Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

Babar Azam का बड़ा कारनामा, डॉट बॉल से बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जो कभी Virat Kohli भी नहीं बना पाए

Babar Azam's Major Feat: Sets a Record with Dot Balls That Even Virat Kohli Could Never Achieve

Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने पीएसएल 2026 में बीते दिन पेशावर जाल्मी की ओर से खेलते हुए क्वेट्टा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ एक बेहतरीन नाबाद शतकीय पारी खेली। उनकी यह पारी कई माइनो में सर्वश्रेष्ठ थी। उन्होंने इस पारी के साथ ही एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो विराट कोहली तक कभी नहीं कर पाए।

क्वेट्टा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ Babar Azam ने बनाया शतक

Babar Azam scored a century against the Quetta Gladiators.
Babar Azam scored a century against the Quetta Gladiators.

बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी ने क्वेट्टा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 255 रन बना दिए। इस दौरान बाबर आजम ने 52 गेंद में 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद शतक बनाया।

उनका स्ट्राइक रेट 192.30 का रहा। उनके अलावा कुशल मेंडिस के बल्ले से 44 गेंद में 83 रन आए। विरोधी टीम के लिए अलजारी जोसेफ, अबरार अहमद और उस्मान तारीख 11 विकेट लेने में कामयाब हुए।

डॉट बॉल का बनाया यह खास रिकॉर्ड

क्वेट्टा ग्लेडिएटर्स के गेंदबाजों के सामने बाबर आजम बिल्कुल भी परेशानी में नजर नहीं आए और वो लगभग हर गेंद पर स्ट्राइक रोटेट करते दिखाई दिए। बाबर आजम बीते दिन के मैच में एक अलग ही रूप में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने केवल एक डॉट बॉल खेली, जो कि टी20 इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी बल्लेबाज ने 50 से ज्यादा गेंद खेली हों और उसमें एक ही डॉट बॉल हो।

इस शतक के साथ ही बाबर आजम पीएसएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए। उन्होंने कामरान अकमल, राइली रूसो और उस्मान खान की बराबरी कर ली। इस पारी में बाबर आजम ने अपना 100वां टी20 अर्धशतक भी जड़ा। यानी ओवरऑल उनकी यह पारी कई माइनो में खास रही और अंतत उनकी टीम ने 118 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: Rohit Sharma injury update: ‘हिटमैन’ के कमबैक पर बड़ा खुलासा, IPL 2026 में वापसी की तारीख आई सामने

137 पर ऑल आउट हुई क्वेट्टा ग्लेडिएटर्स

पेशावर जाल्मी के 256 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी क्वेट्टा ग्लेडिएटर्स लगातार एक के बाद एक विकेट खोते रही। इस टीम के टॉप रन स्कोरर बेवोन जैकब्स, जिन्होंने 34 रन की पारी खेली। वहीं शामिल हुसैन ने 21 रन की पारी खेली। बाबर आजम की टीम की ओर से मोहम्मद बासित, अली राजा ने तीन-तीन जबकि आरोन हार्डी ने दो और माइकल ब्रेसवेल व सुफियान मुकीम ने एक-एक विकेट अर्जित किया। बाबर आज़म की टीम की यह इस सीजन की लगातार सातवीं जीत रही। इसने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 में जीत दर्ज की है और एक मैच बारिश के वजह से गंवा दिया है।

FAQs

टी20 क्रिकेट में बाबर आज़म ने कितने रन बनाए हैं?
12306 रन
बाबर आज़म की उम्र क्या है?
31 साल

यह भी पढ़ें: BCCI का बड़ा प्लान! एक साथ उतरेगी भारत की 2 T20 टीम, जानें दोनों दलों के खिलाड़ियों की लिस्ट

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!