपने बेटे ऑस्कर के साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, दोस्तों के भी मेगन ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर इंग्लिश की पत्नी के 2000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

FAQs

IPL 2026 के बीच LSG के किस खिलाड़ी ने शादी कर ली?
जोश इंग्लिस
जोश इंग्लिस की पत्नी का क्या नाम है?
मेगन किन्कार्ट

यह भी पढ़ें: Babar Azam का बड़ा कारनामा, डॉट बॉल से बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जो कभी Virat Kohli भी नहीं बना पाए

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!