LSG vs PBKS : आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG vs PBKS) को 7 विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा। टॉस जीतने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से जोश इंग्लिस, आयुष बडोनी और अब्दुल समद ने शानदार पारियां खेलीं, जिसकी बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इंग्लिस ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाते हुए 44 गेंदों में 72 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आयुष बडोनी और अब्दुल समद ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए अहम योगदान दिया।
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत शानदार रही। प्रभसिमरन सिंह के बेहतरीन अर्धशतक और कप्तान श्रेयस अय्यर की शानदार 51 गेंदों में शानदार 101 रनों की शतकीय पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने 12 गेंदे शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले को अपने नाम करते हुए प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा।
जोश इंग्लिस और आयुष बडोनी ने संभाली LSG की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG vs PBKS) की शुरुआत आक्रामक रही, लेकिन टीम को शुरुआती ओवरों में दो बड़े झटके भी लगे। अरशिन कुलकर्णी बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि निकोलस पूरन भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद जोश इंग्लिस ने एक छोर संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की और दबाव को अपने ऊपर नहीं आने दिया।
इंग्लिस ने 44 गेंदों में 72 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं आयुष बडोनी ने भी तेजी से रन बटोरे और सिर्फ 18 गेंदों पर 43 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
अब्दुल समद की विस्फोटक बल्लेबाजी से LSG ने बनाया 196 रन का स्कोर
मध्यक्रम में कप्तान ऋषभ पंत ने भी टीम को संभालने का काम किया और 22 गेंदों में 26 रन की उपयोगी पारी खेली। हालांकि अंतिम ओवरों में मैच का पूरा रुख अब्दुल समद ने बदल दिया। उन्होंने डेथ ओवरों में तेज बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया। समद ने सिर्फ 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
आखिरी ओवर में उन्होंने बड़े शॉट लगाकर टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया, जिसकी बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 196/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। गेंदबाज़ी में पंजाब किंग्स की ओर से मार्को जानसेन और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए , जबकि अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई और शशांक सिंह को एक – एक विकेट मिला।
शुरुआती झटकों के बाद प्रभसिमरन सिंह ने संभाली पंजाब की पारी
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर की पहली गेंद पर बड़ा झटका लगा, जब प्रियांश आर्या बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कूपर कॉनॉली ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन वह भी 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बाद पंजाब पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा था।
ऐसे में प्रभसिमरन सिंह ने जिम्मेदारी संभालते हुए टीम की पारी को गति दी। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 39 गेंदों में 69 रन बनाए। अपनी शानदार पारी के दौरान प्रभसिमरन ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी तेज बल्लेबाजी ने पंजाब को शुरुआती दबाव से बाहर निकालते हुए जीत की मजबूत नींव रखी।
LSG vs PBKS : कप्तान श्रेयस अय्यर ने जड़ा नाबाद 101 रन का मैच जिताऊ शतक
कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर फ्रंट से लीड करते हुए यादगार पारी खेली। उन्होंने शुरुआत में संयम दिखाया और फिर तेजी से रन गति बढ़ाते हुए लखनऊ के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। श्रेयस ने सिर्फ 51 गेंदों में नाबाद 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा।
उनकी इस कप्तानी पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 197 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 7 विकेट से मुक़ाबले को अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए, जबकि अर्जुन तेंदुलकर को एक सफलता मिली। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है।
ये भी पढ़े : इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज में भिड़ेगा पाकिस्तान, सामने आई सभी मुकाबलों की डेट्स
FAQS
LSG बनाम PBKS मुकाबले का क्या नतीजा रहा ?